RTI से खुलासा, योगी सरकार ने एलईडी से प्रचार के लिए खर्च किए 10 करोड़ रुपए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ता संभालने के बाद प्रचार प्रसार में ही 10 करोड़ रुपए खर्च कर दिए हैं। सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत यह खुलासा हुआ है। आरटीआई से मिली जानकारी के अनुसार, अपने कार्यकाल के अंतिम वर्ष में अखिलेश सरकार ने 85 करोड़ रुपए से ज्यादा एलईडी से प्रचार में खर्च किए। वहीं योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने से अब तक उप्र सरकार ने करीब 10 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। समाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने बीते 23 मई को उप्र के सूचना और

» Read more

लोकसभा में पास हुआ तीन तलाक बिल, ओवैसी के सुझाए संशोधन खारिज

तीन तलाक देने को अपराध के दायरे में लाने वाला कानून लोकसभा से पास हो गया है। इससे पहले गुरुवार को संसद में इस बिल पर वोटिंग हुई। बिल में कुछ संशोधनों को लेकर यह वोटिंग हुई थी। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने भी वोटिंग की मांग की थी। सदस्यों ने उनके संशोधनों को पूरी तरह से खारिज कर दिया। एक संशोधन पर हुई वोटिंग में तो ओवैसी के पक्ष में सिर्फ 2 वोट पड़े। जबकि, इसके खिलाफ 241 वोट पड़े। दूसरे प्रस्ताव में भी उनके पक्ष में सिर्फ 2

» Read more

रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में मिले बड़ी तादाद में हथियार

बिहार के भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक एक्सप्रेस ट्रेन की बोगी के शौचालय से पुलिस ने गुरुवार को 64 अवैध अर्धनिर्मित पिस्तौल बरामद किए। फिलहाल इस सिलसिले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है। भागलपुर रेल थाना के प्रभारी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सियालदह से वाराणसी जा रही 13133 अप अपर इंडिया एक्सप्रेस ट्रेन के सामान्य बोगी से हथियारों की एक बड़ी खेप जा रही है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच की और ट्रेन की एक

» Read more

जम्मू-कश्मीर: सीएम के भाई की फिसली जुबान, मंत्री पद की शपथ लेते GOD की जगह बोल गए DOG

जम्मू-कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने अपनी सरकार में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की है। इनमें से एक इनके भाई हैं। उनका नाम तसादुक हुसैन मुफ्ती है जबकि दूसरे मंत्री जावेद मुस्तफा मीर हैं। राज्यपाल एन एन वोहरा ने इन दोनों नवनियुक्त मंत्रियों को राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई लेकिन शपथ लेने में सीएम के भाई तसादुक हुसैन मुफ्ती की जुबान फिसल गई। मुफ्ती ने शपथ प्रारूप में लिखे गॉड (GOD) की जगह डॉग (DOG) पढ़ दिया। इससे वहां थोड़ी असहज स्थिति उत्पन्न हो गई। बता

» Read more

मोदी सरकार का बड़ा फैसला- हर महीने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाने का आदेश हुआ वापस

सरकार ने हर महीने एलपीजी सिलेंडर के दाम चार रुपए बढ़ाने के फैसले को वापस ले लिया है। यह कदम इसलिए उठाया गया है कि हर महीने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाना सरकार की गरीबों को मुफ्त एलपीजी कनेक्शन उपलब्ध कराने की योजना उज्ज्वला के उलट बैठता है। इससे पहले सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की सभी पेट्रोलियम विपणन कंपनियों को जून, 2016 से एलपीजी सिलेंडर कीमतों में हर महीने चार रुपए की बढ़ोत्तरी का निर्देश दिया था। इसके पीछे मकसद एलपीजी पर दी जाने वाली सब्सिडी को अंतत: समाप्त

» Read more

भारत ने सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का किया सफल परीक्षण, भारतीय रक्षा तंत्र हुआ और मजबूत

