Category: National
SBI IFSC Code: स्टेट बैंक ने बदले 1,200 से ज्यादा ब्रांचों के नाम और IFSC कोड
देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक की 1,200 से ज्यादा ब्रांचों के नाम, कोड और आईएफएससी कोड बदल गए हैं। इनमें उन बैंकों की ब्रांच भी शामिल हैं जिनका कुछ दिन पहले भारतीय स्टेट बैंक में विलय हो गया था। बैंक ने अपनी साइट पर उन ब्रांचों की पूरी लिस्ट जारी की है जिनके IFSC कोड और नाम बदल गए हैं। इनमें मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, चंडीगढ़, अहमदाबाद, जयपुर, कोलकाता, चैन्नई, हैदराबाद, पटना और भोपाल आदि की ब्रांच शामिल हैं। उदाहरण के तौर पर जैसे दिल्ली के IFCI टावर
» Read moreबीजेपी शासित झारखंड में बड़ा मिड-डे मील घोटाला! बिल्डर को दे दिए सौ करोड़ रुपये
सीबीआई ने झारखंड सरकार के एक बैंक खाते से एक निजी बिल्डर को अवैध रूप से 100 करोड़ रुपये हस्तांतरित करने के संबंध में मामला दर्ज किया है। भारतीय स्टेट बैंक के इस खाते में मध्याह्न भोजन कार्यक्रम के लिए पैसे रखे थे।अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी ने कल रांची में आरोपी के आधिकारिक परिसर और भानू कंस्ट्रक्शंस कंपनी में छापेमारी की। कंपनी, उसके भागीदारों संजय कुमार तिवारी और सुरेश कुमार तथा बैंक की हटिया शाखा के पूर्व उप प्रबंधक अजय उरांव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। उरांव
» Read moreवंदे मातरम नहीं गाने वालों पर उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू का हमला- मां को नहीं तो क्या अफजल गुरु को सलाम करोगे
उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने दिवंगत वीएचपी नेता अशोक सिंघल पर लिखी एक किताब के विमोचन पर कहा कि ‘वंदे मातरम’ गाने में लोगों को क्या परेशानी है। टीओआई के मुताबिक गुरुवार को नायडू ने कहा कि अगर मां को नहीं तो क्या अफजल गुरु को सलाम करोगे। वंदे मातरम का मतलब होता है मातृभूमि को नमन करना। उप राष्ट्रपति ने कहा, वंदे मातरम माने मां तुझे सलाम। क्या समस्या है? अगर मां को सलाम नहीं करेंगे तो क्या अफजल गुरु को सलाम करेंगे? उन्होंने कहा, जब कोई भारत माता
» Read moreमुंबई: पति का कत्ल कर सेप्टिक टैंक में डाल दी लाश, 13 साल बाद मिला कंकाल और फूटा सेक्स रैकेट का भांडा
मुंबई पुलिस ने कत्ल की एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा किया है। मुंबई के औद्योगिक इलाके पालघर के बोईसर में 13 साल पहले एक हत्या को अंजाम दिया गया था। लेकिन इस गुनाह की किसी को खबर तक ना हुई। बोईसर पुलिस ने खुलासा किया है कि इस हत्याकांड को अंजाम एक महिला ने दिया था, और जिस शख्स का कत्ल किया गया था तो वो महिला का पति ही था। महिला ने अपने पति की हत्या के बाद उसकी लाश को अपने ही घर में सैप्टिक टैंक में डाल
» Read moreकश्मीर: गांववालों का आरोप- फौजियों ने हमारे घर की तोड़फोड़, आगजनी; सेना बोली- हम पर फेंके पत्थर
उत्तरी कश्मीर के हाजिन में रहने वाले लोगों ने कथित तौर पर आरोप लगाया कि बुधवार को सैकड़ों सैन्यकर्मी उनके घरों में घुस आए और तोड़फोड़ व आगजनी की। लोगों का आरोप है कि जवानों ने गाड़ियों को नुकसान पहुंचाया और खिड़कियों को भी तोड़ दिया। यह घटना सुबह करीब 11.30 बजे हुई। वहीं सेना ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसके जवान हाजिन के पड़ोसी इलाके बोनमोहल्ला में पेट्रोलिंग कर रहे थे। यहां के स्थानीय लोगों ने कहा कि जब गांव के युवाओं ने सेना पर
» Read moreअलग धर्म के आदमी से शादी कर लेने से नहीं बदलता पत्नी का धर्म: सुप्रीम कोर्ट
सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉम्बे हाई कोर्ट के उस आदेश पर असहमति जताई कि शादी के बाद महिला का धर्म वही होता है, जो उसके पति का है। कोर्ट ने वलसाद पारसी ट्रस्ट से अपने फैसले पर फिर से विचार करने को भी कहा है, जिसने टावर अॉफ साइसेंस में एक महिला के घुसने और माता-पिता का अंतिम संस्कार करने पर सिर्फ इसलिए पाबंदी लगाई है, क्योंकि महिला ने समुदाय के बाहर शादी की है। जस्टिस दीपक मिश्रा, जस्टिस एके सिकरी, जस्टिस ए एम खानविलकर, जस्टिस डी वाई चंद्रचूड़ और जस्टिस
» Read moreकेजरीवाल और कांग्रेस के बीच सूत्रधार बनेंगे लालू
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने कहा है कि वे दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से दोस्ती को तैयार हैं। उनका कहना है कि वे न केवल खुद केजरीवाल से हाथ मिलाएंगे, बल्कि केजरीवाल और कांग्रेस के बीच की दूरियां पाटने का काम भी करेंगे। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के प्रमुख नेता कुमार विश्वास ने केजरीवाल-लालू की दोस्ती को असंभव करार दिया है।यादव ने एक निजी टीवी चैनल के साथ बातचीत में गुरुवार को यह स्वीकारोक्ति की। सबसे पहले
» Read moreबिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन
