भाजपा मंत्री ने कहा- गोवा में गोमांस की कोई कमी नहीं है

गोवा के पशुपालन मंत्री मौविन गोडिन्हो ने शुक्रवार को कहा कि गोवा में गोमांस की कोई कमी नहीं है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि राज्य का एक मात्र वैध बूचड़खाना अपनी पूरी क्षमता के साथ नहीं चल रहा है। गोडिन्हो विधानसभा में कांग्रेस विधायक फ्रांसिस्को सिल्वेरिया के एक सवाल का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने हालांकि कहा कि गोवा का एकमात्र वैध बूचड़खाना गोवा मीट कांप्लेक्स पड़ोसी राज्यों में मवेशियों के परिवहन की इजाजत के मुद्दे की वजह से पर्याप्त संख्या में मवेशियों का वध करने में सक्षम

» Read more

अब संसद के अंदर मोदी को घेरने की तैयारी, पाकिस्तान लिंक पर कांग्रेस बोली- सबूत दो या माफी मांगो

संसद के ऊपरी सदन में आज यानि शुक्रवार को शीतकालीन सत्र का पहला दिन था जो कि बहुत ही हंगामे भरा रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्व पीएम मनमोहन सिंह पर लगाए गए आरोपों और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के नेता शरद यादव को अयोग्य घोषित करने के मुद्दों को लेकर विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरा। सदन में हंगामा इतना बढ़ गया कि सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने पीएम मोदी द्वारा मनमोहन सिंह पर पाकिस्तान के साथ

» Read more

संसद में अमित शाह का डेब्यू: वेंकैया नायडू की सीट पर बैठे, प्रकाश जावड़ेकर-स्मृति ईरानी ने मेज थपथपाकर किया स्वागत

संसद के शीतकालीन सत्र का आगाज हो गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने इसी के साथ संसद में अपना डेब्यू किया। शुक्रवार को वह पहली बार सांसद बनकर संसद भवन पहुंचे। शाह यहां पहली पंक्ति में उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू की सीट पर बैठे। उनके बगल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री की सीट है। शाह जब सदन में आए थे, तब कई केंद्रीय मंत्रियों ने मेज थपथपाकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया था। यहां तक कि शाह के सीट पर बैठने के बाद भी कई

» Read more

योगी प्रभाव: आईएएस वीक के पहले दिन लंच और डिनर में नो नॉन वेज, सिर्फ शाकाहारी व्यंजन

योगी आदित्यनाथ के उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रशासन के साथ कई अन्य क्षेत्रों में भी बदलाव दिखने लगा है। इसी का असर है कि ‘आईएएस वीक’ के पहले दिन लंच और डिनर में मांसाहारी व्यंजनों को शामिल नहीं किया गया। मेन्यू में सिर्फ शाकाहारी भोजन को ही स्थान दिया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शाकाहारी हैं। आईएएस सप्ताह गुरुवार से लखनऊ में शुरू हुआ है। एक अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की पसंद और नापसंद को ध्यान में रखते हुए भोजन में मांसाहार को शामिल नहीं किया गया। यह पहला

» Read more

रक्षा और गृह मंत्रालय ने किया साफ, ‘हमारे शब्दकोष में शहीद जैसा शब्द नहीं’

सेना या पुलिस के शब्दकोष में ‘मार्टर’ या ‘शहीद’ जैसा कोई शब्द है ही नहीं और इसके बजाय कार्रवाई के दौरान मारे गए एक सैनिक या पुलिसकर्मी के लिए क्रमश: ‘बैटल कैजुअल्टी’ या ‘आॅपरेशन कैजुअल्टी’ का उपयोग किया जाता है। रक्षा और गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सूचना आयोग को यह जानकारी दी। यह मुद्दा तब सामने आया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय के समक्ष सूचना के अधिकार (आरटीआई) के तहत एक आवेदन आया जिसमें जानकारी मांगी गई थी कि कानून और संविधान के मुताबिक ‘शहीद’ (मार्टर) शब्द का अर्थ और व्यापक

