मध्य प्रदेश: आदिवासी महिला ने गहने गिरवी रख बनवाया शौचालय
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश के अलग-अलग हिस्सों से स्वच्छ भारत अभियान को व्यापक समर्थन मिल रहा है। मध्य प्रदेश के देवास जिले की आदिवासी महिला अन्नपूर्णा बाई के दिल व दिमाग पर इस अभियान का संदेश कुछ ऐसा बैठा कि उन्होंने अपने गहने गिरवी रखकर शौचालय बनवा डाला। इतना ही नहीं वह गांव के अन्य परिवारों को भी शौचालय बनाने के लिए प्रेरित कर रही हैं। देवास जिले की दूरस्थ पंचायत बरोली व उसका भील आदिवासी बाहुल्य गांव अमोदिया की आबादी 630 लोगों की है। इस गांव
» Read more