यूपी: मथुरा जिला जेल से तीन कैदी फरार, चार जेल अधिकारी सस्पेंड

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिला जेल से रविवार देर रात नए साल के जश्न के दौरान तीन कैदी कोहरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल हो गए। पुलिस तीनों कैदियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार, फरार होने वाले कैदियों में कलुआ, राहुल और संजय शामिल हैं। तीनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा चल रहा था। जेल सूत्रों के अनुसार, देर रात घना कोहरे होने के कारण दृश्यता इतनी कम थी कि 10 मीटर की दूरी तक दिखाई नहीं दे रहा था। इसका फायदा उठाकर बैरक-17

» Read more

मुंबई: पब मालिकों के खिलाफ दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज, दो गिरफ्तार रिश्तेदारों को मिली जमानत

पुलिस ने ‘1 एबव’ पब के मालिकों को कथित तौर पर पनाह देने को लेकर रविवार दो लोगों को गिरफ्तार किया। पब में आग लगने की घटना में 14 लोगों की मौत होने के बाद इसके मालिकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें बाद में भोइवाड़ा की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 25-25 हजार रुपए के मुचलके पर जमानत मिल गई। 29 दिसंबर को तड़के कमला मिल्स परिसर में स्थित पब में भीषण आग लगने के बाद

» Read more

कोहरे से 350 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, 270 उड़ानों में देरी, 50 के रास्ते बदले और 35 उड़ानें रद्द

इस सीजन के सबसे घने कोहरे के चलते दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दृश्यता घटकर 50 मीटर तक आ जाने के कारण रविवार को 350 से अधिक विमानों की उड़ान सेवाएं प्रभावित हुर्इं। हवाईअड्डे के एक अधिकारी के अनुसार 270 से अधिक उड़ानों में देरी हुई और करीब 50 उड़ानें मार्ग बदलकर अन्य हवाईअड्डों की तरफ भेजी गर्इं। करीब 35 उड़ानें रद्द कर दी गर्इं। सुबह साढ़े सात बजे से ग्यारह बजकर पांच मिनट तक कोई भी विमान उड़ान नहीं भर सका। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे

» Read more

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘मेहरम’ के बगैर अब हज पर जाएंगी महिलाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुसलिम महिलाओं को एक बार में तीन तलाक कह कर शादी तोड़ने और हज यात्रा पर जाने वाली महिलाओं को मेहरम की पाबंदी से दशकों बाद मुक्ति मिलने पर खुशी जाहिर की है।  प्रधानमंत्री ने रविवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केरल के वर्कला स्थित शिवगिरी मठ में आयोजित 85वें शिवगिरी तीर्थयात्रा समारोह के उद्घाटन भाषण और फिर रेडियो पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। इस साल के अंतिम ‘मन की बात’ कार्यक्रम में मोदी ने तीन तलाक को प्रतिबंधित करने वाले विधेयक

» Read more

नए साल की पहली दस्तक: देखें दुनिया ने किस तरह किया नए साल का स्वागत

2018 ने पूरी दुनिया में शानदार दस्तक दी. भारत समेत हर देश में नए साल के आने का जश्न काफी धूमधाम से मनाया गया. लोगों ने देर रात तक पार्टियां कीं, इसके अलावा कई देशों में आतिशबाजी का नज़ारा भी देखने को मिला. आइए देखें दुनिया मे नए साल के जश्न की कुछ तस्वीरें: नए साल के स्वागत के लिए ऑस्ट्रलिया का सिडनी शहर सतरंगी हो गया है. रंग-बिरंगी लाइटों से ओपेरा हाउस को भव्य तरीके से सजाया गया है.     सिडनी के ऑस्ट्रेलिया के दूसरे शहर को भी

