यशवंत सिन्‍हा ने पीएम नरेंद्र मोदी को दिया जवाब- भीष्‍म हूं, अर्थव्‍यवस्‍था का चीरहरण नहीं होने दूंगा

पूर्व वित्‍तमंत्री व वरिष्‍ठ भाजपा नेता यशवंत सिन्‍हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुधवार (4 अक्‍टूबर) को दिए गए बयान पर प्रतिक्रिया दी है। मोदी ने मोदी ने बुधवार को पहली बार अर्थव्यवस्था में सुस्ती की बात स्वीकार की, लेकिन उन्होंने आलोचकों से कहा कि वे नकारात्मकता न फैलाएं और साथ ही उन्होंने अर्थव्यवस्था को वापस पटरी पर लाने का वादा किया। उन्होंने आलोचकों की तुलना महाभारत के शल्य से की, जो कर्ण का सारथी था। वह हमेशा राजा को हतोत्साहित करता रहता था। मोदी ने कहा कि ऐसे लोगों

» Read more

भाजपा के सबसे कद्दावर सीएम बने योगी आदित्यनाथ? केरल के बाद गुजरात भी जाएंगे

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कद बढ़ता नजर आ रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ केरल का दौरा करने के बाद यूपी के सीएम आदित्यनाथ अब गुजरात में “गौरव यात्रा” करने जाएंगे। गुजरात में इस साल के अंत तक विधान सभा चुनाव होने हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया है कि सीएम आदित्यनाथ की गुजरात यात्रा मूलतः राज्य के तत्कालीन सीएम नरेंद्र मोदी की गुजरात “गौरव” यात्रा से प्रेरित है जो उन्होंने साल 2002 में की थी। गुजरात में

» Read more

मानेसर स्थित सुजुकी के प्‍लांट में तेंदुए ने फैलाई दहशत, मेन गेट पर बैठे 2,000 कर्मचारी

हरियाणा के गुरुग्राम में गुरुवार तड़के सुजुकी पावरट्रेन कारखाने में एक तेंदुआ घुस गया। तेंदुए द्वारा हमला किए जाने के डर से प्रबंधन को उत्पादन रोकना पड़ा। तेंदुआ, दिल्ली-जयपुर-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर मानेसर में स्थित ताऊ देवीलाल इंड्रस्टियल मॉडल टाउनशिप (आईएमटी) के सेक्टर 8 (फेज 1) में सुजुकी पावरट्रेन इंडिया लिमिटेड के परिसर में घुस गया। कारखाने के एक सुरक्षाकर्मी ने तड़के करीब 2.30 बजे तेंदुए को देखा और सभी को सचेत किया। हमले की आशंका से सभी कामगार कारखाने से बाहर निकल आए, जिसके कारण उत्पादन रुक गया। अरावती

» Read more

2002 गुलबर्ग दंगा मामला: नरेंद्र मोदी को आरोपी बनाने की मांग कर रही जकिया जाफरी की याचिका खारिज

गुजरात हाईकोर्ट ने जकिया जाफरी की उस याचिका को खारिज कर दिया है जिसमें उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की निगरानी बनी एसआईटी द्वारा तत्कालीन गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और टॉप नौकरशाहों को गुजरात दंगों के आरोपों से बरी होने पर चुनौती दी थी। कोर्ट ने जकिया जाफरी के उन आरोपों को स्वीकार नहीं किया जिसमें उन्होंने अपने पति और कांग्रेस नेता एहसान जाफरी की हत्या को एक बड़ा षडयंत्र बताया था। 28 फरवरी 2002 को उग्र भीड़ ने अहमदाबाद की गुलबर्ग सोसायटी में हमला कर दिया था, जिसमें 69 लोग

» Read more

सीबीआई के सामने पेश हुए लालू प्रसाद यादव, बोले- सांच को आंच नहीं

राष्‍ट्रीय जनता दल अध्‍यक्ष लालू प्रसाद यादव गुरुवार (5 अक्‍टूबर) को केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुए। उन्‍हें रेलवे होटल के मेंटेनेंस कॉन्‍ट्रैक्‍ट मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया था। लालू सुबह करीब 10.45 बजे सीबीआई मुख्‍यालय पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी व सांसद मीसा भारती भी थीं जिनकी जांच शेल कंपनियों के लिए जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय कर रहा है। सीबीआई ने लालू के बेटे व बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री तेजस्‍वी यादव को भी बुलाया है। तेजस्‍वी शुक्रवार को सीबीआई के

