29 लाख से अधिक फर्मों ने किया जीएसटी का भुगतान

नई दिल्ली माल एवं सेवाकर जीएसटी प्रणाली के तहत 29 लाख से अधिक फर्मों ने अपना पहला कर रिटर्न दाखिल किया है। नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली जीएसटी के तहत पहला मासिक रिटर्न दाखिल करने की समयसीमा शुक्रवार मध्यरात्रि को समाप्त हो चुकी है। एक अधिकारी ने कहा, शुक्रवार सुबह तक 29.64 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अनुमानत: समय सीमा समाप्त होने तक 15-20 लाख रिटर्न और दाखिल कर दिए जाएंगे। जीएसटी के तहत फर्मों व इकाइयों को मासिक बिक्री का रिटर्न दाखिल करना होगा

» Read more

हरियाणा हिंसा पर कोर्ट का मोदी पर निशाना- वह देश के पीएम हैं, बीजेपी के नहीं

राम रहीम पर सुनवाई के बाद हुई हिंसा पर हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई। इस फटकार में पीएम नरेंद्र मोदी का भी नाम आ गया। दरअसल, कोर्ट में केंद्र सरकार के वकील ने कहा था कि शुक्रवार (25 अगस्त) को हुई हिंसा राज्य का मामला था। इसपर हाई कोर्ट के जज ने कहा कि मोदी बीजेपी के नहीं देश के प्रधानमंत्री हैं और उनकी भी कुछ जिम्मेदारी बनती है। जज ने आगे पूछा कि क्या हरियाणा भारत का हिस्सा नहीं है? इतना ही नहीं हाई कोर्ट

» Read more

राम रहीम का सपोर्ट करने वाले BJP नेता पर भड़के कुमार विश्वास, पढ़कर लोग बोले- आप पर गर्व है

यह बात कुमार विश्वास ने साक्षी महाराज के उस बयान पर कही जिसमें उन्होंने राम रहीम को पवित्र आत्मा बता दिया था। बीजेपी सांसद साक्षी महाराज द्वारा साध्वी बलात्कार के मामले में राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद उनका समर्थन करने का मामला गरमाता जा रहा है। बीजेपी सांसद के इस बयान ने अन्य राजनीतिक पार्टियों को बीजेपी पर निशाना साधने का एक मौका और दे दिया है। साक्षी महाराज के राम रहीम का बचाव करने वाली बात पर आप नेता कुमार विश्वास काफी भड़क गए हैं।

» Read more

सीनियर नेता ने कश्मीर से की हरियाणा की तुलना, पूछा- वहां मानव ढाल नहीं बनाएंगे?

नेशनल कांफ्रेंस के नेता और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बलात्कार के एक मामले में विशेष सीबीआई अदालत द्वारा डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को शुक्रवार दोषी करार देने के बाद हरियाणा के कई हिस्सों में फैली हिंसा को लेकर सुरक्षा बलों की तत्परता पर सवाल उठाए। उमर ने अदालत के फैसले के बाद डेरा समर्थकों के हिंसा का सहारा लेने को लेकर ट्विटर पर लिखा, ‘‘मिर्च के बम? काली मिर्च पाउडर के ग्रेनेड? पैलेट गन? क्या बलों ने उन्हें केवल विरोध प्रदर्शन करने

» Read more

गुरमीत राम रहीम सिंह हिंसा: इस्तीफा नहीं देंगे सीएम खट्टर, हाई कोर्ट ने राजनीतिक फायदा लेने के लिए लगाई फटकार

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि दुष्कर्म के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत से डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद भड़की हिंसा में 31 लोगों की मौत हुई है। मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक, पंचकूला में 29 और सिरसा में दो लोगों की मौत हुई है। सीबीआई अदालत के फैसले के बाद हुई हिंसा में कम से कम 250 लोग घायल हुए हैं। घायलों में 60 पुलिसकर्मी भी हैं। बयान के मुताबिक, हरियाणा में स्थिति अब

» Read more

जिस अफसर ने जेल जाते वक्त उठाया था बलात्कारी बाबा का बैग, हुआ बर्खास्त

पंचकूला हिंसा और आगजनी के बाद विपक्ष समेत आमजनों के निशाने पर आई मनोहर लाल खट्टर सरकार ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उस लीगल अफसर को बर्खास्त कर दिया है, जिसने हेलीकॉप्टर से रोहतक जेल भेजे जाने के दौरान बलात्कारी बाबा राम रहीम का बैग उठाया था। सरकार ने इस मामले में आरोपी राज्य के डिप्टी एडवोकेट जनरल गुरदास सिंह को पद से हटा दिया है। बता दें कि पंचकूला की सीबीआई कोर्ट ने शुक्रवार को एक साध्वी के बलात्कार के आरोप में गुरमीत राम रहीम सिंह को दोषी करार

» Read more

हथेली के इन चिन्ह का भाग्य पर पड़ता है नेगेटिव प्रभाव

हथेली पर पाए जाने वाले रेखा समीकरणों के अध्य्यन करने से व्यक्ति के भाग्य का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिष विज्ञान में हथेली के जिन चिन्हों को भाग्य पढ़ने में विशेष स्थान दिया गया है। उनमें से एक है द्वीप का चिन्ह है। यह एक नेगेटिव प्रभाव डालता है। जो हमेशा अशुभ फल देता है, द्वीप का चिन्ह। तर्जनी अंगुली के नीचे गुरु पर्वत होता है। यदि गुरु पर्वत पर द्वीप का चिन्ह बना हो, तो व्यक्ति का आत्मविश्वास कमजोर रहता है। वह स्वयं अपने आप पर ही भरोसा नहीं

