कासगंज: फिर माहौल बिगाड़ने की कोशिश, धार्मिक स्थल का दरवाजा जला मिला, जांच में जुटी पुलिस

सांप्रदायिक हिंसा की आंच से झुलसे कासगंज में स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो ही रही थी कि सोमवार (5 फरवरी) को दोबारा से माहौल बिगड़ने के हालात पैदा हो गए। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार (5 फरवरी) को यहां एक धार्मिक स्थल का दरवाजे जला मिला, जिसके बाद भीड़ इकट्ठी हो गई। यह घटना गंजडुंडवारा कस्बे में हुई। सब्जी मंडी के नजदीक स्थित इस धार्मिक स्थल का दरवाजा आग से जल गया। जानकारी के मुताबिक, सुबह पांच बजे गंजडूंडवारा कस्बे में स्थित धार्मिक स्थल के लकड़ी के दरवाजे में आग लगने की खबर मिली। मौके पर पहुंचने

» Read more

कश्‍मीर में शहीद कैप्‍टन ने लिखा था- जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए, छह दिन बाद था जन्‍मदिन

जम्मू-कश्मीर के राजौरी में शहीद कैप्टन कपिल कुंडू जिंदगी को लेकर दार्शनिक अंदाज रखते थे। उनके इस फलसफे की पुष्टि करता है उनका सोशल मीडिया अकाउंट। फेसबुक पर कैप्टन कुंडू का एक अकाउंट है। यहां पर अपने परिचय में ही कैप्टन कुंडू लिखते हैं, ‘Life should be big instead of being long…’ कैप्टन कुंडू की इन पंक्तियों का वही मतलब है जो अभिनेता राजेश खन्ना ने अपने मशहूर फिल्म ‘आनंद’ में कहा था- जिंदगी लंबी नहीं, बड़ी होनी चाहिए। महज 23 साल की उम्र में देश के लिए अपने प्राणों

» Read more

मोहल्ले से जब मृत दलित महिला की शवयात्रा निकली तो की गई मारपीट

देश में दलितों के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला गुजरात के पंचमहल जिले का है, जहां पर ऊंची जाति के लोगों पर आरोप है कि उन्होंने एक मृत दलित महिला की शवयात्रा को रोका और उसके बेटे के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह शिकायत मृतक महिला के 33 वर्षीय बेटे दिनेश सोलंकी ने दर्ज कराई है। यह मामला पिंगली गांव का है। शनिवार को ऊंची जाती के लोगों ने पारंपरिक

» Read more

बेंगलुरु: पीएम नरेंद्र मोदी की रैली से पहले डिग्री गाउन पहनकर पकौड़ा बेचने लगे छात्र, पुलिस ने खदेड़ा

कर्नाटक के बेंगलुरु में रविवार (4 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली से ठीक पहले डिग्री गाउन पहने हुए कुछ छात्र पकौड़े बेचते नजर आए। लड़के मोदी सरकार के रोजगार मुहैया कराने के दावे के विरोध में पकौड़े बेच रहे थे। प्रदर्शनकारियों के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। प्रदर्शनकारी रैली वाले पैलेस ग्राउंड के नजदीक मेहकरी सर्किल पर आने-जाने वालों को पकौड़े बेच रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने पकौड़ों का विरोध स्वरूप नामकरण भी किया था। वे ‘मोदी पकौड़ा’, ‘अमित शाह पकौड़ा’ और कर्नाटक में

» Read more

महाराष्ट्र : एके-47 के सामने नाकाम एक तिहाई बुलेट प्रूफ जैकेटें लौटार्इं

26/11 को हुए आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र पुलिस ने खुद को मिली 4600 बुलेट प्रूफ जैकेटों में से एक तिहाई यानी कुल 1430 जैकेटें निर्माता को वापस कर दी गयी हैं। ये जैकेटें इसलिए लौटाई गईं क्योंकि ये एके-47 गोली परीक्षण में असफल रही थीं। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (खरीद और समन्वय) वीवी लक्ष्मीनारायण ने बताया, ‘एके-47 गोली परीक्षण में असफल रहने के कारण हमने 1400 से अधिक बुलेट प्रूफ जैकेट निर्माताओं को लौटा दी हैं।’ ये जैकेटें कानपुर स्थित निर्माता कंपनी को वापस की गई हैं, जहां से यह तीन

