UP: अदालत ने दिया कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही को गिरफ्तार और संपत्ति कुर्क करने का आदेश
उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही के खिलाफ कुशीनगर की एक स्थानीय अदालत ने गैर-जमानती वारंट (NBW)जारी किया है। कसया के अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्र मोहन चतुर्वेदी ने शाही की संपति कुर्क करने के लिए जिला पुलिस को निर्देशित किया है। 2007 से चल रहे एक मामले में एक भी बार पेश न होने पर शाही के खिलाफ अदालत ने यह कार्रवाई की। एसीजेएम ने कसया थानाध्यक्ष को संपत्ति कुर्क कराने और शाही को 19 फरवरी, 2018 को न्यायालय के समक्ष हाजिर करने का आदेश दिया है।
» Read more