…ताेे सांसद और विधायक नहीं कर सकेंगे वकालत? 500 से ज्‍यादा नेताओं को बार काउंसिल का नोटिस

वकालत करने वाले जनप्रतिनिधियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने वकालत करने वाले नेताओं को नोटिस जारी किया है। देश के 500 से ज्‍यादा सांसदों, विधायकों और पार्षदों को नोटिस का जवाब देने के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया है। इसमें जनप्रतिनिधियों से सवाल पूछा गया है कि क्‍यों न उन्‍हें वकालत करने से रोक दिया जाए? बार काउंसिल ने इस गंभीर मसले पर विचार करने के लिए एक्‍सपर्ट कमेटी का भी गठन किया है। जनप्रतिनिधियों का जवाब आने के बाद इसको लेकर नए

» Read more

CBSE Date Sheet 2018: जानिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं का ग्रेडिंग सिस्टम और मेरिट सर्टिफिकेट

10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 5 मार्च 2018 से होंगी। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन ने बुधवार को बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी कर दी। परीक्षा में अब दो महीने से भी कम का समय बचा है और सभी छात्र इसकी तैयरी में जुट गए हैं। इसी बीच कई ऐसी महत्वपूर्ण बातें हैं जिनका छात्रों को ध्यान रखना जरूरी है। चलिए जानते हैं उन्हीं महत्वपूर्ण बातों के बारे में। गत वर्ष बोर्ड ने 10वीं कक्षा के कन्टीन्यूस एंड कॉम्प्रीहेंसिव इवेलुएशन (CCE) ग्रेडिंग सिस्टम को समाप्त कर दिया था। सेशन 2017-18 की

» Read more

लालू की पैरवी में यूपी से गया था जज को फोन? योगी आदित्य नाथ ने दिए जांच के ऑर्डर

चारा घोटाले में जेल में बंद बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और राष्‍ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रमुख लालू यादव के मामले में हर दिन नया मोड़ आ रहा है। लालू की पैरवी के लिए रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल सिंह को उतर प्रदेश के दो अधिकारियों की ओर से फोन जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। लालू यादव को विशेष अदालत ने 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले में साढ़े तीन साल कैद की

» Read more

हिंदू महिला का जबरन धर्मांतरण करवाने के प्रयास के आरोप में दो लोगों को किया गया गिरफ्तार

केरल में जबरन धर्मांतरण का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हिंदू महिला ने केरल हाई कोर्ट में याचिका दायर कर एक मुस्लिम व्‍यक्ति पर धर्मांतरण कराने की कोशिश करने का आरोप लगाया था। गिरफ्तार अरोपियों की पहचान फयास (24) और सियाद (48) के तौर पर की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ये दोनों मुख्‍य आरोपी मोहम्‍मद रियास नामक एक अन्‍य व्‍यक्ति की मदद कर रहा था। पिछले साल अखिला उर्फ हादिया के धर्मांतरण के मुद्दे पर

» Read more

आज अपने घर भाजपा नेताओं को डिनर कराएंगे पीएम नरेंद्र मोदी, देंगे चुनाव पर टिप्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शाम बीजेपी नेताओं को डिनर पर बुलाया है। दिल्ली में कड़ाके की सर्दी के बीच पीएम मोदी बीजेपी नेताओं के साथ देश के सियासी मूड पर चर्चा करेंगे, 2018 में कई राज्यों में होने वाले चुनाव के लिए बीजेपी नीतियां तय करेंगी, और इन नीतियों पर चलकर किस तरह विजय श्री हासिल की जाए पीएम मोदी इस पर टिप्स दे सकते हैं। 2018 में आठ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों का नतीजा 2019 लोकसभा चुनाव के लिए मूड और माहौल दोनों तय

» Read more

आधार सुरक्षा के लिए पहली बार किया गया वर्चुअल आईडी लांच. जाने क्या है वर्चुअल आईडी और कैसे करें इसका उपयोग

