सृजन घोटाले में नाजिर अमरेंद्र कुमार की सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी बनी पहेली

सैकड़ों करोड़ रुपए के सृजन घोटाले में जिला नजारत शाखा के नाजिर अमरेंद्र कुमार को सीबीआई के गिरफ्तार करने की खबर फैली हुई है। सूत्रों की मानें तो इस मामले में सीबीआई की यह सबसे बड़ी और पहली कार्रवाई मानी जा रही है। लेकिन गिरफ्तारी और उसके बाद तीन दिनों के रिमांड पर लेने की खबर की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। फिलहाल सीबीआई के जांच अधिकारी मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमरेंद्र से सीबीआई बीते दो दिनों से पूछताछ कर रही थी लेकिन

» Read more

गोलीबारी की चपेट में आने से ज्यादा अपनों को खोने का दर्द

जम्मू-कश्मीर में सीमावर्ती इलाकों में रहने वालों के लिए आंखों के सामने अपनों को खोने का दर्द सीमापार से हो रही गोलीबारी की चपेट में आने के डर से कहीं ज्यादा है। सीमावर्ती इलाकों में रहने वाले लोग जान जोखिम में डालकर रहते हैं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों की तरफ से दागे जाने वाले मोर्टार से खुद के और परिवार के सुरक्षित रहने के लिए हमेशा करिश्मे की उम्मीद रहती है। सीमा पर बसे गांव सिया खुर्द के निवासी जीत राज ने कहा कि उनके शरीर के घाव

» Read more

आज क्रांतिकारी नेताजी Subhas Chandra Bose जयंती: सिविल सर्विस छोड़कर कूद पड़े थे आजादी की लड़ाई में.

नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 में उड़ीसा के कटक में हुआ। नेताजी का जन्म बंगाली परिवार में हुआ था। नेताजी के पिता जानकीनाथ कटक के मशहूर वकील थे और उनकी माता का नाम प्रभावती था। सुभाष चंद्र और उनके भाई-बहन मिलाकर उनके माता-पिता को कुल 14 संताने थीं। सुभाष चंद्र अपने माता-पिता की नौवीं संतान थे। नेताजी को अपने देश से बहुत प्रेम था और उन्होनें अपनी पूरी जिंदगी देश को समर्पित कर दी थी। नेताजी ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई कटक के रेवेंशॉव कॉलेजिएट स्कूल से

» Read more

पद्मावत विवाद पर राजस्थान और मध्य प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, अदालत ने सभी राज्यों मे फिल्म रिलीज करने को कहा

फिल्म पद्मावत के रिलीज के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची राजस्थान और मध्य प्रदेश की सरकारों को तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म को रिलीज करने के आदेश पर दोबारा से विचार करने वाली याचिका पर मंगलवार को सुनवाई की। हालांकि, कोर्ट ने राज्यों को कोई भी राहत देने से इनकार कर दिया। दोनों राज्यों ने फिल्म के प्रदर्शन की वजह से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की बात कही थी। अदालत ने उनकी कोई दलील नहीं मानी। कोर्ट ने कहा कि कानून-व्यवस्था कायम करना राज्यों की जिम्मेदारी है। बता दें कि

» Read more

करणी सेना का यू-टर्न, अब संजय लीला भंसाली के न्यौते को किया खारिज, कहा- नहीं देखेंगे पद्मावत

संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी फिल्म पद्मावत पर जारी विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। करणी सेना अभी भी फिल्म की रिलीज का विरोध कर रही है। सेना ने अपने फैसले से यू-टर्न लेते हुए रिलीज से पहले पद्मावत फिल्म देखने से मना कर दिया है। दरअसल, भंसाली ने करणी सेना को फिल्म रिलीज होने से पहले इसे देखने के लिए न्यौता दिया था, जिसे पहले तो सेना की ओर से स्वीकार कर लिया गया था, लेकिन अब इसे खारिज कर दिया गया है। फि‍ल्‍म

» Read more

इलाहाबाद: यूपी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर से मचा हंगामा, आधा दर्जन लोग घायल