» Read more

मुठभेड़ में मारा गया एक लाख का इनामी कुख्यात अपराधी शमीम

मुजफ्फरनगर में मुठभेड़ के दौरान एक कुख्यात अपराधी मारा गया. अपराधी के सिर पर एक लाख रुपये की इनामी राशि थी. अधिकारी ने बताया कि अपराधी शमीम को उसके दो सहयोगियों के साथ जनसथ मार्ग पर एक पुलिस दल ने कल रात रोका था. एसएसपी अनंत देव ने बताया कि अपराधियों ने इस दौरान पुलिस पर गोली चला दी, इसके बाद जवाबी गोलीबारी में शमीम की मौत हो गई. देव ने बताया कि इस घटना में एक कांस्टेबल को भी गोली लगी. घायल कांस्टेबल अस्पताल में भर्ती है. पुलिस प्रवक्ता

» Read more

मध्य प्रदेश: बीजेपी ने किया नए साल का विरोध, कांग्रेस ने उठाए सवाल

दुनिया और देश के अन्य हिस्सों की तरह मध्यप्रदेश में भी नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। होटलों में विशेष आयोजन हो रहे हैं, वहीं भाजपा नेता नए वर्ष के आयोजन को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता रहे हैं। कांग्रेस ने भाजपा और उनके मंत्रियों से पूछा है कि वे बताएं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान नया साल मनाने कहां गए हैं। राज्य सरकार के मंत्री गोपाल भार्गव और जयभान सिंह पवैया नए साल के कार्यक्रम को भारतीय संस्कृति के खिलाफ बता चुके हैं। उनका मानना है कि

» Read more

इन फिल्मी सितारों का तमिलनाडु की राजनीति में रहा है दबदबा, लाइन में रजनीकांत

शीर्ष फिल्मी सितारों का अपना राजनैतिक दल बनाना तमिलनाडु के लिये कुछ नया नहीं है। इस राज्य पर दशकों से सिने जगत की हस्तियों ने राज किया है। 67 वर्षीय सुपरस्टार रजनीकांत प्रदेश की राजनीति में कूदने वाले नये सितारे हैं। उन्होंने तमिलनाडु के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी बनाने की आज घोषणा की। करिश्माई अभिनेता एम जी रामचंद्रन तमिलनाडु में पहले सितारे थे जो अन्नाद्रमुक बनाकर 1970 के दशक में राज्य की सत्ता में आए। उनके चिर प्रतिद्वंद्वी और पूर्व मुख्यमंत्री एम करुणानिधि का भी फिल्मी दुनिया

» Read more

ट्रिपल तलाक पर याचिका लगाने वाली इशरत जहां भाजपा में हुई शामिल

सुप्रीम कोर्ट तक तीन तलाक की लड़ाई ले जाने वाली पांच याचिकाकर्ताओं में से एक इशरत जहां शनिवार (30 दिसंबर) को पश्चिम बंगाल बीजेपी में शामिल हो गईं। हावड़ा के वार्ड नंबर 17 के बीजेपी दफ्तर में महिला मोर्चा के नेताओं की अगुवाई में शामिल होने के बाद इशरत ने कहा कि इस पार्टी में शामिल होकर उन्हें अच्छा लग रहा है। उन्होंने तीन तलाक पर कानून बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया।  शामिल होने के बाद बीजेपी महिला मोर्चा की अध्यक्ष दुर्गावती सिंह ने इशरत जहां

» Read more

नए साल पर एयर इंडिया प्रमुख का कर्मचारियों को संदेश- परफॉर्म करें वरना नष्ट हो जाएगी कंपनी

नए साल पर एयर इंडिया के प्रमुख प्रदीप सिंह खरोला ने कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने कर्मचारियों को एक लेटर लिखते हुए सही और सटीक काम करने की हिदायत दी है। चिट्ठी में खरोल ने कर्मचारियों से कहा है कि उन्हें ठीक से काम करना होगा नहीं तो कंपनी नष्ट हो जाएगी। प्रदीप सिंह खरोला ने कर्मचारियों को भेजे संदेश में कहा है कि एयरलाइन के पुनरोद्धार के लिए पेशेवर और उत्पादक कार्य संस्कृति की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यदि हम नष्ट नहीं होना चाहते हैं तो

» Read more

फंड की कमी से जूझ रही पंजाब सरकार, मगर VIP बंगलों की मरम्‍मत के लिए खर्च कर डाले 3 करोड़

