सरकार के खिलाफ और आम जनता के हक में लिखती थीं गौरी लंकेश, कत्ल का शक हिंदू संगठनों पर

पत्रकार और एक्टिविस्ट गौरी लंकेश ने पिछले चौबीस घंटों में अपने ट्विटर और फेसबुक पर रोहिंग्या मुसलमानों, नोटबंदी के नुकसान, भारतीय अभिभावकों को समलैंगिकता के बारे में जागरूक करने वाले यूट्यूब वीडियो और केंद्र की नरेंद्र मोदी की आलोचना से जुड़े पोस्ट किए थे। मंगलवार (पांच सितंबर) रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने लंकेश की उनके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। उन्होंने अपने कन्नड़ साप्ताहिक पत्रिका में पिछले तीन महीनों में केंद्र सरकार और उसके नेताओं की आलोचना में कम से कम आठ लेख प्रकाशित किए थे।

» Read more

नेहरू युवा केंद्र संगठन से हटेगा नेहरू का नाम, सरकार ने बनाया प्रस्ताव

नरेन्द्र मोदी सरकार देश में युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए काम करने वाली संस्था नेहरू युवा केंद्र संगठन से ‘नेहरू’ शब्द हटाना चाहती है। खेल और युवा मामलों के मंत्रालय ने इस बावत एक प्रस्ताव बनाया है। इस प्रस्ताव को केन्द्रीय कैबिनेट से मंजूरी का इंतजार है। नेहरू युवा केंद्र संगठन एक स्वायत्तशासी संस्था है। वर्तमान केन्द्र सरकार इस संस्था का नाम बदलकर अब नेशनल युवा केन्द्र संगठन करना चाहती है। 1972 में जब देश आजादी की 25 वर्षगांठ मना रहा था तो इस संस्था की शुरुआत की गई

» Read more

सरकारी छापाखानों ने RBI से कहा- नोटबंदी से हुआ 577 करोड़ का नुकसान, करें भरपाई

भारत सरकार के नोट छापने वाले छापाखानों ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से आठ नवंबर 2016 को घोषित हुई नोटबंदी के कारण प्रिटिंग प्रेस को हुए करीब 577 करोड़ रुपये घाटे की भरपायी करने या लौटाने की मांग की है। आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उसी रात 12 बजे से उस समय प्रचलित 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी।  नोट छापेखाने की इस मांग से आरबीआई की मुश्किलें और बढ़ गयी है। आरबीआई ने हाल ही में अपनी सालाना रिपोर्ट जारी

» Read more

नीतीश ने ठुकराया था 2010 में गुजरात से आया 5 करोड़ का चेक, अब हुए लेने को तैयार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुजरात सरकार द्वारा मदद के तौर पर दिए जा रहे पांच करोड़ रुपए लेने के लिए राजी हो गए हैं। ये पैसे राज्य में आई बाढ़ के लिए दिए जा रहे हैं। गांधीनगर में सरकारी अधिकारियों ने बताया कि नीतीश कुमार ने 2010 में मदद के तौर पर दी जा रही इतनी ही रकम को वापस कर दिया था। उस वक्त नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे। लेकिन अब नीतीश कुमार एनडीए के साथ आ गए हैं। उन्होंने बिहार में बीजेपी के समर्थन से सरकार

» Read more

श्राद्ध 2017: अगर प्रतिपदा के दिन हुई है घर में किसी की मृत्यू तो आज करें श्राद्ध, जानिए सही मुहूर्त

देश भर में श्राद्ध का महीना शुरू हो चुका है। इस महीने हिन्दू धर्म को मानने वाले लोग अपने पूर्वजों को स्मरण करते हैं। उनके मोक्ष के लिए पूजा पाठ करते हैं। इस महीने की शुरूआत श्राद्ध प्रतिपदा से होती है। श्राद्ध प्रतिपदा वो लोग मनाते हैं जिनके घर के किसी जन की मृत्यू प्रतिपदा वाले दिन हुई होती है। यहां प्रतिपदा में शुक्ल और कृष्ण पक्ष दोनों ही प्रतिपदा शामिल हैं। श्राद्ध प्रतिपदा का दिन नान नानी का श्राद्ध भी किया जाता है। अगर मामा के घर में कोई