इलाहाबाद में उस समय हड़कंप मच गया जब डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का हेलीकॉप्टर लैंड होने से पहले कार्यक्रम स्थल का टेंट गिर गया। इस हादसे के होते ही कार्यक्रम में अफरा-तफरी मच गई। वहीं हादसे में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की खबर है। फिलहाल मौके पर मौजूद पुलिस ने हादसे में चौकसी बरतते हुए जल्द ही हालात को समान्य किया। जानकारी के मुताबिक डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य सहसों ब्लॉक के राजकीय महिला महाविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। जैसे ही केशव प्रसाद का हेलिकॉप्टर हेलीपैड

» Read more

विवाद में केरल के गवर्नर सदाशिवम का बजट भाषण, नहीं पढ़ा मोदी सरकार और आरएसएस की आलोचना वाला पैराग्राफ

केरल के राज्यपाल पी सदाशिवम विधानसभा में दिए अपने भाषण की वजह से विवादों में आ गए हैं। दरअसल सोमवार (22 जनवरी, 2017) को सुप्रीम कोर्ट के जज रहे सदाशिवम ने बजट सत्र के पहले दिन सयुंक्त सदन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने लिखित भाषण में मोदी सरकार और आरएसएस की आलोचना वाली टिप्पणी नहीं पढ़ी। राज्यपाल के 89 मिनट के भाषण के बाद इसकी कॉपियां बांटी गईं, जिससे पता चला कि उन्होंने अपने भाषण में से उन तीन लाइनों को छोड़ दिया था, जिसमें मोदी सरकार और

» Read more

लाल किले पर वैदिक यज्ञ कराएंगे बीजेपी सांसद, बोले- भारत के खिलाफ हो रहीं साजिशें रुकेंगी

पूर्व दिल्ली से सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सचिव महेश गिरी ने भारत के खिलाफ हो रहीं साजिशों को रोकने के लिए लाल किले के आठ एकड़ लॉन में आठ दिवसीय वैदिक यज्ञ कराने की घोषणा की है। सोमवार (22 जनवरी, 2017) को उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस को बताया, ‘भारतीय रक्षा महायज्ञ’, का आयोजन भाजपा द्वारा आयोजित नहीं किया जा रहा है बल्कि दिल्ली के श्री योगी पीठथाम ट्र्स्ट की मदद से किया जा रहा है। उन्होंने आगे बताया कि महायज्ञ में प्रमुख राजनेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों और कॉर्पोरेट

» Read more

प्रवीण तोगड़िया ने पद्मावत को रोकने के लिए अध्यादेश की मांग की

राजस्थान में अब राजपूत संगठनों के साथ ही हिंदूवादी संगठन भी जोर-शोर से फिल्म पद्मावत के विरोध में उतर आये है। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने तो फिल्म रोकने के लिए अध्यादेश लाए जाने की मांग सरकार से की है। फिल्म पर प्रतिबंध की मांग को लेकर भीलवाड़ा में एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर टावर पर चढ़ गया। इससे पुलिस और प्रशासन सतर्क हो गया है। राज्य में राजपूत करणी सेना के साथ ही अब कई संगठन संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत के खिलाफ

» Read more

विधानसभा चुनाव में सामाजिक समरसता का खाका लेकर उतरेगी मध्य प्रदेश भाजपा

मध्यप्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले राज्य की भाजपा सरकार ने सामाजिक समरसता के सियासी एजेंडा को तेजी से आगे बढ़ाने का खाका तैयार कर लिया है, ताकि सत्तारूढ़ दल के खिलाफ वोटों के बंटवारे का चुनावी खतरा कम किया जा सके। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी एकात्म यात्रा के समापन समारोह में आज इस तीर्थ नगरी में कहा, हमारा समाज अलग-अलग जातियों, वर्गों और पंथों में बंटा हुआ है। हमें सभी सामाजिक भेदों को पूरी तरह समाप्त करना

