दिल्ली के अस्पताल में फिर लापरवाही, इन्फेक्शन से 5 साल की बच्ची की मौत, शव के लिए 9.5 लाख मांगने का आरोप
दिल्ली के प्राइवेट अस्पतालों में लापरवाही का सिलसिला जारी है। शालीमार बाग के मैक्स हॉस्पिटल और गुड़गांव के फोर्टिस हॉस्पिटल के बाद फिर से दिल्ली के बीएलके सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल पर लापरवाही के आरोप लगे हैं। यहां बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए पांच साल की एक बच्ची को दाखिल कराया गया था लेकिन अस्पताल की लापरवाही की वजह से उसकी जान चली गई। परिजनों का आरोप है कि 25 दिन तक बच्ची को अलग-अलग वार्डों में रखा गया। तब तक सभी डॉक्टर कहते रहे कि बच्ची की स्थिति ठीक है
» Read more