» Read more

लश्कर आतंकी के मददगार को एनआइए ने किया गिरफ्तार

लश्करे तैयबा की गतिविधियों को लेकर अपनी जांच जारी रखते हुए राष्ट्रीय जांच एजंसी (एनआइए) ने बिहार के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय राजधानी से गिरफ्तार किया है। एनआइए के अधिकारियों के अनुसार, महफूज आलम नामक यह चौथा व्यक्ति है जिसे पिछले साल दिसंबर में दर्ज मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। यह मामला महाराष्ट्र निवासी अब्दुल नईम शेख की गिरफ्तारी के बाद दर्ज किया गया था। आलम को विशेष अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों

» Read more

उपचुनाव में मिली हार का ठीकरा कार्यकर्ताओं पर फोड़ने की तैयारी

राजस्थान में दो लोकसभा और एक विधानसभा सीट की हार का ठीकरा भाजपा में छोटे कार्यकर्ताओं पर फोड़ने की तैयारी की जा रही है। उपचुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी से प्रदेश भाजपा नेतृत्व खुद को बचाने में लग गया है। प्रदेश भाजपा में इन दिनों हार को लेकर जो मंथन चल रहा है, उसमें केंद्रीय नेतृत्व के सामने राज्य सरकार की बिगड़ी छवि को बचाने की भूमिका तैयार कर हार के लिए विधायकों और जिलों के नेताओं को कसूरवार ठहराने का खाका तैयार किया गया है। राज्य में विधानसभा चुनाव

» Read more

जल्दबाजी में भ्रामक प्रस्ताव लेकर आया डीडीए

दिल्ली नगर निगम सचेत होता और एक दशक पहले हुए सीलिंग से सबक लेती तो आज दिल्ली का यह हाल नहीं होता। जब भूतल और पहली मंजिल के अलावा उपरी तल पर व्यापार शुरू हुआ तब निगम आंखें मूंदकर काम होने दिया गया। यही कारण है कि अब दिल्ली को सीलिंग से बचाने के लिए डीडीए के लाए गए प्रस्ताव को भी व्यापारी संगठन बेहद भ्रामक बता रहे हैं। संगठन का मानना है कि प्रत्येक प्रस्ताव के साथ कुछ ऐसी शर्तें लगाई गई हैं जिनका पालन बेहद मुश्किल है। इस

» Read more

जूते की कीमत को लेकर आरोपी दरोगा का हुआ था विवाद

आरोपी प्रशिक्षु दरोगा विजय दर्शन अक्सर पर्थला खंजरपुर गांव आता था। उसकी जितेंद्र के बड़े भाई धर्मेंद्र से खासी जान पहचान थी। धर्मेंद्र के मुताबिक कुछ दिनों पहले दरोगा विजय गांव में उसकी जूते की दुकान पर आया था। जहां से उनसे एक जोड़ी जूते खरीदे थे। जूते की कीमत को लेकर दरोगा की उससे बहस हो गई थी। दरोगा ने उसे मजा चखाने की धमकी दी थी। उधर, मुठभेड़ के फर्जी साबित होने पर पुलिस दबाव में आ गई है। जितेंद्र के परिजनों ने केंद्रीय मंत्री और गौतमबुद्ध नगर

» Read more

मारपीट और रिश्वतखोरी के आरोप में थानाध्यक्ष लाइनहाजिर

कानून को ताक पर रखने के आरोप में लाइनहाजिर होने वाले दिल्ली पुलिस अधिकारियों में रविवार को मियांवाली थाने के एसएचओ का नाम भी जुड़ गया। दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे संभ्रांत परिवार के आधा दर्जन युवाओं के साथ मियांवलीनगर इलाके में पुलिस ने वह सब कुछ किया जो कानून के खिलाफ था। युवकों को मनचले बताकर पहले मनमाफिक पिटाई की गई और फिर सरकारी जिप्सी से थाने लाकर सुविधा शुल्क वसूला गया। आरोप है कि तीन लाख रुपए मांगे गए और बात आते-आते 25 हजार पर पूरी हुई।

