ऐसा बैंक जहां रुपए नहीं जमा की जाती है अस्थियां

हम आपको एक ऐसे बैंक के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां पर न तो रुपए रखे जाते हैं और न ही आपको खाता खुलवाने के लिए किसी कागज की जरूरत होती है। न गारंटी, न जमानत। यह बैंक बनाया है-गंगा को स्वच्छ बनाने में लगे लोगों ने। यह अस्थियों का बैंक है। इसकेलॉकर का इस्तेमाल करने वाला हर व्यक्ति अपने मृतक-संबंधियों की अस्थियां एक निश्चित समय के लिए निशुल्क यहां जमा कर सकता है। और फिर अपनी सुविधा से उसे वहां से ले जा सकता है और अपनी

» Read more

राजस्थान में एक नाबालिग स्कूल छात्रा का सामूहिक बलात्कार करके दरिंदों ने कुएं में फेंक दिया

राजस्थान के झुंझनूं जिले के खेतड़ी में एक नाबालिग स्कूल छात्रा से सामूहिक बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी भी नाबालिग छात्र हैं। उन्होंने दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए पीड़िता को कुएं में फेंक दिया था। वह कई घंटे तक कुएं में चीखती रही। उसकी चीख पुकार पर स्थानीय लोगों ने उसे कुएं से बाहर निकाला तो बेहोश हो गई। लड़की को गंभीर हालात में जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। यह मामला खेतड़ी थाने में दर्ज किया गया है। एसएचओ

» Read more

चारमीनार नहीं, अयोध्या द्वार करेगा सूरजकुंड मेले में स्वागत

अनूप चौधरी 32वें अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड हस्तशिल्प मेले में इस बार उत्तर प्रदेश थीम स्टेट है। मेले में अयोध्या का राम मंदिर, बनारस के घाट और इलाहाबाद के कुंभ मेले की झलक दर्शकों को आकर्षित करेंगे। वहीं, मेले के दिल्ली प्रवेश द्वार पर इस बार हैदराबाद की चारमीनार की जगह श्रीराम द्वार बनाया गया है। इस पर 27 फुट लंबा धनुष लगाया गया है। मेले में दोनों चौपालों पर सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों की भरमार रहेगी। छोटी चौपाल को मथुरा के बरसाने के रंग में रंगा गया है तो बड़ी चौपाल

» Read more

गंगा की सफाई के लिए विदेशी मदद की तलाश

गंगा सफाई अभियान के लिए सरकार अब विदेशी मदद तलाश रही है। धन और तकनीक दोनों के लिए ही अंतरराष्ट्रीय सहयोग लेने के विकल्पों पर विचार की कवायद शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस बारे में केंद्रीय जल संसाधन व विदेश मंत्रालय को जरूरी निर्देश जारी किए हैं। दोनों मंत्रालयों की कार्ययोजना को केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी और एमजे अकबर की अगुआई में हुई आला अधिकारियों की बैठक में अंतिम रूप दिया गया। विदेश मंत्रालय राजनयिक चैनल से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धन जुटाने और तकनीकी सहयोग के लिए

» Read more

त्रिपुरा : मोदी के नाम पर चुनाव जीतने की तैयारी

त्रिपुरा में सत्तारूढ़ माकपा को विधानसभा चुनाव में शिकस्त देने के लिए भाजपा ने मोदी मैजिक को आधार बनाया है। साथ ही लोगों को जोड़ने व अपना संदेश उन तक पहुंचाने के लिए ‘पन्ना प्रमुखों’ को योजक कड़ी के रूप में उपयोग करने का फैसला किया है। भाजपा के त्रिपुरा प्रदेश प्रभारी सुनील देवधर ने बताया कि त्रिपुरा में 18 फरवरी को विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य का दो बार दौरा करेंग। मोदी आठ फरवरी को राज्य में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक जनसभा उनाकोटि जिले

» Read more

‘कार्ती से जुड़ी याचिकाओं पर फैसला करे हाई कोर्ट’

