उत्तर प्रदेश: सिकन्दरा विधानसभा सीट बीजेपी का कब्जा बरकरार, पीएम ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने सिकन्दरा विधानसभा सीट पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। इस सीट के उपचुनाव में आज भाजपा ने 11 हजार से ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना के मुताबिक भाजपा के अजीत सिंह पाल ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा की सीमा सचान को 11 हजार 861 मतों से पराजित किया। पाल को 73 हजार 284 जबकि सीमा को 61 हजार 423 मत मिले। कांग्रेस प्रत्याशी प्रभाकर पाण्डेय को 19 हजार 84 वोट ही प्राप्त हुए। यह सीट भाजपा

» Read more

पश्चिम बंगाल उपचुनाव: TMC का सबंग सीट पर कब्जा

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने कांग्रेस से सबंग सीट छीन ली है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की अगुवाई वाली पार्टी की उम्मीदवार गीता रानी भूइयां ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी माकपा की रीता मंडल को 64 हजार से भी अधिक मतों से हराया। तृणमूल उम्मीदवार को 1,06,179 जबकि रीता को 41,987 वोट हासिल हुए। उल्लेखनीय है कि भाजपा उम्मीदवार ने कांग्रेस प्रत्याशी से अधिक वोट हासिल किये। भगवा पार्टी की अंतरा भट्टाचार्य को 37,476 मत प्राप्त हुए। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव भौमिक को 18,060 मतों से संतोष करना पड़ा। पश्चिम

» Read more

बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा- गोकशी करोगे तो यूं ही मरोगे

अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर बीजेपी विधायक ज्ञानदेव आहूजा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार भी उनके सुर्खियों में रहने की वजह एक नया विवादित बयान है। बीजेपी विधायक ने इस बार कहा है कि गोकशी करने वाले यूं ही मरेंगे। आहूजा का यह बयान अलवर जिले के रामगढ़ इलाके में कथित गोरक्षकों द्वारा जाकिर खान नाम के एक गो-तस्कर की पिटाई के मामले आया है। शनिवार को यह मामला सामने आया था। इस मामले को लेकर विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने कहा, ‘गोतस्करी करोगे, गोकशी करोगे,

» Read more

राजद प्रवक्ता ने कहा- सही है चारा घोटाले में लालू को दोषी ठहराए जाने का फैसला

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित शंकर चरण त्रिपाठी ने कहा है कि चारा घोटाले में आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को दोषी ठहराये जाने का कोर्ट का फैसला सही है। शंकर चरण त्रिपाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कोर्ट के फैसले पर सही-गलत को लेकर टिप्पणी नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा, ‘फैसला हमेशा साक्ष्यों के आधार पर आता है, न्यायपालिका पर कोई टिप्पणी कभी कोई नहीं कर सकता है, बिल्कुल सही फैसला है, जो कुछ भी है सही है।’ शंकर चरण त्रिपाठी ने आगे कहा,

» Read more

इस साल 117 कश्मीरी नौजवान आतंकी संगठनों में शामिल हुए , पहली बार ये संख्या 100 पार कर गई

साल 2017 में आतंकवादी संगठनों में शामिल होने वाले कश्मीरी नौजवानों की संख्या में बहुत उछाल आया है। नौजवानों के आतंकवादी संगठनों में शामिल होने के आंकड़े जुटाने का काम 2010 में शुरू होने के बाद यह पहला मौका है जब ऐसे युवाओं की संख्या 100 को पार कर गई है। आज अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्टों में बताया गया है कि 2016 में यह आंकड़ा 88 था जबकि 2017 में नवंबर महीने तक ही यह आंकड़ा 117 हो गया था। दक्षिण कश्मीर हिज्बुल मुजाहिदीन और

» Read more

भारतीय फौज की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी सैनिक ढेर, दोनों ओर से गोलीबारी जारी