» Read more

सिद्धरमैया सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- कर्नाटक में कांग्रेस शासन की उल्टी गिनती शुरू

सिद्धरमैया सरकार पर बड़ा निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को राज्य सरकार पर भ्रष्टाचार का नया कीर्तिमान रचने का आरोप लगाया और कहा कि इसके सत्ता से बाहर होने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। मोदी ने यहां एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘कांग्रेस सरकार ‘एग्जिट गेट’ (निकास द्वार) पर खड़ी है।’ मोदी ने सिद्धरमैया सरकार पर कटाक्ष करते हुए इसे ‘दस फीसद कमीशन वाली सरकार’ करार दिया। कानून व्यवस्था पर सरकार को घेरते हुए कहा कि कानून के शासन की जगह, अपराधी

» Read more

किसान मुद्दे पर यशवंत सिन्हा के साथ आए शत्रुघ्न सिन्हा, कहा- सदियों से अन्याय झेल रहे हैं किसान

मध्यप्रदेश के नरसिंहपुर जिले में किसानों की मांगों के समर्थन में धरना दे रहे भाजपा के वरिष्ठ नेता यशवंत सिन्हा के साथ आज धरने में असंतुष्ट भाजपा नेता एवं सांसद शत्रुघ्न सिन्हा भी शामिल हुए। भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा जबलपुर पहुंचे। डुमना विमानतल पर उन्होंने कहा, ‘‘वह छोटे भाई की हैसियत से यशवंत सिन्हा को समर्थन देने आए हैं। किसानों की जिन मांगों को लेकर सिन्हा आंदोलन का रुख अख्तियार कर चुके है, उसका वह समर्थन करते हैं।’’ शत्रुघ्न ने कहा कि किसानों के साथ सदियों से अन्याय हो रहा

» Read more

परिवहन मंत्री ने कहा- न खाएंगे, ना किसी को खाने देंगे- आरटीओ में कोई रिश्वत मांगे तो हमें बताएं

उत्तर प्रदेश के कानपुर में देर शाम एक क्लब के निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अधिकारी या फिर कोई कर्मचारी अगर भ्रष्टाचार के आरोप में पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होना बिल्कुल तय है, क्योंकि ना हम खाएंगे और ना किसी को खाने देंगे और अगर कोई भी भ्रष्ट अधिकारी या कर्मचारी पाया जायेगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। यह बात उन्होंने कानपुर के मोतीझील स्थित लाजपत भवन में रोटरी क्लब के

» Read more

अंतर-धार्मिक विवाह मामले पर आप और बीजेपी साथ आए

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को अंतर-धार्मिक विवाह पर भाजपा के रुख समर्थन का स्वागत किया। आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने ट्वीट कर कहा, “हमारी राजनीतिक विचारधारा अलग होने के बावजूद मैं अंतर-धार्मिक विवाह के लिए राजी वयस्कों का समर्थन करने वाले मनोज तिवारी का स्वागत करता हूं।” दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने शहर में 23 वर्षीय युवक अंकित सक्सेना की कथित ऑनर किलिंग की निंदा की थी। भारद्वाज की प्रतिक्रिया इसके एक दिन बाद आई है। सक्सेना पेशे से फोटोग्राफर था। उसके कथित

» Read more

राजनाथ सिंह बोले- हमारे मंत्री के दामन पर दाग लगा तो दूध में से मक्खी की तरह निकालकर बाहर कर दिया जाएगा

केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार (4 फरवरी) को त्रिपुरा में कहा कि अगर बीजेपी का कोई मंत्री भ्रष्टाचार के मामले में पाया जाता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा। समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक राजनाथ सिंह ने कहा- ”मैं यकीन दिलाना चाहता हूं, यदि हमारे किसी मंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार का दाग लग जाए, दूध में से मक्खी की तरह मंत्रिमंडल से निकालकर उसे बाहर कर दिया जाएगा। लेकिन यहां के मुख्यमंत्री में इतना साहस नहीं है कि जिन मंत्रियों के खिलाफ उंगलिया उठती हैं, उन्हें बाहर कर

» Read more
1 500 501 502 503 504 888