» Read more

हेमा मालिनी के अंधेरी वाले गोडाउन में हुई चोरी, 90,000 का सामान गायब

जहां एक तरफ इस समय हेमा मालिनी रशिया में अपने फैंस के प्यार को एंज्यॉय कर रही हैं वहीं उनके अंधेरी वाले घर के गोडउन में चोरी हो गई है। जी हां आपने सही पढ़ा। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार एक्ट्रेस के गोडाउन में चोरी हुई है और 90,000 रुपए की कीमत वाले कॉस्ट्यूम और रंगमंच का सामान चुराया गया है। एक्ट्रेस इस जगह का इस्तेमाल अपने कॉस्ट्यूम, रंगमंच के सामान, नकली ज्वैलरी और डांस शो या शूट से संबंधित सामान को रखने के लिए करती हैं। जुहू पुलिस

» Read more

असम: 16 महीने की BJP सरकार पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप, सांसद ने कहा- रिश्वत लेते हैं हमारे मंत्री

16 महीने की असम में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार सवालों के घेरे में है। दरअसल पार्टी सांसद राम प्रसाद शर्मा ने बुधवार (4 अक्टूबर) को एक स्थानीय टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में राज्य के सिंचाई और हथकरघा मंत्री रंजीत दत्ता पर आरोप लगाया कि वो ठेकेदारों से ठेका देने के एवज में दस फीसदी रिश्वत लेते हैं। इतना ही नहीं राज्य कुछ और मंत्री भी कम से कम दस फीसदी रिश्वत लेते हैं। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने पर मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने सांसद से

» Read more

उद्घाटन के दो साल बाद IIT गांधीनगर राष्‍ट्र को समर्पित करेंगे पीएम मोदी, गुजरात चुनाव पर नजर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (7 अक्टूबर) को गांधीनगर आईआईटी कैंपस को राष्ट्र को समर्पित करने की घोषणा करेंगे। पीएम मोदी के इस फैसले को संभावित तौर पर गुजरात चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने अपने एक बयान में कहा, ‘आईआईटी को राष्ट्र को समर्पित करने का फैसला किसी भी समय लिया जा सकता है भले ही वो संस्थान कार्यात्मक क्यों ना हो।’ हालांकि उन्होंने ये भी स्वीकार किया कि किसी कैंपस के उद्घाटन के लंबे समय बाद उसे राष्ट्र के लिए समर्पित करना असामान्य

» Read more

Valmiki Jayanti 2017: महर्षि वाल्मीकि ने की थी संस्कृत के पहले श्लोक की रचना, जानिए क्या है

एक पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि बनने से पहले वाल्मीकि का नाम रत्नाकर था। रत्नाकर अपने परिवार के पालन के लिए दूसरों से लूटपाट किया करते थे। एक समय उनकी मुलाकात नारद मुनि से हुई। रत्नाकर ने उन्हें भी लूटने का प्रयास किया तो नारद मुनि ने उनसे पुछा कि आप ये काम क्यों करते हैं। रत्नाकर ने उत्तर दिया कि परिवार के पालन-पोषण के लिए वह ऐसा करते हैं। नारद मुनि ने रत्नाकर से कहा कि वो जो जिस परिवार के लिए अपराध कर रहे है और क्या वो

» Read more

यज्ञ में पहुंचे नीतीश कुमार, पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के साथ नहीं साझा क‍िया मंच

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार (4 अक्टूबर) को स्वामी रामानुजाचार्य की 1000वीं जयंती पर सूबे के आरा में धार्मिक महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी धार्मिक महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। लेकिन दोनों एक वक्त पर मंच पर मौजूद नहीं रहे। दोनों अलग-अलग समय में महोत्सव में हिस्सा लेने पहुंचे। समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने इस दौरान कहा, ‘मैं यहां एक मंत्री की हैसियत से नहीं आया हूं। बल्कि मैं यहां भगवान राम का वकील भी हूं।’ दूसरी तरफ आरजेडी

