VIDEO: पुलिसकर्मी ने अपनी जान पर खेलकर एक सब्जी विक्रेता गोलियों से छलनी होते बचाया
पुलिसकर्मी ने अगर बहादुरी नहीं दिखाई होती तो एक सब्जी विक्रेता गोलियों से छलनी हो जाता। घटना हैदराबाद के कुशाईगुड़ा पुलिस स्टेशन इलाके की है। जहां के कांस्टेबल चक्रपाणि रेड्डी ने जान पर खेलकर सब्जी विक्रेता तुलसी बाबू की जान बचाई। तुलसी बाबू की जान कोई और नहीं बल्कि उनके साथ दुकान लगाने वाला एक दूसरा सब्जी विक्रेता ही लेना चाहता था। लोगों को भयभीत करने वाली यह घटना कैमरे में कैद हुई तो वीडियो भी वायरल हो गया। उधर कमिश्नर ने कांस्टेबल को बहादुरी के लिए सम्मानित किया है।
» Read more