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को मद्रास हाई कोर्ट से कहा कि वह कार्ती चिदंबरम के खिलाफ दो लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी करने से जुड़ी अर्जियों पर फैसला करे। भ्रष्टाचार से जुड़ा यह मामला पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती समेत अन्य के खिलाफ है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाले न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाइ चंद्रचूड़ के पीठ ने यह स्पष्ट किया कि आरोपी के खिलाफ पिछले वर्ष 16 जून और 28 जुलाई को जारी एलओसी मद्रास हाइ कोर्ट के याचिकाओं पर फैसला लेने तक

» Read more

विपक्ष का साझा मोर्चा बनाने में जुटीं सोनिया

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुआई में एकजुट होने को लेकर पर कुछ अनुभवी विपक्षी क्षत्रपों द्वारा अंदरखाने एतराज जताए जाने के बाद संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) अध्यक्ष सोनिया गांधी सक्रिय हो गई हैं। विपक्षी एकता की सूत्रधार के नए किरदार में उन्होंने तमाम विपक्षी दलों को एक मंच पर लाने की कवायद तेज कर दी है। लोकसभा के आगामी चुनाव के मद्देनजर भाजपा के सामने विपक्ष की तगड़ी चुनौती पेश करने के मकसद से सोनिया ने गुरुवार को तमाम विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाई है। इस बैठक में

» Read more

आम बजट में होगा सबको साधने का जतन, इन करों पर टिकी होंगी निगाहें

केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली गुरुवार को बजट पेश करेंगे। वस्तु और सेवाकर (जीएसटी) लागू होने के बाद देश का यह पहला आम बजट है। आबकारी और सेवाकर जैसे तमाम अप्रत्यक्ष कर जीएसटी में समाहित हैं, इसलिए इनको लेकर बजट में माथापच्ची नहीं होनी है। इस कारण फौरी तौर पर यह रोमांच ढंका-छुपा रहेगा कि किस चीज की कीमत बढ़ेगी और किसकी घटेगी। इस बजट में जीएसटी की कुछ धाराओं और नीतिगत मामलों से जुड़े एलान संभावित हैं। चिंता की बड़ी वजह जीएसटी ढांचे की अस्थिरता है। आयकर छूट की

» Read more

अपनी पत्नी की शिकायत पर एक फिल्म अभिनेता चोरी के मामले में हुआ गिरफ्तार

तेलुगु फिल्म अभिनेता सम्राट रेड्डी को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ यह शिकायत किसी और ने नहीं बल्कि खुद की ही पत्नी ने कराई थी। पुलिस के मुताबिक सम्राट पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी हर्षिता रेड्डी को प्रताड़ित कर रहे थे। यह पहली बार नहीं है कि जब सम्राट के खिलाफ कोई मामला दर्ज किया गया है। इससे पहले वह घरेलु हिंसा और दहेज प्रताड़ना मामले में भी फंस चुके हैं। इन सारे मामलों के बाद अब उन पर घर में घुसकर चोरी करने

» Read more

कासगंजः मौलाना बोले-हमारे मुहल्ले में क्यों लाते हो जुलूस? रोहित सरदाना ने कहा- वाह…तालियां

‘आज तक’  टीवी न्यूज चैनल पर ‘दंगल’ में कासगंज की घटना पर बहस के दौरान मौलाना भड़क उठे। उन्होंने चिल्लाते हुए कहा- ‘‘ मुसलमानों के मुहल्लों में क्यों जुलूस निकाले जाते हैं…हमें क्यों सताया जाता है, हमारे घर में घुसकर क्यों नारे लगाए जाते हैं, क्या हमारी देशभक्ति पर किसी को शक है क्या, क्यों हमें परेशान किया जाता है। मौलाना के इस बयान के बाद बहस गरमा गई। भाजपा प्रवक्ता राकेश सिन्हा ने सवाल उठाए हुए कहा कि-ये हिंदू-मुस्लिम मुहल्ले क्या होते हैं..। इस पर मौलाना ने कहा कि हमें

» Read more

कासगंज हिंसा पर बोले बीजेपी विधायक- मुस्लिमों के घर की हो तलाशी, निकलेंगे एके-47!

