ये हैं आप के तीन उम्मीदवार: दो बार में मैट्रिक पास करने वाले, पूर्व कांग्रेसी और पार्टी के सीए

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की तीन राज्य सभा सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। आप की राजनीतिक मामलों की समिति के प्रमुख संजय सिंह के अलावा दिल्ली के व्यवसायी और पूर्व कांग्रेसी सुशील गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट नवीन नारायण दास गुप्ता को उम्मीदवार बनाया गया है। इनका चुना जाना लगभग तय है। 16 जनवरी को चुनाव होने हैं। नतीजे भी उसी दिन आएंगे। इन तीनों को उम्मीदवार बनाए जाने पर पार्टी के अंदर और बाहर घमासाम मचा हुआ है। पार्टी ने इन तीनों का चयन करने

» Read more

AAP के राज्यसभा उम्मीदवार सुशील गुप्‍ता 2013 में थे 164 करोड़ की संपत्ति के मालिक

दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने राज्यसभा की तीन सीटों के लिए अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। इनमें सुशील गुप्ता का नाम भी शामिल है। चार साल पहले 164 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक रहे सुशील ने पार्टी के कई दिग्गजों को पछाड़ कर AAP की ओर से राज्यसभा का टिकट हासिल करने में सफल रहे हैं। लॉ ग्रैजुएट सुशील ने वर्ष 2013 में कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। सुशील गुप्ता के अलावा पार्टी के संस्थापक सदस्य संजय सिंह और एनडी गुप्ता

» Read more

संभाजी भिड़े: महाराष्‍ट्र में हिंसा फैलाने के पीछे कथित तौर पर इनका हाथ, पीएम नरेंद्र मोदी भी मानते हैं आदेश

पुणे के पास स्थित भीमा-कोरेगांव में एक जनवरी के दिन हुई हिंसा अब पूरे महाराष्ट्र में फैल चुकी है। महाराष्ट्र में हिंसा फैलाने के आरोप में मंगलवार को दो हिंदुवादी नेताओं के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। राज्य के शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के जानेमाने नेता संभाजी भिड़े और समस्त हिंदू आघाडी के मिलिंद एकबोटे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 85 वर्षीय भिड़े पर भीमा-कोरेगांव की लड़ाई की 200वीं वर्षगांठ के दौरान हिंसा फैलाने का आरोप लगा है। संभाजी भिड़े महाराष्ट्र के बहुत ही जानेमाने नेता हैं। राज्य

» Read more

VIDEO: भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान MIG-29K दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित

भारतीय नौसेना का Mig-29 लड़ाकू विमान बुधवार (3 जनवरी, 2017) को गोवा के हंसा नौसैनिक हवाई अड्डे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि विमान का पायलट समय रहते छलांग लगाने में सफल रहा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब एक ट्रेनी पायलट विमान को नियमित प्रशिक्षण उड़ान के लिए ले जा रहा था। विमान उड़ान भरने से पहले ही रन वे पर फिसल गया और इसमें आग लग गई। अग्निशमन दल के कर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। इस दुर्घटना के

» Read more

राज्‍यसभा चुनाव: उड़ीं अरविंद केजरीवाल के सिद्धांतों की धज्‍जियां, 18 लोगों ने ठुकराया, तब इन तीन को आप ने दिया टिकट

आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की तीन राज्य सभा सीटों पर उम्मीदवार का एलान कर दिया है। पार्टी ने पीएसी प्रमुख संजय सिंह, दिल्ली के व्यवसायी सुशील गुप्ता और चार्टर्ड अकाउंटेंट नारायण दास गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है। इनका चुना जाना तय है। इनमें से एक पार्टी के अंदर से तो बाकी दो बाहरी लोगों को उम्मीदवार बनाया गया है। हालांकि, पार्टी की ओर से दावा किया गया है कि जिन दो लोगों को बाहरी कहा जा रहा है वे भी पार्टी के अंदर के लोग हैं। बहरहाल, आप

» Read more

हरिद्वार के डीएम पर लगा पुजारी हत्या के प्रयास का केस, बंद कमरे में पुजारी को पीटने का आरोप

