पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, 5 बोगियां जलकर खाक

बिहार में पटना-मोकामा पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग लगने से इंजन समेत पांच बोगियां जलकर खाक हो गई। यह आग उस वक्त लगी जब ट्रेन मोकामा रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक मंगलवार की रात ट्रेन के एक डिब्बे में आग लगी और बाद में आग ने चार अन्य बोगियों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना रात 1 बजे के करीब हुई। पटना और मोकामा के बीच चलने वाली यह ट्रेन मंगलवार की रात 10.30 बजे मोकामा रेलवे स्टेशन पहुंची थी और इसे प्लेटफॉर्म नंबर चार पर

» Read more

बहुत बढ़ रहा चीन का दुस्साहस, 2016 में 271 तो 2017 में 415 बार की भारत में घुसपैठ

सिक्किम सेक्टर स्थित डोकलाम के मुद्दे पर पिछले साल भारत और चीन के बीच 73 दिन तक रहे गतिरोध के बाद दोनों देशों के बीच तनातनी और बड़ी है। इंडियन एक्सप्रेस को मिली जानकारी के अनुसार साल 2017 में चीन ने एलएसी पर 415 पर घुसपैठ की जबकि साल 2016 में ये आंकड़ा 271 था। इसमें साल 2017 दोनों देशों की सेनाओं का 216 बार आमना-सामना हुआ जबकि साल 2016 में 146 बार दोनों देशों की सेनाएं आमने-सामने थीं। भारतीय सेना के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार एलएसी पर

» Read more

सीपीएम बैठक में हेलिकॉप्टर से गए केरल के सीएम, आपदा राहत कोष से भरा जा रहा था आठ लाख का किराया

केरल के सीएम पिनराई विजयन की यात्रा के लिए जिस हेलिकॉप्टर को लिया गया था उसके किराए का भुगतान राज्य के आपदा राहत फंड से किए जाने की बात सामने आई है। इस मामले के सामने आने के बाद सीएम विजयन की बहुत आलोचना की जा रही है। वहीं विवाद खड़ा होता देख सीएमओ ने एक आदेश जारी कर हेलिकॉप्टर के भुगतान के आदेश को रद्द किए जाने की बात कही। 26 दिसंबर को सीएम विजयन के लिए एक प्राइवेट हेलिकॉप्टर किराए पर लिया गया था। विजयन की त्रिसूर से वापसी के लिए हेलिकॉप्टर

» Read more

अमेरिकी नोबेल विजेता ने कहा- भारत में तेजी से बढ़ रही नफरत, कुर्सी के लिए खून बहाते हैं नेता

अमेरिकी नोबेल पुरस्कार विजेता भौतिक विज्ञानी डेविड जोनाथन ग्रॉस का कहना है कि भारत में धार्मिक घृणा बढ़ते जा रही है। उनका कहना है कि कुर्सी पाने के लिए बहुत से राजनेता हिंसा और नफरत को बढ़ावा दे रहे हैं। ग्रॉस ने यह बात कोलकाता के भारतीय सांख्यिकी संस्थान में हुए 52वें वार्षिक दीक्षांत समारोह के दौरान कही। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुख की बात है कि जिस देश ने महात्मा गांधी जैसे महान पुरुष को जन्म दिया वह 21वीं सदी में भी जाति व्यवस्था से जूझ रहा है।

» Read more

“राजधानी एक्सप्रेस में चूहे ने काटा, साढ़े तीन घंटे निकलता रहा खून, तब डॉक्टर आई, उसने भी लगा दिया 500 का चूना”

दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति ने दावा किया है कि यात्रा के दौरान उन्हें चूहे ने काटा है। 65 वर्षीय ब्रिजभूषण सूद राजधानी एक्सप्रेस की लचर व्यवस्था से काफी निराश हैं। इतना ही नहीं सूद को समय पर ट्रेन कर्मियों द्वारा इमरजेंसी सुविधा भी नहीं दी गई। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार नगाड़ा स्टेशन पर पहुंचने से पहले करीब 11:40 बजे चूहे ने ब्रिजभूषण को काटा था। यह घटना 7 जनवरी की है। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना टिकट चेकर को दी लेकिन स्टेशन

» Read more

लालू यादव को सजा देने वाले जज कर रहे हैं खुद के लिए इंसाफ का इंतजार, अफसर सुन नहीं रहे गुहार

आम जनता को न्याय देने वाला जज खुद इंसाफ पाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहा है। हम बात कर रहे हैं चारा घोटाले से जुड़े मामले में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को सजा सुनाने वाले जज शिवपाल सिंह की। रांची सीबीआई की विशेष अदालत के जज शिवपाल को सालों पुराने मामले में न्याय नहीं मिल रहा है और उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। जज और उनका परिवार कई साल पुराने मामले में न्याय पाने के लिए काफी प्रयास कर रहे हैं, लेकिन उनके

» Read more

हिमाचल प्रदेशः पाकिस्तानी नमक को मात देगा हिमाचली नमक

बीरबल शर्मा पाकिस्तान से आयात किए जा रहे नमक को अब हिमाचल प्रदेश की मंडी से निकलने वाला सरकारी नमक मात देने जा रहा है। एशिया में इस वक्त केवल पाकिस्तान और नेपाल में ही चट्टानी नमक निकल रहा है, जो मवेशियों को खिलाने के अलावा औषधियों में भी प्रयोग किया जाता है। लेकिन हिमाचल प्रदेश के गुमा और दं्रग की पहाड़ियों से निकलने वाला नमक इन दोनों देशों के नमक से ज्यादा गुणकारी और औषधिय गुणों से भरपूर है। वर्ष 2011 से यहां नमक उत्पादन बंद हो गया था।