» Read more

न्यायाधीशों की कमी से जूझ रहा है कलकत्ता हाई कोर्ट, वकील नाराज

देश के सबसे पुराने कलकत्ता हाई कोर्ट में जजों की लगातार घटती तादाद आम लोगों और वकीलों के लिए गंभीर समस्या बनती जा रही है। यहां जजों की अनुमोदित संख्या 72 है लेकिन फिलहाल महज 31 जज ही हैं। इस महीने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश निशीथा म्हात्रे समेत दो जजों के रिटायर होने से हालात और गंभीर होने का अंदेशा है। बीते 34 महीनों से यहां किसी भी नए जज की बहाली नहीं हुई है। जजों के खाली पदों पर शीघ्र बहाली की मांग को लेकर हाल में कलकत्ता बार एसोसिएशन

» Read more

बीमारी बांट रही हिंडन होगी अब पुनर्जीवित

करीब 355 किलोमीटर लंबी और सहारनपुर में अपने उद्गम स्थल पुरका टांडा से निकलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर और मेरठ मंडलों के सात जिलों से होकर गुजरने वाली हिंडन नदी को पुनर्जीवित करने के महत्त्वाकांक्षी अभियान की जोरदार शुरुआत हो गई है। अपने आरंभ के सफर में करीब 25 किलोमीटर तक हिंडन का जल पूरी तरह से स्वच्छ, शुद्ध और उपयोग लायक है। इसके बाद जैसे ही यह नदी कस्बों और शहरों में पहुंचती यह प्रदूषित हो जाती है। प्रकृति प्रेमियों, पर्यावरणविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सकारात्मक और बदलावकारी सोच

» Read more

बब्बन मियां 50 सालों से कर रहा है गो सेवा, बीमार गायों की करते हैं देखभाल

यहां की स्याना तहसील के चंदियाना के जुबैदुररहमान खान उर्फ बब्बन मियां का गोप्रेम किसी मिसाल से कम नहीं है। बब्बन का परिवार 50 साल से गो सेवा कर रहा है। बब्बन मियां बताते हंै उनकी मां हमीदुन्निसा बेगम को गायों से अथाह प्रेम था। आस पड़ोस की किसी भी गाय के अस्वस्थ होने की खबर जब उन्हें मिलती तो वह अपने सारे कामकाज छोड़कर गायों के उपचार में लग जाती थीं। गायों के इलाज का पूरा खर्चा वह खुद उठाती थीं। अपनी मां के गोप्रेम से प्रेरित होकर बब्बन

» Read more

डेरा सच्चा सौदा की होगी तलाशी

पंजाब-हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को एक अहम फैसला सुनाते हुए डेरा सच्चा सौदा की तलाशी के आदेश जारी किए हैं। डेरे का तलाशी अभियान हाई कोर्ट की ओर से नियुक्त किए गए कोर्ट कमिश्नर की देखरेख में होगा। सरकार कोर्ट कमिश्नर के नेतृत्व में काम करेगी और उन्हें इस अभियान में हरसंभव मदद करेगी। बीती 25 अगस्त को सीबीआइ कोर्ट द्वारा राम रहीम को साध्वी यौन शोषण मामले में सजा सुनाए जाने के बाद भड़की हिंसा में 32 लोगों की मौत हो गई थी और दर्जनों वाहन आग की

» Read more

दो लाख से ज्‍यादा कंपन‍ियों के बैंक खातों से लेन-देन पर बैन, मोदी सरकार ने कसी फर्जी कंपन‍ियों पर नकेल

देश की 2 लाख से ज्यादा कंपनियों के खातों को बैन कर दिया गया है। इनके रजिस्ट्रेशन भी रद्द कर दिए गए हैं। वित्त मंत्रालय के मुताबिक जिन कंपनियों के खातों पर बैन लगाया गया है वह नियमों का उल्लघं कर रही थीं। जिन कंपनियों के रजिस्ट्रेशन रद्द किए गए हैं, उन्होंने कंपनी लॉ से जुड़े रूल्स को फॉलो नहीं किया था। देश की 2.97 लाख कंपनियों को इसके संबंध में नोटिस जारी किया गया था। वित्त मंत्रालय के मुताबिक 2,09,032 कंपनियों के रजिस्‍ट्रेशन रद्द किए गए हैं। यह कार्रवाई