» Read more

खौफनाक: बीएचयू के अस्‍पताल में इंडस्‍ट्र‍ियल गैस से बेहोश क‍िए जाते थे मरीज- मोदी और योगी सरकार की रिपोर्ट

केंद्र सरकार और उत्त प्रदेश सरकार की संयुक्त जाँच दल काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के अस्पताल में तीन दिन के अंदर समान्य से ज्यादा मौतों की जाँच कर रहा है। इस जाँच दल को पता चला है कि बीएचयू के अस्पताल में मरीजों को बेहोश करने के लिए इंडस्ट्रियल गैस का इस्तेमाल किया जाता था जिसका प्रयोग मरीजों पर नहीं किया जाता। इस गैर का प्रयोग उन मरीजों पर किया जाता था जिनकी सर्जरी करने के लिए उन्हें बेहोश करना जरूरी होता था। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार

» Read more

गुजरात: दलित बोले- देवता से अच्‍छा है अंबेडकर की पूजा, आयोजित किया अंबेडकर गरबा

अहमदाबाद के करीब 100 दलित परिवारों ने इस नवरात्रि में एक अलग तरह का सांस्कृतिक शुरुआत की। उन्होंने इसे “अंबेडकर गरबा” नाम दिया है। यहां के रामपुरा गांव में “अंबेडकर गरबा” के आयोजक कनू सुमसेरा मंगलभाई इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा, “गुजरात में ऐसा पहली बार हुआ है। मुझे अपने गांव वालों को ये समझाने में पांच साल लगे कि देवी-देवताओं की जगह अंबेडकर की पूजा करना ज्यादा बेहतर है। हमारे समाज में लोग सशंकित थे और उन्हें लगता था कि देवता उन्हें उजाड़ देंगे।” मंगलभाई ने बताया

» Read more

दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान ने की खुदकुशी, अपनी सेवा पिस्तौल से खुद को मार ली गोली

दिल्ली के दरियागंज थाने में तैनात दिल्ली पुलिस के एक जवान और मंडोली जेल में तैनात सीआरपीएफ के जवान ने अलग-अलग कारणों से सर्विस हथियार से मारकर खुदकुशी कर ली। दरियागंज के मामले में जहां बीमारी कारण के रूप में वहीं मंडोली मामले में मनपसंद लड़की से शादी नहीं होने से परेशान जवान के जान देने की बात सामने आई है। दरियागंज थाने के बैरक में दिल्ली पुलिस के सिपाही ने बुधवार शाम सरकारी पिस्तौल से कनपटी में गोली मारकर खुदकशी कर ली। सिपाही की पहचान अमित खोखर के रूप में

» Read more

छोटे रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की बड़ी खामियां

इस त्योहारी मौसम में जहां एक तरफ नई दिल्ली और निजामुद्दीन जैसे बड़े रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा की दृष्टि से रेलवे प्रशासन कमर कस रहा है वहीं ओखला, सफदरजंग, सरोजनी नगर जैसे छोटे रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा नदारद है। ओखला रेलवे स्टेशन के एक अधिकारी का कहना है कि इस स्टेशन पर हर रोज तीन से चार हजार यात्री आते-जाते हैं। वहीं इसी रेलवे स्टेशन के दूसरे बड़े अधिकारी का कहना है कि यहां 20 से 25 हजार यात्री रोजाना आते हैं लेकिन यहां सीसीटीवी कैमरे नहीं हैं। दूसरा इस

» Read more

बलात्कार मामले में पूर्व मंत्री सुच्चा सिंह ने किया समर्पण

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की महिला कर्मचारी के साथ बलात्कार के आरोपों में पुलिस के निशाने पर आए पूर्व लोक निर्माण मंत्री सुच्चा सिंह लंगाह ने बुधवार को गुरदासपुर की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उन्हें नौ अक्तूबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया। गुरदासपुर पुलिस ने बीते 29 सितंबर को पंजाब विजिलेंस ब्यूरो की महिला पुलिस कर्मचारी की शिकायत पर सुच्चा सिंह लंगाह के विरुद्ध बलात्कार  का मामला दर्ज किया था। हालांकि लंगाह ने उसी रात कहा था कि वह 30 सितंबर को अदालत में आत्मसमर्पण करेंगे, लेकिन

» Read more
1 … 786 787 788 789 790 … 888