प्रदेश में बिजली दरों में बढ़ोतरी के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने कलैक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा के जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव के दौरान जनहित की जुमलेबाजी करती है। लेकिन चुनाव निपटते ही जनता पर आर्थिक हमला कर देती है। निकाय चुनाव निपटते ही बिजली की दरों में अनाप-शनाप बढ़ोतरी की है। पहले ही महंगाई से कराह रही जनता की इससे मुश्किलें बढ़ी है। सपा कार्यकर्ता पार्टी के जिला कार्यालय से जुलूस निकालकर कलैक्ट्रेट पहुंचे जहां काफी देर तक नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। सपा
» Read moreसभापति वैंकेया नायडू के फैसले को अदालत में चुनौती देंगे शरद यादव
खुद को राज्यसभा की सदस्यता के अयोग्य घोषित किए जाने के सभापति एम वैंकेया नायडू के फैसले को शरद यादव अदालत में चुनौती देंगे। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वे सदन और सभापति की संस्था का सम्मान करते हुए उनके फैसले पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। शरद ने कहा, सभापति का फैसला सिर-माथे पर, मैं इस फैसले के लिए मानसिक रूप से पहले ही तैयार था। अभी यह लड़ाई आगे जारी रहेगी। चुनाव आयोग के फैसले की तरह इस फैसले को भी कानून की अदालत में और जनता की सर्वोच्च
» Read moreउत्तर प्रदेश में बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी
उत्तर प्रदेश के कई जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों पर तबादले की तलवार लटक रही है। दरअसल जिन जिलों में अपराध को रोक पाने में पुलिस नाकाम साबित हो रही है, वहां के पुलिस कप्तान का बोरिया-बिस्तर बांधने का संकेत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दे चुके हैं। ऐसे डेढ़ दर्जन पुलिस कप्तान हैं जिनका तबादला होना तय है। इनके साथ ही आधा दर्जन डीएम भी बदलने की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में एक लाख करोड़ रुपए के पूंजी निवेश में सबसे बड़ा रोड़ा लचर कानून व व्यवस्था है। जिसे दुरुस्त करने
» Read moreयमुना तट के नुकसान के लिए आर्ट आफ लिविंग दोषी
राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने गुरुवार को पिछले साले मार्च में विश्व सांस्कृतिक महोत्सव आयोजित करने के कारण यमुना डूब क्षेत्र को हुए नुकसान के लिए श्री श्री रविशंकर के संगठन आर्ट आॅफ लिविंग फाउंडेशन (एओएल) को जिम्मेदार ठहराया। अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति स्वतंत्र कुमार की अध्यक्षता वाले पीठ ने एओएल पर पर्यावरण मुआवजा बढ़ाने से इनकार करते हुए कहा कि उसके द्वारा पहले जमा कराए गए पांच करोड़ रुपयों का इस्तेमाल डूब क्षेत्र में पूर्व स्थिति की बहाली के लिए किया जाएगा। एओएल ने एनजीटी के फैसले पर निराशा
» Read moreगायत्री प्रजापति की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर
जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अवैध संपत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चल रहा है। जिससे लखनऊ के बाद अब अमेठी के अवैध निर्माण ढहाए जा रहे हैं। इस पर अमेठी के उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक तालाब पर अवैध निर्माण कर लिया था। लेकिन प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया है। बाकी इनके खिलाफ मुकदमें पंजीकृत कराए जा रहे हैं। इसके बाद आगे भी मंत्री की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा। अमेठी के एसडीएम ने कहा कि अमेठी के पूर्व
» Read moreभोदाबाद पंचायत के प्राथमिक विद्यालय के बच्चे गंदा पानी पीने को मजबूर
झारखंड के संथाल परगना में कई स्कूल ऐसे हैं जहां बच्चों के लिए पीने का शुद्ध पानी तक मयस्सर नहीं है। इसी में से एक जरमुंडी ब्लाक के भोदाबाद पंचायत के दलदली ग़ांव की उत्क्रमित प्राथमिक स्कूल है। यहां संथाल परिवार के 58 बच्चे पढ़ते हैं। छात्र दोपहर का भोजन करने के बाद बगल के तालाब (जोरियो) में जूठी थाली धोते हैं और उसी का पानी पीने को मजबूर हैं। यह पानी एकदम गंदा है और पीने लायक नहीं है। जरमुंडी विधानसभा क्षेत्र के विधायक बादल पत्रलेख हैं। ये कांग्रेस
» Read moreमणिशंकर अय्यर पार्टी से सस्पेंड, पीएम मोदी को नीच कहने पर कांग्रेस ने की बड़ी कार्रवाई
पीएम नरेंद्र मोदी को नीच कहने पर मणिशंकर अय्यर न सिर्फ विरोधियों के निशाने पर आ गए हैं बल्कि कांग्रेस ने भी उन पर बड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। पार्टी ने उन्हें प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। इससे पहले पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया था लेकिन देर रात होते-होते पार्टी ने बड़ी कार्रवाई कर दी। माना जा रहा है कि गुजरात चुनावों में डैमेज कंट्रोल करने के मकसद से पार्टी ने ये कार्रवाई की है। बता दें कि मणिशंकर अय्यर ने आज (गुरुवार, 07 दिसंबर
» Read more