आधार नंबर लीक होने की खबर के बाद विशिष्‍ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) सुरक्षा चक्र को और मजबूत करने में जुट गया है। यूआईडीएआई ने आधार नंबर की सुरक्षा के लिए वर्चुअल आईडी लांच करने की घोषणा की है। यह सीमित अवधि के लिए होगा। आधार कार्ड धारक पहचान की पुष्टि के लिए नंबर के बजाय इसका प्रयोग कर सकेंगे। यूआईडीएआई ने बुधवार (10 जनवरी) को बताया कि यह ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की तर्ज पर काम करेगा। इसके अलावा प्राइवेसी और सुरक्षा चिंताओं को दूर करने के लिए यूआईडीएआई ने

» Read more

छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में 6 बच्चों के मौत बाद जमकर हुआ हंगामा. परिजनों ने लगाया अस्पताल की लापरवाही का आरोप

छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में 6 बच्चों की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ. म़तक बच्चों के परिजनों का आरोप है कि सभी बच्चों की मौत अस्पताल प्रशासन की लापरवाही की वजह से हुई है. परिजनों के अनुसार अस्पताल में इलाज के दौरान बरती जा रही लापरवाही की वजह से सभी बच्चों की मौत हुई . घटना मेकाहारा के एक अस्पताल की है. पुलिस ने फिलहाल परिजनों के आरोप के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस मामले में परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ

» Read more

नेवी अफसरों पर भड़के नितिन गडकरी, बोले- मुंबई में नहीं दूंगा एक इंच जमीन, जाकर बॉर्डर पर रहो

केंद्रीय पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को नौसेना पर हमला बोला। उन्हें सवाल उठाया कि नौसेना के सभी अधिकारियों को आलीशान दक्षिण मुंबई इलाके में रहने की जरूरत क्यों आन पड़ी है। उन्होंने कहा कि नौसेना को इस इलाके में फ्लैट या क्वार्टर बनाने के लिए एक इंच भी जमीन नहीं दी जाएगी। आपको बता दें कि गडकरी ने नौसेना पर हमला बोलते हुए कहा, ‘‘नौसेना की जरूरत सीमाओं पर है, जहां से आतंकवादी घुसपैठ करते हैं। हर कोई (नौसेना में) दक्षिण मुंबई में क्यों रहना चाहता है?

» Read more

हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने लिया प्रेम कुमार धूमल और अनुराग ठाकुर को राहत देने वाला फैसला

हिमाचल प्रदेश में नयी-नयी आई बीजेपी सरकार ने बुधवार (11 जनवरी) को पूर्व की कांग्रेस सरकार द्वारा दायर किये गये ‘राजनीति से प्रेरित’ सभी मामलों को वापस लेने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के इस फैसले से जिन्हें तुरंत लाभ पहुंचा है वह हैं राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता प्रेम कुमार धूमल और उनके बेटे अनुराग ठाकुर। राज्य सरकार जिन केस को वापस ले रही है उनमें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (HPCA) से जुड़े सभी पांच मामले भी शामिल हैं। अनुराग ठाकुर HPCA के अध्यक्ष हैं।

» Read more

ये है भारत का मशहूर और पहला रेलवे स्टेशन जहाँ काम करती हैं केवल महिलाएं

भारत का ‘माटुंगा’ रेलवे स्टेशन इन दिनों दुनियाभर में सुर्खियों बना हुआ है। खास बात यह है कि रेलवे स्टेशन ने एक अनोखी पहल की वजह से लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स (एलबीआर) में अपना नाम तक दर्ज करा लिया है। दरअसल इस रेलवे स्टेशन पर सिर्फ महिला कर्मचारी ही काम करती हैं। मुंबई सिटी में स्थित माटुंगा में 41 महिला कर्मचारी हैं जो पूरे स्टेशन का परिचालन करती हैं। रिपोर्ट के अनुसार स्टेशन के हर विभाग में सिर्फ महिला कर्मचारियों को ही तैनात किया गया है। इसमें 17 महिलाओं को