भारत ने स्वदेशी रूप से विकसित एडवांस्ड एयर डिफेंस (एएडी) सुपरसोनिक इंटरसेप्टर मिसाइल का ओडिशा के एक परीक्षण केन्द्र से गुरुवार को सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल बेहद कम ऊंचाई से आने वाली किसी भी बैलिस्टिक मिसाइल को बीच में ही मार गिराने में सक्षम है। इस वर्ष किया गया यह तीसरा सुपरसोनिक इंटरसेप्टर परीक्षण है, जिसमें सामने से आ रही बैलिस्टिक मिसाइल को धरती के वातावरण के 30 किलोमीटर की ऊंचाई के दायरे में सफलतापूर्वक निशाना बनाकर उसे नष्ट किया गया है। परीक्षण के बाद रक्षा सूत्रों ने कहा,

» Read more

ओमकारा के सिनेमेटोग्राफर बने जम्मू-कश्मीर के मंत्री, सीएम महबूबा मुफ्ती के हैं भाई

जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के भाई तसद्दुक हुसैन मुफ्ती ने गुरुवार को राज्य में पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी)-भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) गठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल एन. एन. वोहरा ने राजभवन के प्रांगण में तसद्दुक हुसैन मुफ्ती और जावेद मुस्तफा मीर को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। दोनों ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। तसाद्दुक मुफ्ती (45) एक प्रशिक्षित सिनेमेटोग्राफर हैं, जिनके काम को विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ओमकारा’ में सराहा गया था। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री

» Read more

बीजेपी लीडर स्वामी का तंज- विपक्ष की बड़ी हार है तीन तलाक कानून पर कांग्रेस का समर्थन

ट्रिपल तलाक पर बने विधेयक को केंद्र सरकार ने आज यानि गुरुवार को लोकसभा में पेश किया। इस विधेयक का कई राजनीतिक पार्टियां विरोध कर रही हैं लेकिन कांग्रेस ने इसका समर्थन किया है। कांग्रेस ने न केवल इस विधेयक का समर्थन किया है बल्कि पार्टी ने मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए इसे और मजबूत बनाने की बात कही है। वहीं कांग्रेस द्वारा तीन तलाक के बिल का समर्थन करने पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने विपक्ष पर हमला बोला है। स्वामी ने मीडिया से बातचीत

» Read more

तीन तलाक के खिलाफ विधेयक’ पर संसद में कांग्रेस का समर्थन लेकिन दिया यह सुझाव

कांग्रेस ने एक बार में तीन तलाक कहने के चलन के खिलाफ संसद में लाये गए विधेयक का समर्थन करते हुए कहा कि इसे मुस्लिम महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए और मजबूत बनाने की जरूरत है। पार्टी ने एक बार में तीन तलाक कहने के दावे को साबित करने का जिम्मा पीड़ित महिला के बजाय पति के ऊपर डाले जाने का सुझाव दिया है। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि कांग्रेस ने तीन तलाक या तलाक-ए-बिद्दत के मुद्दे को हमेशा इस मापदंड

» Read more

तीन तलाक बिल: बीजेपी का बड़ा हमला- मुस्लिम महिलाओं के शोषण में शामिल होना चाहते हैं ओवैसी-कांग्रेस

तीन तलाक बिल को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने विपक्षियों पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को पार्टी के प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी जैसे लोग मुस्लिम महिलाओं के शोषण में शामिल होना चाहते हैं। ये लोग तीन तलाक बिल का विरोध कर रहे हैं। ऐसा कर वे सुप्रीम कोर्ट के फैसले की अनदेखी कर रहे हैं। आपको बता दें कि तीन तलाक को प्रतिबंधित करने और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकार सुरक्षित

» Read more

भाई को मिले वायरल वीडियो ने नाबालिग बहन के साथ हुय गैंगरेप का किया खुलासा : भाई ने इस वीडियो को इंटरनेट पर देखा।

