कार्यक्रम के लिए पांच मिनट पहले पहुंच गए पीएम, सीएम आदित्यनाथ एक घंटा देर से
लंबे इंतजार के बाद क्रिसमस के मौके पर सोमवार से दिल्ली मेट्रो की बहुप्रतीक्षित मैजेंटा लाइन शुरू हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया था। उनके साथ उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाइक और मुख्यमंत्री योगी आदत्यिनाथ भी मौजूद थे। पीएम मोदी हेलीपैड पर निर्धारित समय से पांच मिनट पहले ही उतर गए थे, जबकि राज्यपाल और मुख्यमंत्री तकरीबन एक घंटे की देरी से नोएडा पहुंचे थे। ज्यादा देर होने की वजह से सीएम और राज्यपाल आराम किए बगैर प्रधानमंत्री को रिसीव करने सीधे बोटेनिकल गार्डन पहुंच गए
» Read more