कमला मिल्स: आग में फंसे लोगों को बचाने के बजाए मौके से भाग गए पब कर्मचारी!
मुंबई में आग से प्रभावित पब में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया गया था और नियमों का उल्लंघन कर अतिक्रमण करने के कारण आपात निकास द्वार बाधित हो गया था। यह बात पुलिस ने कही। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आग में झुलसे लोगों की मदद करने की बजाए पब का प्रबंधक और अन्य कर्मचारी मौके से भाग गए। उन्होंने कहा, ‘‘पब ने किसी सुरक्षा मानक का पालन नहीं किया था। आग की स्थिति में ग्राहकों के सुरक्षित बाहर निकलने के लिए प्रबंधन ने कोई व्यवस्था नहीं की थी।’’
» Read more