उत्तराखंड के आईएएस अधिकारी दीपक रावत  पर पुजारी  के हत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज किया गया है। उन पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगाया गया है। हरिद्वार के कलेक्टर को सरकारी महकमे में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए जाना जाता है। वह लोगों की शिकायत पर कई बार सरकारी कार्यालयों का औचक निरीक्षण करने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। समाचार एजेंसी ‘एएनआई’ के मुताबिक, उनके खिलाफ कथित तौर पर एक पुजारी को बंद करने में मारने के मामले में कानूनी कार्रवाई

» Read more

गुजरात: दलित का आरोप- पुलिस ने लॉकअप में जमकर पीटा फिर डीसीपी के जूते चाटने को कहा, एफआईआर दर्ज

गुजरात में एक बार फिर दलित उत्पीड़न का मामला सामने आया है। यहां एक दलित शख्स ने पुलिस के आला अधिकारी पर शारीरिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। शख्स का कहना है कि पुलिस ने उसे लॉकअप में बंद कर जमकर पीटा और डीसीपी का जूता चाटने के लिए मजबूर किया गया। बाद में दलित समुदाय ने इसका बड़ पैमाने पर विरोध किया, जिसपर एसी और एसटी एक्ट के तहत एक सिपाही को गिरफ्तार किया गया है। घटना राजधानी अहमदाबाद के अमरायवादी क्षेत्र की बताई जाती है। वहीं घटना मामले

» Read more

देश भर में शराबबंदी की वकालत करने वाले नीतीश कुमार के मंत्री पर तारापीठ में शराब पीने का आरोप, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

देश भर में शराबबंदी की वकालत करने वाले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक मंत्री पर शराब पीकर मारपीट करने का आरोप लगा है। पश्चिम बंगाल पुलिस ने इस बाबत शिकायत भी दर्ज की है। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि घटना के वक्त मंत्री सुरेश शर्मा और उनके सहयोगी शराब के नशे में थे। हालांकि, मंत्री ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है। मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में शराबबंदी की घोषणा कर रखी है। यहां तक कि शराब पीने के मामले में एक व्यक्ति को दोषी

» Read more

कर्नाटक में सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए जरूरी हुआ आधार कार्ड, कैबिनेट ने दी मंजूरी

सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए आधार संख्या को अनिवार्य बनाने संबंधी विधेयक को कर्नाटक सरकार की कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है। विधि एवं संसदीय कार्य मंत्री टी. बी. जयचन्द्र ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘कैबिनेट ने संसद में पारित हुए आधार (टारगेट डिलिवरी आॅफ फाइनेंशियल एंड अदर सब्सिडीज, बेनेफिट्स एंड र्सिवसेज), विधेयक, 2016 को मंजूरी दे दी है।’’ संसद में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के विरोध के बावजूद सरकार ने 2016 में इस विधेयक को धन विधेयक के रूप में पारित किया था।

» Read more

VIDEO: राज्‍य सभा टिकट न मिलने से कुमार विश्‍वास खफा, बोले- शहादत कबूल, सच बोलने की सजा मिली

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य सभा का टिकट नहीं मिलने पर पार्टी नेता कुमार विश्वास की खीझ साफ नजर आई। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर उन्होंने जमकर कटाक्ष किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल से अरविंद केजरीवाल ने जो भी फैसले लिए चाहे वह टिकट वितरण में गड़बड़ी हो, जेएनयू हो, पंजाब में अतिवादियों के प्रति नरम रवैया हो या कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, जहां-जहां मैंने सच बोला, मुझे आज उसका पुरस्कार दंडस्वरूप मिला है। आम आदमी पार्टी ने संजय सिंह, नारायण दास गुप्ता और

» Read more

कंज्‍यूमर फोरम का ऐतिहासिक : ट्रेन मे चोरी या डकैती होने पर रेलवे को देना होगा मुआवजा,

