और ‘गरीब’ हुए माणिक सरकार, पांच बार से सीएम के खाते में केवल 2410 रुपये
देश में सांसद, विधायक यहां तक कि ग्राम प्रधान बनने के बाद लोग बेहिसाब संपत्ति अर्जित कर लेते हैं। लेकिन, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की कहानी इससे ठीक उलट है। पांच बार मुख्यमंत्री रहने के बावजूद उनकी संपत्ति बढ़ने के बजाय घटती ही जा रही है। माणिक सरकार ने सोमवार (29 जनवरी) को फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए हलफनामा दाखिल किया था। इसमें उन्होंने हाथ में महज 1520 रुपये नकद होने की जानकारी दी। इसके अलावा माकपा के वरिष्ठ नेता के बैंक खाते में 20 जनवरी
» Read more