» Read more

पंजाब: कांग्रेस नेता के परिवार का 4 लाख लोन माफ, आम किसान के तीन रुपये और उसमें भी झोल

कांग्रेस शासित पंजाब में किसानों की कर्ज माफी को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कांग्रेस नेता के परिवार का 4 लाख रुपये का लोन माफ कर दिया गया है, जबकि आम किसान के तीन रुपये की कर्ज माफी में भी झोल है। राज्‍य सरकार ने पांच एकड़ या उससे कम जमीन वाले किसानों का कर्ज माफ करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत अधिकतम दो लाख रुपये का लोन माफ करने का प्रावधान किया गया है। किसान संघ ने कर्ज माफी योजना में कांग्रेस से जुड़े

» Read more

हॉकी खिलाड़ी ने मदद मांगी तो भाजपा विधायक ने बनाया मजाक, बोले- अच्‍छा खेलती तो झुग्‍गी में नहीं रहती

भारतीय जनियर हॉकी टीम की गोलकीपर खुशबू खान ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मदद की गुहार लगाई है। खुशबू भोपाल में एक झुग्गी में रहती है। डेढ साल पहले एक अस्पताल के प्रशासन ने अपनी जमीन के लिए उसके घर का शौचालय तोड़ दिया था। खुशबू ने सीएम से उसके घर में शौचालय बनवाने की सिफारिश की है। खुशबू ने कहा “मुझे मामा जी (सीएम) पर विश्वास है कि वे मेरे लिए कुछ करेंगे। मैं उनसे सिफारिश करती हूं कि वे मेरे परिवार को सुविधा प्राप्त

» Read more

कलबुर्गी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट का एनआइए और सीबीआइ को नोटिस

लेखक और तर्कवादी एमएम कलबुर्गी हत्याकांड की जांच के लिए विशेष जांच दल गठित कराने के लिए दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को राष्ट्रीय जांच एजंसी और केंद्रीय जांच ब्यूरो को नोटिस जारी किए। यह याचिका कलबुर्गी की पत्नी ने दायर की है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनंजय वाई चंद्रचूड़ के खंडपीठ ने इस याचिका पर राष्ट्रीय जांच एजंसी और केंद्रीय जांच ब्यूरो के साथ ही महाराष्ट्र और कर्नाटक सरकार से भी जवाब मांगा है। इन सभी को छह हफ्ते के भीतर नोटिस

» Read more

मोदी के आर्थिक कुप्रबंधन से विकास दर घटी: कांग्रेस

कांग्रेस ने बुधवार को सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में गिरावट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निंदा की और कहा कि सरकार के ‘सकल आर्थिक कुप्रबंधन’ के कारण ही भारत की विकास दर घटी है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, “सरकार का सकल आर्थिक कुप्रबंधन, जिसके कारण भारत की आर्थिक रफ्तार घट गई है, काफी कुछ कहता है। कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी ने आर्थशास्त्रियों की सही सलाह पर भी ध्यान नहीं दिया, क्योंकि ‘मोदीनोमिक्स के सहज ज्ञान को किसी सलाह की जरूरत नहीं है’।

» Read more

भोपाल: महिला हॉकी खिलाड़ी का परिवार खुले में शौच को मजबूर!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में स्वच्छता अभियान चला रखा है। वे पूरे देश को खुले में शौच से मुक्त करना चाहते हैं। स्वच्छता के सर्वेक्षण में तो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल देश में दूसरे स्थान पर रही थी, लेकिन आप को यह जानकर अचरज होगा कि भारतीय जूनियर हॉकी टीम की गोलकीपर खुशबू खान की झुग्गी का शौचालय तोड़ दिया गया है और पूरा परिवार खुले में शौच जाने को मजबूर है। देश की जूनियर हॉकी टीम की गोलकीपर खुशबू खान राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में झुग्गी में अपने

» Read more
1 … 562 563 564 565 566 … 888