देश के उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण करने वाली सर्वोच्च संस्था नेशनल कंज्यूमर कमीशन ने महत्वपूर्ण फैसला दिया है। आयोग ने रेलवे के अनारक्षित कोचों से यात्रा करने वाले यात्रियों के बड़ी राहत दी है। ऐसे कोचों से यात्रियों का सामान गायब या चोरी होने पर रेलवे को मुआवजा देना पड़ेगा। कंज्यूमर कमीशन ने रेलवे की उन दलीलों को खारिज करते हुए यह व्यवस्था दी है, जिनमें रेलवे ने सामान की सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित यात्रियों की होने की बात कही थी। शीर्ष संस्था ने स्पष्ट किया कि ट्रेनों से

» Read more

शास्त्रानुसार किस दिन शारीरिक संबंध बनाना माना जाता है शुभ, बुधवार को जन्मी संतान हो सकती है बुद्धिमान

शास्त्रों में मानव जीवन के हर एक पहलू के बारे में बताया गया है। इनमें एक है स्त्री-पुरुष के बीच शारीरिक संबंध बनाने का समय। कुछ लोग बिना किसी समय के शारीरिक संबंध बना लेते हैं। लेकिन शास्त्रों में इसे पवित्र नहीं बताया गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि अगर स्त्री-पुरुष सामाजिक, धार्मिक और पारिवारिक मान्यताओं के अनुसार शारीरिक संबंध बनाते हैं तो यह एक पवित्र घटनाक्रम होता है। शास्त्रों में विवाह के बाद ही स्त्री-पुरुष के शारीरिक संबंधों को पूर्ण रूप से शुद्ध माना गया है। शास्त्रों

» Read more

Triple Talaq: लोकसभा में ‘बिल’ का समर्थन करने वाली कांग्रेस का राज्यसभा में जोरदार हंगामा, सदन स्थगित

पिछले सप्ताह लोकसभा में पास हुआ ‘तीन तलाक’ बिल आज (3 जनवरी, 2017) राज्य सभा में सदन पटल पर रखा गया है, जिसे कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने पेश किया है। इस सदन में भी बिल पास होने के बाद तलाक देना अपराध की श्रेणी में आ जाएगा। हालांकि विपक्ष बिल पेश होने पर सदन में जोरदार हंगामा कर रहा है। इससे पहले सरकार ने बिल के चलते अपने सभी सासंदों को मंगलवार को ही तीन लाइन का व्हिप जारी कर सदन में मौजूद रहने के लिए कहा था। राज्यसभा

» Read more

भारतीय क्षेत्र में 200 मीटर तक घुसे चीनी सुरक्षाबल सैनिक, भारतीय जवानों ने खदेड़ा तो सामान यहीं छोड़ भाग गए

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दिसंबर के अंतिम सप्ताह मे चीन की ओर से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करने का एक और मामला सामने आया है। ये मामला अरुणाचल प्रदेश से लगते सीमाई इलाके का है ।  मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, चीनी सुरक्षाबल सड़क निर्माण सामग्री के साथ अरुणाचल प्रदेश से लगते सीमाई इलाके में तकरीबन 200 मीटर तक भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे। भारतीय जवानों द्वारा खदेड़े जाने के बाद वे सामान छोड़कर भाग गए। चीनी जवान सीमा से लगते एक गांव के पास तक पहुंच गए थे। डोकलाम

» Read more

मैं तुम्‍हें खत्‍म कर दूंगा मगर शहीद बनने नहीं दूंगा’ तब तमतमाये अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास को दी थी धमकी

दिल्ली से राज्यसभा के लिए आम आदमी पार्टी आज (3 दिसंबर) अपने तीन उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। आम आदमी पार्टी ने वरिष्ठ नेता संजय सिंह, चार्टर्ड अकाउंटेट एनडी गुप्ता और बिजनेसमैन सुशील गुप्ता को राज्यसभा का टिकट दिया है। इन तीनों का राज्यसभा के लिए चुना जाना लगभग तय है। दिल्ली में आज अरविंद केजरीवाल के घर पर आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर कमेटी (PAC) की बैठक हुई। इस बैठक में कुमार विश्वास को नहीं बुलाया गया था। बैठक के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया

» Read more
1 580 581 582 583 584 888