गुजरात: रन फॉर यूनिटी में भगवा गमछा लपेट दौड़े ट्रेनी पुलिस अफसर, चुनाव आयोग ने कहा- कुछ गड़बड़ नहीं
भारत के पहले उप-प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सरदार पटेल की जयंती पर वडोदरा में रन फॉर यूनिटी के तहत सैंकड़ों ट्रेनी पुलिस अधिकारियों के भगवा गमछा लपेटकर दौड़ने का मामला सामने आया है। इस दौड़ में उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के नेता भी मौजूद थे। दिसंबर महीने में गुजरात में विधानसभा चुनाव हैं, ऐसे में वहां पर आचार संहिता लगी हुई है। आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए जिला चुनाव अधिकारी इस आयोजन पर विशेष नजर बनाए हुए थे। जिला चुनाव अधिकारी पी भारती ने कहा है कि इस
» Read more