» Read more

पेयजल पुनर्गठन योजना के 126 करोड़ रुपए खर्च, पर कई इलाके अब भी प्यासे

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के इटावा शहर की जनता को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने के लिए 126 करोड़ रुपए खर्च कर दिए गए, बावजूद लोगों की प्यास नहीं बुझ सकी है। दरअसल, वर्ष 2013 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा पेयजल पुनर्गठन योजना की शुरुआत की थी। यह योजना 2015 में ही पूरी हो जानी थी। योजना की जिम्मेवारी जल निगम के निर्माण इकाई को सौंपी गई थी। आधे-अधूरे तरीके से पूरी की गई यह योजना 2017 के अंत

» Read more

हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा, एक अब भी फरार. सामूहिक बलात्कार के समय चिल्लाने पर कर दी थी हत्या

बुलंदशहर जिले मे हुई 2 जनवरी की हत्या के दो आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है, एक अब भी फरार बताया जा रहा है पूछताछ मे पता चला कि आरोपिओं द्वारा सामूहिक बलात्कार करते समय पीडिता के चिल्लाने पर कर दी उसकी हत्या कर दी जिले में दो जनवरी को अगवा की गई युवती की हत्या का खुलासा करते हुए जिला पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वारदात में इस्तेमाल की गई मारुती आल्टो कार व लड़की के दाहिने पैर की चप्पल और हेयरबैंड

» Read more

दिल्ली सरकार हर साल 77000 बुजुर्गों को मुफ्त कराएगी तीर्थयात्रा

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार हर साल 77 हजार वरिष्ठ नागरिकों (60 साल से अधिक आयु के) को मुफ्त में तीर्थयात्रा की सुविधा देगी। यह जानकारी दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मंगलवार को दी। ऐसे वरिष्ठ नागरिक जिनकी वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम हो और जो सरकारी व किसी स्वायत्त निकाय के कर्मचारी न हों, इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। सिसोदिया ने बताया कि ‘मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना’ के तहत इन यात्राओं को कराया जाएगा। दिल्ली कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लगाई गई। जिन

» Read more

सुप्रीम कोर्ट की नसीहत- मीडिया से रिपोर्टिंग में गलती होने पर ना करें मानहानि का मुकदमा

उच्चतम न्यायालय ने टिप्पणी की है कि प्रेस की बोलने और अभिव्यक्ति की आजादी पूर्ण होनी चाहिए और कुछ गलत रिपोर्टिंग होने पर मीडिया को मानहानि के लिए नहीं पकड़ा जाना चाहिए। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति ए एम खानविलकर और न्यायमूर्ति धनन्जय वाई चन्द्रचूड की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने ये बातें एक पत्रकार और मीडिया हाउस के खिलाफ मानहानि की शिकायत निरस्त करने के पटना उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका पर विचार करने से इंकार करते हुए कहीं। पीठ ने कहा, ‘‘लोकतंत्र में, आपको (याचिकाकर्ता)

» Read more

कांग्रेस को झटका देकर बीजेपी ने किया चंडीगढ़ निगम पर कब्जा

नौ जनवरी भाषा भारतीय जनता पार्टी ने चंडीगढ़ नगर निगम के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर के लिए मंगलवार को यहां हुए मतदान में तीनों पदों पर जीत हासिल की है । निर्वाचन कार्यालय के प्रवक्ता ने मतगणना के बाद यहां बताया कि 27 सदस्यीय चंडीगढ़ नगर निगम में देवेश मोदगिल महापौर के पद पर विजयी हुए हैं जबकि गुरप्रीत सिंह ढिल्लों ने वरिष्ठ उप महापौर और विनोद अग्रवाल ने उप महापौर के पद पर जीत हासिल की है । मोदगिल चंडीगढ़ नगर निगम के 22वें महापौर होंगे।

» Read more

छत्तीसगढ़: GST कार्यालय के एक कर्मचारी ने कार्यालय मे ही फांसी लगाकर की खुदकुशी

उत्तराखंड में GST और नोटबंदी के चलते BJP दफ्तर में जहर पीकर पहुंचे व्यक्ति की मौत का मामला अभी थमा भी नहीं था कि छत्तीसगढ़ से एक व्यक्ति के GST दफ्तर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने की खबर आई है. हालांकि इस शख्स ने किस वजह से फांसी लगाई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है. भिलाई स्थित छत्तीसगढ़ GST कार्यालय में एक कर्मचारी मंगलवार की सुबह फांसी पर झूलता मिला. पुलिस ने मृतक की पहचान हरीश कुमार के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि मृतक GST कार्यालय

» Read more

‘जीडीपी में गिरावट, कुपोषण, बेरोजगारी, दलित विरोधी रुख के कारण भारत में होंगे बड़े जनसंघर्ष’

मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ 2019 का लोकसभा चुनाव संयुक्त रूप से लड़ने के लिए उनकी पार्टी सभी विपक्षी दलों से संपर्क करेगी। गैर भाजपा, गैर राजग दलों को मिलाकर भाजपा के खिलाफ संयुक्त चुनावी लड़ाई के बारे में पूछे जाने पर येचुरी ने कहा, “हमें नेता नहीं नीति चाहिए। हम सभी राजनैतिक दलों से वैकल्पिक सामाजिक व आर्थिक नीतियों के आधार पर साथ आने के लिए कहेंगे।” येचुरी चुनावी बॉन्ड पर वित्तमंत्री अरुण जेटली को

» Read more
1 565 566 567 568 569 888