Asia Cup 2018: रोहित शर्मा की नजरें बतौर कप्तान तीसरी ट्रॉफी पर
नई दिल्ली: 15 सितंबर से शुरू हुए एशिया कप 2018 में टीम इंडिया इस बार विराट कोहली के बिना उतरी है. विराट कोहली को इंग्लैंड सीरीज के बाद आराम दिया गया है. विराट की गैरमौजूदगी में रोहित शर्मा टीम की कमान संभाल रहे हैं. भारत का पहला मैच 18 सितंबर को हॉन्गकॉन्ग के साथ खेला जाना है. इसके ठीक एक दिन बाद यानि 19 सितंबर को भारत चिर प्रतिद्वन्द्वी पाकिस्तान से भिड़ेगा. एशिया कप में बतौर कप्तान रोहित शर्मा की नजरें सीरीज पर जीत हासिल कर रिकॉर्ड बनाने की होगी.
» Read more