» Read more

राधे मां की मुश्किलें बढ़ीं, पंजाब एंड हरियाणा HC ने पंजाब पुलिस को दिए FIR दर्ज करने के आदेश

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के बाद स्वयंभू राधे मां पर भी कोर्ट सख्त हो गया है। पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने मंगलवार को पंजाब पुलिस को राधे मां पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक कोर्ट ने फगवाड़ा के रहने वाले सुरेंद्र मित्तल की याचिका पर संज्ञान लेते हुए एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। मित्तल ने दायर याचिका में कहा कि राधे मां से उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं कि वह उनके खिलाफ न बोलें। सुरेंद्र का

» Read more

Airtel और Jio के 149, 349 और 399 रुपये के प्लान्स में कौन सा है आपके लिए बेस्ट, जानिए

रिलायंस जियो और एयरटेल एक दूसरे को टक्कर देने के लिए लगातार नए नए प्लान्स लेकर आ रहे हैं। दोनों कंपनियों के कुछ प्लान्स ऐसे भी हैं जो एक जैसे हैं। इसके अलावा एयरटेल ने तो हाल ही में अपने नए और सस्ते प्लान लॉन्च किए हैं। आईये हम आपको बताते हैं कौन सी कंपनी कितने रुपये में क्या दे रही है। एयरटेल और जियो का 399 प्लान: दोनों कंपनियां इस प्लान में 84 दिन की वैधता दे रही हैं। अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा दे रही हैं। रोजाना 1GB हाई

» Read more

नशे की जांच नहीं कराई, ड्यूटी से हटाए जाएंगे एयर इंडिया के 560 पायलट-क्रू स्‍टाफ

भारतीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने उन पायलटों और क्रू मेंबर्स के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है जो उड़ान भरने से पहले नशे की जांच नहीं कराते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एयर इंडिया ऐसे पायलटों के खिलाफ अब कड़ा एक्शन लेगी। कंपनी की ओर से बयान जारी कर कहा गया है कि अब एल्कोहल टेस्ट में भी जिन 132 पायलेट और 434 क्रू-मेंबर्स अपनी उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है उनके खिलाफ कंपनी कार्रवाई करेगी। खबर के मुताबिक इन पायलटों और क्रू-मेंबर्स ने कंपनी की ओर से कराए जाने

» Read more

Viral Photo – मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के पोस्टर में मेकअप करवाते दिखे हिंदू देवी-देवता, तस्वीर देख भड़क रहे हैं लोग

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में सैलून के अंदर हिंदू देवी-देवताओं को दिखाया गया है। इस तस्वीर पर एक धर्म विशेष के लोग अपना रोष जाहिर कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग इसे तिल का ताड़ बनाना कह रहे हैं। दरअसल जो तस्वीर वायरल हो रही है वो देश के मशहूर हेयर ड्रेसर जावेद हबीब के सैलून का है। आपको बता दें कि जावेद हबीब अपने नाम से पूरे देश में सैलून की चैन चलाते हैं। जावेद हबीब को बारत का सबसे लोकप्रिय हेयर स्टाइलिस्ट

» Read more

लखनऊ मेट्रो के उद्घाटन के बाद जमकर ट्रोल हुए योगी आदित्य नाथ, लोगों ने कहा- राम नाम जपना पराया माल अपना

लखनऊ में आज (5 सितंबर) से मेट्रो शुरू हो गई है। राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने इसको हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वह राज्य के बाकी शहरों में भी मेट्रो लाने की कोशिशों में लगे हैं। लखनऊ से पहले दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई, कोच्चि, जयपुर में मेट्रो सेवा शुरू की जा चुकी है। लखनऊ मेट्रो को लेकर विवाद भी हुआ। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने दावा किया कि उनके वक्त में इसको बनाया गया है। वहीं

» Read more
1 853 854 855 856 857 888