BSF ने ले लिया पाकिस्तान से बदला : कई चौकियों को ध्वस्त किया कई और कई पाकिस्‍तानी रेंजर्स के मारे जाने की आशंका

भारत के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने गुरुवार को पाकिस्तान के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बीएसएफ ने जम्मू-कश्मीर के सांबा सेक्टर में बुधवार को शहीद हुए सैनिक की कुर्बानी का बदला लेते हुए पाकिस्तान की कई चौकियों को ध्वस्त किया है। बीएसएफ की इस कार्रवाई में पाकिस्तान के 10 से 12 रेंजर्स के ढेर होने की खबर आ रही है। हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, सांबा सेक्टर में बीएसएफ ने तीन पाकिस्तानी मोर्टार रेंज तबाह कर दिए हैं। आपको बता दें कि बुधवार

» Read more

बैंक की नौकरी से चलने वालों घरों में रिश्‍ता न करें मुसलमान, दारुल उलूम का फतवा

देश के प्रमुख इस्लामी शिक्षण संस्थान दारुल उलूम देवबंद ने अपने एक फतवे में बैंक की नौकरी से चलने वाले घरों से शादी का रिश्ता जोड़ने से परहेज करने को कहा है। दारुल उलूम के फतवा विभाग ‘दारुल इफ्ता’ ने बुधवार को यह फतवा एक व्यक्ति द्वारा पूछे गए सवाल पर दिया है। उस शख्स ने पूछा था कि उसकी शादी के लिए कुछ ऐसे घरों से रिश्ते आए हैं, जहां लड़की के पिता बैंक में नौकरी करते हैं। चूंकि बैंकिंग तंत्र पूरी तरह से सूद (ब्याज) पर आधारित है,

» Read more

हिंदी को लेकर लोकसभा में भिड़े सुषमा स्‍वराज और शशि थरूर, कांग्रेसी नेता ने सवाल उठाए तो मंत्री ने कहा- अज्ञानी हैं आप

संयुक्त राष्ट्र में हिंदी को आधिकारिक भाषा बनाने के मुद्दे पर बुधवार को लोकसभा में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और कांग्रेस नेता शशि थरूर के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई। थरूर ने इसकी जरूरत पर सवाल उठाया, तो वहीं मंत्री ने अपने जवाब में उन्हें ‘अज्ञानी (इग्नोरेंट)’ कहा। सुषमा स्वराज ने एक सवाल के जवाब में कहा, “यह प्राय: पूछा जाता है कि संयुक्त राष्ट्र में हिंदी एक अधिकारिक भाषा क्यों नहीं है। आज, मैं सदन से कहना चाहूंगी कि इसके लिए सबसे बड़ी समस्या इसकी प्रक्रिया है।” मंत्री ने

» Read more

चार लोगों ने घेरकर ‘हिंदू कार्यकर्ता’ की धारदार हथियार से की हत्‍या, संसद में BJP ने किया विरोध

कर्नाटक के मंगलुरु में एक व्यक्ति की चार लोगों के एक गिरोह ने धारदार हथियार से हमला करके हत्या कर दी। हमले का शिकार 32 वर्षीय व्यक्ति एक ‘‘हिंदू कार्यकर्ता’’ बताया जा रहा है। उक्त गिरोह ने इस व्यक्ति को बुधवार को कटिपल्ला में उस समय रोका जब वह बाइक से कहीं जा रहा था। पीड़ित व्यक्ति की पहचान दीपक के तौर पर हुई है जो कि एक मोबाइल सिम कार्ड वितरण कंपनी में कार्य करता था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित व्यक्ति के राजनीतिक जुड़ाव का तत्काल पता नहीं

» Read more

राज्यसभा का टिकट कटने से भड़के कुमार विश्वास के समर्थक, केजरीवाल के घर के बाहर लगा मजमा

आम आदमी पार्टी द्वारा कुमार विश्‍वास को राज्‍यसभा टिकट न दिए जाने से समर्थक नाराज हैं। गुरुवार (4 जनवरी) को विश्‍वास समर्थकों ने दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल के आवास का घेराव किया। हालांकि समर्थक सिर्फ केजरीवाल से मिलना चाहते थे, उन्‍होंने किसी तरह का विरोध नहीं जताया। टाइम्‍स नाउ से बातचीत में एक शख्‍स ने कहा, ”हम केजरीवाल जी से संवाद करने आए हैं। हम प्रोटेस्‍ट करने नहीं आए हैं। जो कल पार्टी ने राज्‍यसभा के दो सदस्‍यों का फैसला लिया गया है, उसके बारे में

