पावर सेक्रेटरी ने बताई अचानक बिजली महंगी होने की ये वजह, 15.37 रुपये यूनिट हो गई थी कीमत
नई दिल्ली: बिजली सचिव एके भल्ला ने कहा कि बिजली संयंत्रों में कोयले के अपर्याप्त भंडार और पवन ऊर्जा एवं पनबिजली उत्पादन में आयी गिरावट से इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (आईईएक्स) में बिजली की दर 15.37 रुपये प्रति यूनिट की ऊंचाई तक पहुंच गई. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा पावर ट्रांसमिशन पर आयोजित एक सम्मेलन के दौरान भल्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘इस मौसम के दौरान पवन ऊर्जा अचानक से कम हो जाती है. वहीं पनबिजली का उत्पादन भी घटने लगता है. उत्पादन में यह कमी हमेशा आती है.’ हालांकि ये
» Read more