» Read more

सीलिंग के विरोध में व्यापारियों का आज दिल्ली बंद

दिल्ली में जारी सीलिंग की कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को दो हजार से अधिक व्यापारिक संगठनों के सात लाख से ज्यादा कारोबारी अपना कारोबार बंद रख कन्फेडरेशन आॅफ आॅल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के आह्वान पर हो रहे दिल्ली व्यापार बंद में शामिल होंगे। इस दौरान सभी थोक व खुदरा बाजार बंद रहेंगे और कोई भी कारोबारी गतिविधि नहीं होगी। कैट के महामंत्री प्रवीन खंडेलवाल ने बताया कि शहरी क्षेत्र में चांदनी बाकी पेज 8 पर चौक, खारी बावली, कश्मीरी गेट, सदर बाजार, चावड़ी बाजार, नई सड़क, नया बाजार, श्रद्धानंद

» Read more

पाक गोलाबारी में शहीद जवान का हुआ अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री-गृहमंत्री को बुलाने पर अड़े थे परिजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हस्तक्षेप के बाद पाकिस्तान की ओर से हुई गोलीबारी में शनिवार रात शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवान के परिजन उसके अंतिम संस्कार के लिये राजी हो गए। इससे पहले शहीद के परिजन केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपने गांव बुलाने की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए थे। जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सरहद पर तैनात रहे शहीद बीएसएफ जवान चंदन कुमार राय (25) का पार्थिव शरीर आज सुबह उनके गांव नदेसर-मारूफपुर लाया गया। मुख्यमंत्री

» Read more

कांग्रेस ने BJP को बताया बीफ जनता पार्टी, कहा- पर्रिकर खिलाना चाहते हैं, रिजीजू खाना चाहते हैं

कर्नाटक कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट जारी किये गये इस ट्वीट में लिखा गया है, ‘पर्रिकर इसे आयात करना चाहते हैं, योगी इसे एक्सपोर्ट करना चाहते हैं, रिजिजू इसे खाना चाहते हैं, सोम इसे बेचना चाहते हैं, बीजेपी कहती है बीफ और बिजनेस को मिक्स मत करिए, लेकिन बीफ और राजनीति को मिक्स करने में उनकी हां है, बीजेपी के पाखंड की हद हो गई है।’ इस ट्वीट के साथ कर्नाटक कांग्रेस ने एक मिनट 19 सेकेंट का एक वीडियो भी पोस्ट किया है। इस वीडियो की शुरुआत होती है

» Read more

भाषण के दौरान टूट गया मंच, नीचे गिर पड़े लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप सहित सभी नेता

सुरक्षा व्यवस्था में चूक और आयोजनकर्ताओं की लापरवाही के कारण मंच टूट जाने से राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे  तेजप्रताप यादव सहित सभी नेता नीचे गिर गए। जिससे हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई, जब तेजप्रताप मंच पर चढ़कर मोबाइल से राबड़ी देवी का संदेश जनता को सुना रहे थे। इस बीच अतिउत्साह में तमाम समर्थक मंच पर चढ़ गए, जिससे मंच टूट गया। किसी तरह सभी नेताओं को समर्थकों ने उठाया और उनके पकड़े आदि दुरुस्त किए।  फिर मंच सही किया गया, तब किसी तरह कार्यक्रम

» Read more

अंबेडकर के पोते बोले- पीएम मोदी और संभाजी भिडे में है दोस्ती, फिर कैसे होगी गिरफ्तारी?

दलित नेता प्रकाश अंबेडकर ने सोमवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने हिंदुत्ववादी नेता संभाजी भिडे को गिरफ्तार नहीं करने का आदेश दिया है। भिडे के खिलाफ भीमा-कोरेगांव समारोह के दौरान हिंसा की साजिश रचने के लिए इस माह मामला दर्ज किया गया था। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भिडे के बीच अच्छे संबंध हैं। अंबेडकर ने संवाददाताओं से कहा, “महराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भिडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद आश्वस्त किया था कि उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लेकिन, हमने जब

» Read more
1 … 533 534 535 536 537 … 888