यह रिफ्यूजी है 13 अरब डॉलर की फर्म का मालिक, जानिए उधारी से अरबपति कारोबारी बनने की कहानी
पश्चिमी देशों की संपन्नता में विभिन्न देशों के शरणार्थियों की भूमिका अहम रही है। भारतीय मूल के कई शरणार्थियों ने भी सफलता के झंडे गाड़े हैं। इन्हीं में से एक हैं सुखपाल सिंह अहलुवालिया। उन्होंने मेहनत के दम पर अरबपति बनने की यात्रा तय की। उनका परिवार अच्छी नौकरी की तलाश में भारत से युगांडा चला गया था। उस वक्त वह ब्रिटेन का उपनिवेश था। सुखपाल का जन्म वर्ष 1959 में युगांडा में ही हुआ था। आर्मी कमांडर ईदी अमीन तख्ता पलट के जरिये वर्ष 1971 में सत्ता में आए
» Read more