कासगंज हिंसा में मारे गए चंदन गुप्‍ता के परिजनों से मिलने पहुंचे तेलंगाना के बीजेपी विधायक टी. राजा ने विवादित बयान दिया है। उनके मुताबिक, इस इलाके की तलाशी लेने पर यहां के हर घर से एके-47 राइफलें मिलेंगी। बीजेपी विधायक ने कहा, ‘आप भारत में रहते हैं और तिरंगा आप में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ की भावना भरता है तो इसका अर्थ यह हुआ कि राष्‍ट्रविरोधी बढ़ गए हैं। इस तरह की घटनाओं को फिर से होने से रोकने के लिए योगी जी (उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ) को हर

» Read more

सीबीआई ने बीएसएफ कमांडेंट को 45 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथ दबोचा, बांग्लादेश से करवाता था स्मगलिंग

सीबीआई ने बीएसएफ के एक कमांडेंट को 45 लाख रुपये घूस लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बीएसएफ कमांडेंट की पहचान जीबू मैथ्‍यू के तौर पर की गई है। मैथ्‍यू शालीमार एक्‍सप्रेस से अलप्‍पुझा स्‍टेशन पर उतरे थे जब उन्‍हें गिरफ्तार कर लिया गया। बीएसएफ की 83 बटालियन से जुड़े मैथ्‍यू पश्चिम बंगाल में भारत-बांग्‍लादेश सीमा पर तैनात हैं। आरोपी अधिकारी घूस लेकर बांग्‍लादेश से स्‍मलिंग करवाता था। मैथ्‍यू केरल के इलांथूर के रहने वाले हैं। सीबीआई अधिकारी उनसे पूछताछ में जुटी है। कुछ दिनों पहले पश्चिम बंगाल में ही तैनात बीएसएफ

» Read more

राष्ट्रपति से मिलना आसान है, एलजी से नहीं, दिल्ली स्पीकर बोले- दो बार लिखी चिट्ठी, नहीं मिली अप्वायंटमेंट

दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने दिल्ली के उप राज्यपाल अनिल बैजल पर निशाना साधा है और उन्हें भारतीय संस्कृति की अवहेलना करने वाला बताया है। बुधवार (31 जनवरी) को गोयल ने कहा कि उन्होंने उप राज्यपाल को दो बार चिट्ठी लिखी कि वो उनसे मिलना चाहते हैं लेकिन उन्होंने एक बार भी अप्वायंटमेंट नहीं दिया। गोयल ने कहा कि देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिलना आसान है मगर दिल्ली के उप राज्यपाल से मिलना नहीं। उन्होंने कहा, “मैंने एलजी को नए साल पर बधाई देने के लिए

» Read more

गृह मंत्री राजनाथ सिंह के लिए दिव्यांग बच्चों को रखा 3 घंटे भूखा

दिव्यांग बच्चों को तीन घंटे तक भूखे पेट रहकर केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का इंतजार करना पड़ा। जब तक राजनाथ सिंह आकर चले नहीं गए, उन्हें लंच को हाथ नहीं लगाने दिया गया। यहां तक कि उस कक्ष में भी जाने नहीं दिया गया, जहां लंच और पेयजल आदि की व्यवस्था रही। व्हीलचेयर की आस में बच्चों को लेकर आए मां-बाप इसको लेकर काफी परेशान रहे। भूख–प्यास से बेहाल बच्चे कार्यक्रम में  रोते भी रहे। यह कार्यक्रम इंडियन रेस क्रास सोसाइटी, चंडीगढ़ की ओर से आयोजित था। दिव्यांग बच्चों को

» Read more

कश्‍मीर: अब सेना ने की एफआईआर, आर्मी बनाम पुलिस ‘वार’

शोपियां फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। जम्‍मू-कश्‍मीर पुलिस के बाद अब सेना ने काउंटर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें किसी के नाम का उल्‍लेख नहीं है। सेना का कहना है क‍ि सेना के काफिले पर पत्‍थरबाजी करने वालों की पहचान करना पुलिस का काम है। सेना के उत्‍तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल देवराज अनबु ने बुधवार (31 जनवरी) को बताया कि आंतरिक जांच में जवानों की कोई गलती सामने नहीं आई है। कमांडर के मुताबिक, जवानों को अंतिम कदम उठाने के लिए उकसाया गया था, जिसके

» Read more
1 … 510 511 512 513 514 … 888