दिल्ली: फेसबुक के जरिये दोस्त बने प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को चौथी मंजिल से फेंका
19 साल की कनिष्का अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है. कनिष्का के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी को उसके बॉयफ्रेंड ने चौथी मंजिल से फेंक कर मौत के घाट उतारने की कोशिश की. सूत्रों के मुताबिक कनिष्का दिल्ली यूनिवर्सिटी में सेकंड ईयर की स्टूडेंट है. करीब 2 महीने पहले फेसबुक के जरिये उसकी दोस्ती साहिल नाम के लड़के से हुई. दोनों जल्द ही दोस्त से प्रेमी-प्रेमिका मे बदल गय. कुछ दिन पहले ही साहिल ने कनिष्का को एक मोबाइल फोन भी गिफ्ट किया था,
» Read more