फंड की कमी की वजह से पंजाब के सरकारी स्कूलों में जरूरतमंद बच्चों को गर्म कपड़े नहीं दिए जा सके। पेंशनभोगियों को पेंशन देने में देरी हो रही है। बावजूद इसके मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, मंत्रियों,राज्य के महाधिवक्ता और अन्य लोगों के बंगलों की मरम्मत के लिए सरकार ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए हैं। एटची मीडिया के मुताबिक पंजाब के महाधिवक्ता अतुल नंदा राजशाही खर्चा कराने वालों की लिस्ट में नंबर वन पर हैं। उन्होंने चंडीगढ़ के सेक्टर दो स्थित अपने सरकारी आवास (कोठी नंबर-50) पर कैम्प ऑफिस के रख-रखाव

» Read more

मन की बात: पीएम मोदी ने किया अंजुम बशीर का जिक्र, KAS टॉपर बोले- मुझे यकीन ही नहीं हुआ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर प्रशासनिक सेवा परीक्षा में अव्वल रहे छात्र अंजुम बशीर खान खट्टक का हालात से उबर कामयाब होने का जिक्र किया और उनकी कहानी को देश के युवाओं के लिए प्रेरणाप्रद बताया। इस पर अंजुम ने प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया। अंजुम ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा- मैं उनका आभारी हूं। प्रधानमंत्री ने मेरे बारे में जो कहा उससे मुझे समाज के लिए काम करने के लिए खूब प्रेरणा मिलती रहेगी। जब मुझे बताया गया कि प्रधानमंत्री

» Read more

गाली देकर एक्‍ट्रेस से कहा वर्जिनिटी साबित करो, 40 साल के अभिनेता पर केस दर्ज

बेंगलुरु में एक 40 वर्षीय अभिनेता पर साथी एक्ट्रेस के साथ अश्लील व्यवहार के चलते केस दर्ज किया गया है। अभिनेत्री न शिकायत दर्ज कराई है कि राजशेखर एसएन ने उन्हें मेडिकल टेस्ट के जरिए वर्जिनिटी साबित करने को कहा। अपकमिंग कन्नड मूवी ‘आइस महल’ के डायरेक्टर किशोर सी नायक के साथ अफेयर की अफवाह फैलाने को लेकर जब अभिनेत्री ने राजशेखर एसएन से पूछा तो उन्होंने अपशब्द कहे। मामला दर्ज करने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए राजशेखर को अरेस्ट किया। उनपर पीछा करने, अपमानित करने और

» Read more

तमिलनाडु BJP अध्‍यक्ष ने कहा- 2019 में भाजपा को समर्थन देंगे रजनीकांत

साल के आखिरी दिन अभिनेता रजनीकांत ने राजनीति में उतरने का एलान कर सभी अटकलों पर विराम लगा दिया, लेकिन उनको लेकर कयासबाजियों ने अब दूसरा रूप अख्तियार कर लिया है। तमिलनाडु की प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष तमिलिसै सौदरराजन ने एक ट्वीट कर कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रजनीकांत बीजेपी को समर्थन देंगे। सौदरराजन ने तमिल में ट्वीट कर यह दावा किया। लेकिन इससे पहले दक्षिण के सुपरस्टार ने अपने प्रशंसकों को संबोधित करते हुए यह साफ कर दिया कि वह सत्ता का सुख भोगने के लिए राजनीति

» Read more

Happy New Year: नए साल का जश्न गोवा में मनाएंगे तो पार्टी के लिए ये 5 बीचेस हैं बेस्ट डेस्टिनेशन

नए साल की शुरुआत भला पार्टी के बिना कैसे हो सकती है! आपमें से कई लोगों ने तो जश्न की सारी तैयारी भी पूरी कर ली होगी। लेकिन अगर आपका इरादा गोवा की किसी बीच पर पार्टी करने का है तो इस काम में आपकी थोड़ी सी मदद हम कर सकते हैं। गोवा अपनी बीचेस के लिए मशहूर है यह तो सभी जानते हैं लेकिन वहां की टॉप 5 बीचेस के बारे में आप शायद ही जानते हों। गोवा की इन टॉप 5 बीच पर नए साल की पार्टी का

» Read more
1 586 587 588 589 590 888