मुसलमान-पाकिस्तान पर पोस्ट लिखने वाले डीएम ने मांगी माफी- विधायक ने कहा जेल भेजो, सरकार लेगी एक्शन
यूपी के कासगंज में हिंसा की घटना के बाद पोस्ट लिखकर सरकार के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले डीएम आर विक्रम सिंह ने माफी मांगी है। उन्होंने फेसबुक पर सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने बरेली में घटी एक घटना को लेकर संबंधित पोस्ट लिखी थी, मगर उसका गलत मतलब निकाल लिया गया। उधर बरेली के बिथरीचैनपुर भाजपा विधायक राजेश मिश्रा पप्पू भरतौल ने डीएम के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कहा है कि ऐसे अफसर को कुर्सी पर बैठने का हक नहीं बल्कि जेल में होना चाहिए।
» Read more