भारत ने राजौरी में चार भारतीय जवानों की शहादत का बदला लिया है। जम्मू-कश्मीर के झांगर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास भारतीय जवानों ने एक पाकिस्तानी स्नाइपर को ढेर कर दिया। सेना के सूत्रों के मुताबिक यह घटना रविवार (24 दिसंबर) की है जब सुबह लगभग 11 बजे एक पाकिस्तानी स्नाइपर भारत पर हमले के लिए पोजिशन ले रहा था, तभी भारतीय जवानों ने उसे देख लिया और उसे वहीं ढेर कर दिया गया। शनिवार को पाकिस्तान की ओर से की गई फायरिंग में एक मेजर समेत भारत के

» Read more

नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, कहा- किसानों की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार

समाजसेवी अन्ना हजारे ने केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए आज उसके खिलाफ आगामी 23 मार्च को दिल्ली में अनशन करने तथा जेल भरो आंदोलन चलाने का एलान किया। हजारे ने यहां नगर पालिका मैदान पर भारतीय किसान यूनियन की ‘राष्ट्रीय किसान महापंचायत’ में कहा कि आज देश का किसान बदहाल है। देश में किसानों द्वारा आत्म हत्या के लिए केंद्र सरकार जिम्मेदार है। सरकार ने किसानों के प्रति कल्याणकारी स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं की। केन्द्र की नरेंद्र मोदी सरकार को उन्होंने कई बार

» Read more

हज यात्रियों के लिए भारत में बदले नियम, महिलाओं को मिली यह सौगात

हज यात्रा नियम में किए गए बदलाव महिलाओं के लिए नई सौगात लाए हैं। नियम में बदलाव होने के बाद हज यात्रा के लिए आवेदन करने वाली महिलाओं की संख्या में इजाफा देखा गया है। अगले साल हज यात्रा के लिए 1,244 भारतीय महिलाओं ने आवेदन किया है। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के यात्रा नियम में बदलाव के बाद महिलाओं के आवेदन में बढ़ोतरी देखी गई है। नए नियम के मुताबिक अब महिलाएं हज यात्रा पर बिना किसी पुरुष साथी के जा सकती हैं। ‘केवल महिला’ संगठनों को हज

» Read more

कानूनी विशेषज्ञों का दावा-लालू यादव को जमानत मिलना भी मुश्किल

चारा घोटाले के दोषी लालू यादव के लिए बेल लेना भी टेढ़ी खीर साबित हो सकती है। कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि अब कानूनी जटिलताओं में लालू यादव आदतन अपराधी समझे जाएंगे। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक लालू यादव के वकीलों के बेल के तर्क पर अदालत को यकीन करना मुश्किल होगा। पटना हाईकोर्ट के सीनियर वकील वाई वी गिरी ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, ‘अतीत में उच्च अदालतें आदतन अपराधी को बेल देने के मामले में बहुत ही सतर्क रहीं हैं, वो भी खास

» Read more

बीच मैदान में अंपायर को फील्डर ने दी गाली, लगा 900 डॉलर का जुर्माना

क्रिकेट मैच के दौरान अक्सर खिलाड़ियों के बीच नोकझोक देखने को मिलती ही रहती है। खासतौर पर टी-20 आने के बाद से इस तरह की घटनाएं पहले के मुकाबले और बढ़ती चली गई है। कई बार खिलाड़ी अंपायर के फैसले से नाराज नजर आते हैं। हाल ही में न्यूजीलैंड में चल रहे टी20 टूर्नामेंट में एक खिलाड़ी ने लाइव मैच के दौरान थर्ड अंपायर को गाली दे दी। जिसकी आवाज टीवी पर भी साफ-साफ सुना गया। दरअसल, उस दौरान वह खिलाड़ी माइक पर कमेंटेटर्स से लाइव बात कर रहा था

» Read more

तीन तलाक: AIMPLB ने खारिज किया पर मोदी सरकार का ड्राफ्ट बिल, कहा- शरीयत के खिलाफ है