बिहार के खगड़िया जिले में नाबालिग से गैंगरेप का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता के भाई ने इस अपराध का वीडियो ऑनलाइन देखा। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार घटना इस महीने 20 दिसबंर की है। दुष्कर्म के बाद भी पीड़िता ने इसकी जानकारी परिजनों को नहीं दी। बता दें कि इस खौफनाक अपराध का आरोपियों ने वीडियो भी बनाया और इसे इंटरनेट पर अपलोड कर दिया। खगड़िया जिले के पुलिस स्टेशन में तैनात एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘पीड़िता का वीडियो उसका भाई देखकर दंग

» Read more

कांग्रेस के 133वें स्थापना दिवस पर राहुल गांधी ने पहनी नेहरू टोपी, यूजर्स ने यूं कसा तंज

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) के नए अध्यक्ष राहुल गांधी पार्टी के 133वें स्थापना दिवस ‘नेहरू टोपी’ पहनने पर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। कई यूजर्स ने उनपर कथित तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की तरह बनने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एक कमेंट में लिखा गया है, ‘कांग्रेस के स्थापना दिवस पर पूर्व अध्यक्ष गोवा में पार्टी कर रही हैं, यह पार्टी हमेशा पार्टी के मूड में रहती है।’ वहीं कैप्टन अजय कुमार लिखते हैं, ‘क्षमा चाहते हैं। यह वह कांग्रेस नहीं है जिसकी नींव 133

» Read more

तीन तलाक बिल पेश: संसद में बोले ओवैसी- संविधान के खिलाफ है कानून, और बढ़ जाएगा मुस्लिम महिलाओं का शोषण

तीन तलाक को प्रतिबंधित करने और विवाहित मुस्लिम महिलाओं के अधिकार सुरक्षित करने से संबंधित ‘मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) विधेयक, 2017 को सरकार ने गुरुवार को लोकसभा में पेश कर दिया। विधेयक पर सदन में आज ही चर्चा भी होगी। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने विधेयक पेश करते हुए कहा कि यह कानून ऐतिहासिक है और उच्चतम न्यायालय द्वारा ‘तलाक ए बिदत’ को गैरकानून घोषित किए जाने के बाद मुस्लिम महिलाओं को न्याय दिलाने के लिए इस सदन द्वारा इस संबंध में विधेयक पारित करना जरूरी हो गया

» Read more

Video: विहिप वालों से बोले असदुद्दीन ओवैसी- बच्चे पैदा नहीं हो रहे तो शरफु भाई का पान खा लें, टनाटन काम

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी अपने तीखे भाषणों के लिए जाने जाते हैं। वह अपने भाषणों में बीजेपी और संघ पर अकसर करारा हमला करते नजर आते हैं। असदुद्दीन ओवैसी का एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी विश्व हिंदू परिषद वालों का मजाक बना रहे हैं। वीडियो कब का और कहां का है इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी तो नहीं मिली है लेकिन गुरुवार को इस्लामिक स्कॉलर तारिक फतेह ने भी इसे अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल

» Read more

साइंस कांग्रेस: मणिपुर यूनिवर्सिटी में जुटेंगे देश भर के वैज्ञानिक, उस्‍मानिया में नरेंद्र मोदी के विरोध का था डर

इंडियन साइंस कांग्रेस का आयोजन हैदराबाद के बजाय अब पूर्वोत्‍तर राज्‍य मणिपुर की राजधानी इंफाल में किया जाएगा। राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने देश के सबसे प्रतिष्ठित सम्‍मेलनों में से एक को मणिपुर यूनिवर्सिटी में आयोजित करने के प्रस्‍ताव की पुष्टि कर दी है। साथ ही साइंस कांग्रेस का आयोजन अब जनवरी के बजाय मार्च में किया जाएगा। पहले इसका आयोजन हैदराबाद के उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी में किया जाना था। लेकिन, छात्रों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरोध और सुरक्षा संबंधी दिक्‍कतों को देखते हुए इसे टालना पड़ा था। ऐसे में अगले

» Read more
1 593 594 595 596 597 888