बिहार उप चुनाव में समझौता, अररिया और जहानाबाद में राजद, भभुआ में कांग्रेस उम्मीदवार
राजद और कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि बिहार में आगामी उपचुनावों को संयुक्त रूप से लड़ने के लिए एक फार्मूले को अंतिम रूप दिया है। राजद नेता तेजस्वी यादव और प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने संवाददाताओं से कहा कि राष्ट्रीय जनता दल अररिया लोकसभा और जहानाबाद विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवार उतारेगा। कांग्रेस भभुआ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेगी। इन सीटों के प्रतिनिधियों के निधन के कारण चुनाव अनिवार्य हो गया था। उपचुनाव 11 मार्च को होंगे। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है।
» Read more