» Read more

अनिल अंबानी के रिलायंस ने कांग्रेस प्रवक्ता पर ठोका 5 हजार करोड़ का मुकदमा

देश की बड़ी कंपनियों में शुमार अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस समूह ने कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के खिलाफ 5,000 करोड रुपये का मानहानि का मुकदमा दर्ज किया है। मानहानि का ये मुकदमा 30 नंवबर को भारत सरकार के राफेल डील और रिलायंस कम्यूनिकेशन को लेकर दिये गये बयान के खिलाफ दर्ज कराया गया है। इससे पहले रिलायंस के एक प्रवक्ता ने कहा था कि, ‘अभिषेक सिंघवी ने समूह के खिलाफ झूठा, अपमानजनक और निंदनीय बयान दिया है। हम इस तरह के झूठे और अपमानजनक बयान को लेकर

» Read more

कर्नाटक: सनी लियोनी को न्‍यू ईयर पार्टी में बुलाया, युवा सेना बोली- नहीं करने देंगे परफॉर्म

बॉलीवुड एक्ट्रेस औऱ पूर्व एडल्ट स्टार सनी लियोनी को लेकर कर्नाटक में बवाल मच गया है। दरअसल 31 दिसंबर की शाम न्यू ईयर पार्टी में बैंगलुरू के एक फाइव स्टार होटल में सनी लियोनी का डांस प्रोग्राम रखा गया है। इस डांस शो के खिलाफ कन्नड़ संगठन कर्नाटक रक्षना वेदिका युवा सेना प्रदर्शन कर रहा है। इस संगठन का कहना है कि इस तरह का डांस प्रदर्शन और सनी लियोनी, दोनों ही हमारी संस्कृति नहीं है, इसलिए हम इनका विरोध करते हैं। उन्होंने इसके विरोध में गुरुवार को एक मार्च

» Read more

ट्रैक्टर लेकर पहली बार कोई MP पहुंचा संसद भवन, अधिकारियों के फूले हाथ-पैर; जानिए क्यों?

संसद भवन तक साइकिल, बाइक और पैदल तो कई लोग आ चुके हैं। लेकिन पहली बार कोई सांसद ट्रैक्टर लेकर यहां पहुंचा है। शुक्रवार को यह नजारा नई दिल्ली स्थित संसद भवन के बाहर देखने को मिला। हरिणाया के हिसार से लोकसभा सासंद दुष्यंत चौटाला खुद ट्रैक्टर चला कर संसद परिसर में आए। हरे रंग के ट्रैक्टर पर उनके साथ दो लोग और भी सवार थे। ऐसा उन्होंने अपने शौक या पसंद के कारण नहीं किया, बल्कि विरोध जताने के लिए किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस उन पर ऐसा

» Read more

राज्यसभा में मंत्रियों को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दी ‘सलाह’, बोले-एेसे शब्दों के इस्तेमाल से बचें

एम वेंकैया नायडू ने राज्यसभा के सभापति के रूप में सदन संचालन के अपने पहले दिन मंत्रियों और सदस्यों को एक सुझाव देते हुए कहा कि उन्हें सदन के पटल पर कागजात एवं रिपोर्ट पेश करते हुए ‘विनती’ जैसे औपनिवेशिक शब्दों के प्रयोग से बचना चाहिए। शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन आज जब मंत्री दस्तावेजों को सदन के पटल पर रख रहे थे तो नायडू ने कहा कि वह सदन को एक सुझाव देना चाहते हैं कि दस्तावेज रखते समय किसी को भी इन शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए,

» Read more

कांग्रेस खाली हाथ: सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की वीवीपीएटी वोटों का ईवीएम से मिलान कराने की अर्जी

कांग्रेस गुजरात विधानसभा चुनाव का एग्जिट पोल सामने आते ही कुछ महीनों से राजनीतिक अखाड़े में लड़ी जा रही लड़ाई को अदालत में पहुंचा दिया। पार्टी ने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल कर कम से कम 25 फीसद वीवीपीएटी (वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) वोटों का मिलान ईवीएम से कराने के लिए चुनाव आयोग को निर्देश देने की गुहार लगाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने कांग्रेस की इस अर्जी को खारिज कर दिया है। कांग्रेस की ओर से दाखिल याचिका पर अविलंब सुनवाई करने का अनुरोध किया गया था। कोर्ट ने