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने तीन तलाक के खिलाफ प्रस्तावित कानून के मसौदे को आज महिलाओं के अधिकारों तथा संविधान के खिलाफ करार देते हुए इसे वापस लेने की मांग की। लखनऊ में बोर्ड की कार्यकारिणी समिति की यहां हुई आपात बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए बोर्ड के प्रवक्ता मौलाना खलील-उर-रहमान सज्जाद नोमानी ने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार के प्रस्तावित विधेयक के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। बोर्ड का मानना है कि तीन तलाक संबंधी विधेयक का मसौदा मुस्लिम महिलाओं के

» Read more

मुजफ्फरनगर दंगा: मंत्री सुरेश राणा, संगीत सोम और भारतेंदु सिंह के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट रद्द

मुजफ्फरनगर दंगा मामले में बीजेपी को बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने उत्‍तर प्रदेश में मंत्री सुरेश राणा, विधायक संगीत सोम और सांसद भारतेंदु सिंह के खिलाफ जारी गैरजमानती वारंट रद्द कर दी है। इन तीनों के खिलाफ निषेघाज्ञा का उल्‍लंघन करने और सरकारी अधिकारियों के काम में बाधा डालने का आरोप था। समाजवादी पार्टी के शासनकाल में पश्चिम उत्‍तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में सांप्रदियक हिंसा भड़क गई थी। इसमें लोगों की जान जाने के अलावा संपत्ति का भी नुकसान हुआ था। मुजफ्फरनगर दंगों में भाजपा

» Read more

RK नगर उपचुनाव नतीजे 2017: BJP को मिले नोटा से भी कम वोट, अपने ही नेता ने कसा तंज

तमिलनाडु की पूर्व मुख्‍यमंत्री जे. जयललिता के निधन से खाली हुई चेन्‍नई के आरके नगर विधानसभा सीट उपचुनाव में केंद्र की भाजपा को ‘नोटा’ से भी कम वोट मिलने पर वरिष्ठ भाजपा नेता ने तंज कसा है। राज्य सभा सांसद सुब्रमण्‍यन स्‍वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा हैं, ‘तमिलनाडु में भाजपा का रिकॉर्ड। एक राष्ट्रीय सत्तारूढ़ पार्टी को ‘नोटा’ से भी एक चौथाई वोट मिले हैं। ये जवाबदेही का वक्त है।’ बता दें कि उपचुनाव में निर्दलीय उम्‍मीदवार टीटीवी दिनाकरण जीत दर्ज करने की ओर अग्रसर हैं। 12 राउंड की

» Read more

सोने की तस्करी का सनसनीखेज खुलासा: दो भाइयों ने छह महीने में कर डाली 105 करोड़ के सोने की तस्‍करी, पाकिस्‍तान और दुबई से भी जुड़े तार

सोने की तस्‍करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरात के दो व्‍यवसायी भाइयों ने मिलकर छह महीने में 350 किलो सोने की तस्‍करी कर डाली। इसका कुल मूल्‍य 105 करोड़ रुपये आंका गया है। भुगतान हवाला के जरिये किया जाता था। राजस्‍व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। सोने की तस्‍करी के तार दुबई और पाकिस्‍तान से भी जुड़े हैं। जांच एजेंसी अब दोनों भाइयों से सोना खरीदने वाले ज्‍वैलर्स का पता लगाने में जुटी है। दोनों को पांच जनवरी तक के लिए

» Read more

IRCTC से आधार लिंक करने पर पाएं 10,000 रुपए कैश और फ्री में टिकट पाने मौका

IRCTC: आईआरसीटीसी ने अपना आधार कार्ड आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक करने पर 10,000 रुपए कैश देने और फ्री में टिकट देने का ऑफर निकाला है। वहीं आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार लिंक करने पर एक महीने में 12 टिकट बुक कर सकते हैं और बिना लिंक किए एक महीने में 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। भारतीय रेलवे ने इस ‘लकी ड्रॉ स्कीम’ को शुरू कर दिया है। इस स्कीम में शामिल होने के लिए आपको कुछ भी एक्स्ट्रा नहीं करना है। इसके लिए आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट को

» Read more
1 604 605 606 607 608 888