यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में आधार कार्ड की अनिवार्यता खत्म, योगी सरकार ने वापस लिया आदेश
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद बनी नई सरकार ने पिछले दिनों कड़ा कदम उठाते हुए 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षा में परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड जोड़ना अनिवार्य कर दिया था, लेकिन सरकार ने अब अपना यह फैसला वापस ले लिया है। इससे ऐसे परीक्षार्थियों को लाभ मिलेगा जो अभी तक अपना आधार कार्ड नहीं बनवा सके हैं। उप्र बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के मुताबिक, परीक्षार्थियों को इस बार की बोर्ड परीक्षा में प्रवेश पत्र के साथ आधार कार्ड लाना जरूरी नहीं होगा।
» Read more