» Read more

शीतकालीन सत्र के पहले दिन नरेंद्र मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ट्रिपल तलाक बिल को दी मंजूरी

ट्रिपल तलाक बिल पर केंद्र सरकार ने मुहर लगा दी है। अब इस बिल को कानूनी शक्ल देने के लिए दोनों सदनों में पास कराया जाएगा। 15 दिसंबर से शुरू हुए शीतकालीन सत्र में इसे पेश किया जाएगा। यह सत्र 5 जनवरी को खत्म होगा। केंद्र सरकार की ओर से तैयार विधेयक के मसौदे में कहा गया है कि एक बार में तीन तलाक गैरकानूनी होगा और ऐसा करने वाले पति को तीन साल जेल की सजा हो सकती है। किसी भी स्वरूप में दिया गया ट्रिपल तलाक (मौखिक, लिखित

» Read more

अजिंक्य रहाणे के पिता ने कार से महिला को कुचला, जमानत पर छूटे

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में शुक्रवार सुबह टीम इंडिया के अहम सदस्य और टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के पिता की कार से एक महिला का एक्सीडेंट हो गया। घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। कोल्हापुर पुलिस ने अजिंक्य रहाणे के पिता को गिरफ्तार कर लिया है। कुछ घंटों बाद रहाणे के पिता जमानत पर रिहा हो गए। जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त पूरा रहाणे परिवार कार में मौजूद था। ये लोग कार से मुंबई जा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अजिंक्य रहाणे

» Read more

उत्तराखंड: NGT ने गंगा किनारे स्थित हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे शहरों में प्लास्टिक पर लगाई रोक

राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गंगा नदी के किनारे स्थित हरिद्वार और ऋषिकेश जैसे शहरों में शुक्रवार को कैरी बैग, प्लेट और कटलरी जैसी प्लास्टिक से बनी चीजों पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया। एनजीटी अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाली पीठ ने उत्तरकाशी तक इस तरह की चीजों की बिक्री, विनिर्माण और भंडारण पर भी रोक लगा दी। हरित अधिकरण ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा और गलती करने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। एनजीटी ने यह

» Read more

योगी-आजम की ट्यूनिंग पर उठे सवाल तो डिप्टी सीएम बोले- हम अटलवंशी, निजी दुश्मनी नहीं रखते

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की वायरल तस्वीरों पर लगातार प्रतिक्रिया मिल रही है। राज्य के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक मर्यादाओं और लोकतांत्रिक वसूलों का सम्मान करने वाली पार्टी है, और पार्टी के नेता निजी दुश्मनी नहीं रखते हैं। दिनेश शर्मा ने कहा कि बीजेपी के लोग अटलवंशी हैं और उनका विचारधारा को लेकर भले ही दूसरे नेताओं से अलग मत रहा हो लेकिन वे किसी से निजी द्वेष नहीं रखते हैं। उन्होंने कहा,

» Read more

दो चैनलों को ऑफ एयर करने की सजा: गुजरात को क‍िया था बदनाम, दूसरे ने द‍िखाई थी असम की खौफनाक परंपरा

केबल टेलीविजन नेटवर्क नियम का उल्लंघन किए जाने को लेकर असम के एक चैनल को तीन दिन और और गुजरात के एक चैनल को एक दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। हिन्दुस्तान टाइम्स के अनुसार, यह आदेश केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा दिया गया है। मंत्रालय द्वारा यह फैसला इंटर मिनिस्ट्री कमेटी की जांच के बाद लिया गया है। इस कमेटी का प्रतिनिधित्व सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ विदेश मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, बाल एवं विकास मंत्रालय और गृह मंत्रालय द्वारा किया गया है। कमेटी

» Read more
1 … 625 626 627 628 629 … 888