एक अक्तूबर से और महंगा होगा मेट्रो का सफर

चार महीने पहले किराए में अच्छा-खासा इजाफा करने वाली दिल्ली मेट्रो का सफर अब यात्रियों की जेब पर और भारी पड़ने वाला है। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) एक अक्तूबर से एक बार फिर मेट्रो का किराया बढ़ाने वाला है। एक अक्तूबर से मेट्रो का अधिकतम किराया बढ़ा कर 60 रुपए किया जाने वाला है। मई में बढ़ाए गए किराए से यात्रियों में पहले ही काफी नाराजगी थी। इसका नतीजा यह रहा कि मेट्रो यात्रियों की संख्या में करीब तीन फीसद गिरावट आई है। बीते मई में डीएमआरसी ने मेट्रो
» Read more