कैबिनेट फेरबदल: मुंबई के पुलिस कमिश्नर रह चुके हैं सत्यपाल सिंह, तोड़ दी थी अपराध की कमर

1990 के दशक में मुंबई में संगठित अपराध की कमर तोड़ने वाले सत्यपाल सिंह ने मुंबई, पुणे और नागपुर के पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद खाकी से खादी का रुख किया और उत्तर प्रदेश में बागपत से लोकसभा के लिए चुने गए। आज उन्हें कैबिनेट मंत्री की शपथ दिलाई जाएगी। सत्यपाल सिंह देश के पुलिस विभाग के सबसे सफल और कर्मठ पुलिस अधिकारियों में गिने जाते हैं और उन्हें 2008 में आंतरिक सुरक्षा सेवा पदक से सम्मानित किया गया। आंध्र प्रदेश और मध्य प्रदेश के नक्सल प्रभावित इलाकों में
» Read more