» Read more

शमा सिकंदर ने शेयर कीं सिडनी में अपनी छुट्टियां मनाती तस्‍वीरें पर कैप्शन पर हो गया विवाद

टीवी स्टार और वेब सीरीज से अपनी अलग पहचान बनाने वाली शमा शिकंदर एक बार फिर ट्रेंडिंग में हैं। इस बार उनका सुर्खियों में होने के कारण है उनकी तस्वीरें और तस्वीरों के साथ दिया गया उनका कैप्शन। शमा इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियों के मजे ले रही हैं। नए साल का जश्न बनाने सिडनी पहुंची शमा ने अपनी कुछ पिक्चर्स इंस्टाग्राम पर भी शेयर की। सफेद रंग की बिकनी में नजर आ रही शमा ने जो कैप्शन अपनी पिक्चर के साथ शेयर किया है उसे पढ़कर इंस्टाग्राम पर कई

» Read more

रद्द हुया जिग्नेश मेवानी, उमर खालिद का कार्यक्रम कार्यक्रम स्थल पर पुलिस तैनात, कई लोग हिरासत में

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रस्तावित दलित नेता जिग्नेश मेवानी और जेएनयू के छात्र उमर खालिद के कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। गुरुवार (4 जनवरी) को मुंबई के भाईदास हॉल में छात्र भारती नाम के संगठन ने जिग्नेश और उमर को कार्यक्रम में बुलाया था। छात्र भारती के उपाध्यक्ष सागर भालेराव ने बताया कि उन्होंने भाईदास हॉल को अपने संगठन के ऑल इंडिया समिट के लिए रिजर्व किया था। लेकिन पुलिस अब इस कार्यक्रम में किसी को जाने नहीं दे रही है। सागर भालेराव का कहना है कि मुंबई पुलिस

» Read more

2 बच्चों की मां की अपने प्रेमी संग कुएं में कूदने से दर्दनाक मौत, प्रेमी की हालत गंभीर

राजस्थान के अलवर जिले में दो बच्चों की मां ने अपने प्रेमी के साथ कुएं में छलांग लगा दी. जिससे महिला की मौत हो गई. उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. जबकि युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मामला अलवर के नीमराना थाना क्षेत्र का है. जहां खोकर बसई गांव में एक विवाहिता अपने प्रेमी के साथ कुएं में कूद गई. नीमराना थानाधिकारी हितेश शर्मा ने बताया कि गांव की महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में 2 दिन पहले दर्ज हुई

» Read more

करीना कपूर की इन BIKINI फोटोज के लिए निशाने पर मैगजीन, यूजर्स ने लगाया फोटोशॉप फोटोशॉप के जरिए छेड़छाड़ करने आरोप

करीना कपूर खान एक बार फिर ग्लैमर की दुनिया में वापसी के लिए तैयार हैं। हाल ही में उन्होंने मशहूर फैशन मैगजीन वोग इंडिया के लिए फोटोशूट कराया है। वोग ने करीना के फोटोशूट की कुछ तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर भी की हैं। लेकिन इन तस्वीरों के चलते वोग इंडिया यूजर्स के निशाने पर आ गई है। करीना कपूर की बिकिनी पिक्चर्स पर कई यूजर्स ने सवाल उठाए हैं। लोगों ने कमेंट करके पूछा है कि जो महिला हालही में मां बनी हैं उसके शरीर पर बच्चे के

» Read more

पत्रकारों के इस सवाल पर भड़के पूर्व CAG विनोद राय, पूछा- आप लोग क्रिकेट कवर करते हैं या 2जी?

