पांच बार विधायक रहे जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री

जयराम ठाकुर हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे। केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर ने उनके नाम का एेलान किया। चुनावों में मुख्यमंत्री पद का चेहरा रहे प्रेम कुमार धूमल के हार जाने के बाद ठाकुर को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा विधायकों की बैठक से एक दिन पहले धूमल ने खुद को सीएम पद की दौड़ से बाहर बताया था। पांच बार के विधायक जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा सूबे में मुख्यमंत्री पद के लिए प्रमुख दावेदार माने जा रहे थे। सूबे के नवनिर्वाचित
» Read more