पूर्व कैग और बीसीसीआई प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद राय ने 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में 17 लोगों को बरी किये जाने के अदालत के फैसले पर आज कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। पूर्व दूरसंचार मंत्री ए राजा और द्रमुक सांसद कनिमोझी समेत 17 लोगों को 21 दिसंबर को एक विशेष अदालत ने 2जी स्पेक्ट्रम मामले में बरी कर दिया। राय उस समय भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक थे जब 2जी घोटाले पर रिपोर्ट दाखिल की गई थी। जब एक रिपोर्टर ने उनसे इस मामले पर प्रतिक्रिया

» Read more

मुंबई: मरोल की इमारत में लगी भयंकर आग, फंसे परिवार के 4 सदस्‍यों की मौत, पांच घायल

मुंबई के उपनगर मरोल में एक आवासीय इमारत की ऊपरी मंजिल पर गुरुवार तड़के आग लगने से दो बच्चों समेत चार लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) की आपदा प्रबंधन इकाई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुंबई दमकल विभाग को तड़के 2:10 बजे फोन पर सूचना मिली कि अंधेरी पूर्व में मरोल की ममून मंजिल इमारत के चौथे माले पर आग लग गई है। हमारे दमकलकर्मी साजोसामान और एंबुलेंस के साथ 2:34 बजे घटनास्थल पर पहुंचे और आग पर

» Read more

चारा घोटाला फैसला LIVE: लालू यादव और 15 अन्‍य की सजा पर दूसरे हॉफ में सुनवाई

चारा घोटाला फैसला LIVE:  बहुचर्चित चारा घोटाले में दोषी बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद और 15 अन्य के खिलाफ सजा का ऐलान गुरुवार को हो सकता है। अदालत की कार्यवाही लंच के बाद शुरू होगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि गुरुवार को सजा पर बहस होगी और शुक्रवार को फैसला सुनाया जाएगा। लालू यादव रांची स्थित सीबीआई की विशेष अदालत पहुंच गए हैं। लालू और अन्य को बुधवार को सजा सुनाई जानी थी, मगर दो वकीलों की मौत

» Read more

एमपी: मुस्लिम कलेक्टर ने सिर पर रखी शंकराचार्य की चरणपादुका, एकात्म यात्रा का किया स्वागत

मध्य प्रदेश के मंडला की कलेक्टर सूफिया फारुक़ी ने अपने कदम से समाज में बेहतरीन संदेश दिया है। इस वक्त मध्य प्रदेश में आदि शंकराचर्य की प्रतिमा के लिए धातु संग्रह का काम किया जा रहा है इसके अलावा लोगों में जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है। इसे एकात्म यात्रा का नाम दिया गया है। मंगलवार (2 जनवरी) को जब ये यात्रा मध्य प्रदेश के मंडला में पहुंचीं तो मुस्लिम समुदाय से आने वालीं कलेक्टर सूफिया फारुकी ने इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर शिरकत कीं। इस मौके पर सूफिया फारुकी

» Read more

पूर्व सुप्रीम कोर्ट जज बोले- संविधान, लोकतंत्र, सेना के बाद आरएसएस है भारतीयों का रक्षक

उच्‍चतम न्‍यायालय से रिटायर्ड जस्टिस के.टी. थॉमस ने कहा है कि संविधान, लोकतंत्र और सशस्‍त्र सेनाओं के बाद, आरएसएस ने भारत में लोगों को सुरक्षित रखा है। थॉमस के अनुसार, सेक्‍युलरिज्‍म का विचार धर्म से दूर नहीं रखा जाना चाहिए। 31 दिसंबर को कोट्टयम में संघ के प्रशिक्षण कैंप को संबोधित करते हुए पूर्व जज ने कहा, ”अगर किसी एक संस्‍था को आपातकाल के दौरान देश को आजाद कराने का श्रेय मिलना चाहिए, तो मैं वह श्रेय आरएसएस को दूंगा।” थॉमस ने कहा कि संघ अपने स्‍वयंसेवकों में ”राष्‍ट्र की

» Read more

यूपी में खत्म हो सकती है 2300 मदरसों की मान्यता

उत्तर प्रदेश मदरसा बोर्ड के वेब पोर्टल पर अपना ब्योरा नहीं देने वाले करीब 2300 मदरसों की मान्यता खत्म होने की कगार पर है। राज्य के अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने ऐसे मदरसों को फर्जी माना है। प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण ने बताया ‘राज्य में 19 हजार 108 मदरसे राज्य मदरसा बोर्ड से मान्यता प्राप्त हैं। उनमें से 16 हजार 808 मदरसों ने पोर्टल पर अपना ब्योरा डाला है। वहीं, करीब 2300 मदरसों ने अपना ब्योरा नहीं दिया है। उन्हें हम फर्जी मान रहे हैं।’ चौधरी ने

» Read more
1 578 579 580 581 582 888