» Read more

लड़कों को कंफ्यूजन में रखना पड़ सकता है आपको भारी

अगर कोई लड़का आपके लिए दीवाना है और आपको अपनी गर्लफ्रेंड बनना चाहता है, लेकिन आप उसे कुछ क्लीनर नहीं करती हैं, तो आप उसे कंफ्यूज कर रही हैं। जब लड़का आपको दिल दे बैठता है तो आपमें रूचि बनाने के लिए हर प्रयास करता है। लड़कों को कंफ्यूजन में रखना पड़ सकता है आपको भारी, जानिए कैसे… 1. रोमांटिक मैसेज अगर लड़का आपको कुछ रोमांटिक मैसेज करता है आप उसका रिप्लाई नहीं करती हैं तो आप उसे कंफ्यूज कर रही हैं। ऐसा बार-बार करने पर उसे आपमें रूचि नहीं रहेगी।

» Read more

जेल में ऐसी रही बाबा राम रहीम की फस्ट नाईट

पंचकुला के सीबीआई कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम को सेना की सुरक्षा में आर्मी के वेस्टर्न कमांड में ले जाया गया था। जिसके बाद वेस्टर्न कमांड में कुछ देर रखने के बाद सेना के हेलिकॉप्टर से राम रहीम को रोहतक की सुनारिया जेल पहुंचाया गया। बता दें कि बाबा राम रहीम को रात करीब 8 बजे राम रहीम को बैरक नंबर 6 से निकालकर अप्रूवल सेल (सेफ जेल) में रखा गया। बाबा के लिए अप्रूवल सेल में बेड और

» Read more

त्वचा और बालों के लिए बेहद फायदेमंद है हल्दी, जानें कैसे

हल्दी बहुउपयोगी मसालों में से एक है जो हर घर में पाई जाती है। जहां एक ओर यह भोजन बनाने के लिए एक आवश्यक मसाला है वहीं सौंदर्य प्रसाधनों के रूप में भी इसका खूब इस्तेमाल किया जाता है। दाल, कढ़ी, सब्जी आदि बनाने में हल्दी का प्रमुखता से प्रयोग किया जाता है। इन सबके अलावा हल्दी का प्रयोग त्वचा और बालों को खूबसूरत बनाने के लिए भी किया जाता है। त्वचा संबंधी कई समस्याओं के लिए हल्दी पाउडर या फिर कच्ची हल्दी का इस्तेमाल किया जाता है। इसमें कई

» Read more

दलिया का नियमित सेवन है कई समस्याओं का इलाज, जानें क्या-क्या हैं फायदे

बहुत कम ही लोगों को यह बात पता होती है कि गेहूं के छोटे- छोटे टुकड़े करके दलिया बनाया जाता हैं। दलिया खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है उतना ही हेल्थ के लिए अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करते हैं। आज हम आपको दलिये के कुछ ऐसे फायदे बताने जा रहे है जिन्हें जानकर आप हैरान हो जाएंगे। हिमोगलोबिन को बढ़ाने में सहायक – अगर हमारे शरीर में हिमोग्लोबिन की कमी

» Read more

जगने के 45 म‍िनट बाद या सुबह 7.30 बजे का वक्‍त शारीर‍िक संबंध के ल‍िए है सबसे सही

शारीरिक संबंधों को लेकर कई तरह के शोध होते रहते हैं। मसलन, इसकी वजह से लोगों की सेहत पर क्या असर पड़ता है या फिर शारीरिक संबंधों के लिए सबसे बेहतर समय कौन सा होता है, जैसे विषयों के ईर्द-गिर्द हुए कई तरह के शोधों के बारे में आए दिन हमें जानकारी मिलती रहती है। इसी तरह के एक शोध में यह बताया गया है कि शारीरिक संबंध बनाने का सबसे बेहतर समय सुबह जागने के 45 मिनट बाद का होता है या फिर सुबह साढ़े सात बजे का वक्त

» Read more

बलात्कार के आरोपी राम रहीम के समर्थकों द्वारा भड़की हिंसा को लेकर आया सोनिया गांधी का बयान

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शुक्रवार को हरियाणा में भड़की हिंसा पर दुख जताया और राज्य के लोगों से शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। सोनिया ने पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से फोन पर बात की और चंडीगढ़ में सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा। कांग्रेस प्रमुख ने एक बयान में कहा, “हरियाणा के पंचकूला और राज्य के अन्य हिस्सों में अप्रत्याशित हिंसा के कारण बच्चों सहित दो दर्जन से अधक लोगों की मौत से गहरी चिंता में हूं और शोकाकुल हूं। सार्वजनिक संपत्तियों को

» Read more

झारखंडः ग्रामीणों ने 150 पुलिसकर्मियों को 12 घंटे बंधक बनाया, जानिए क्या थी वजह

कुछ स्थानीय मुद्दे को लेकर तीन गांवों के लोगों ने विरोधस्वरूप बैरिकेड लगा दिए। इसे हटाने पहुंची पुलिस ने हवा में फायरिंग की और जमा लोगों को हटाने की कोशिश की जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने गुरुवार रात को खुंटी जिले के पुलिस अधीक्षक समेत 150 पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। उन्हें शुक्रवार को ही छुड़ाया जा सका, जब खुंटी के उपायुक्त और रांची क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को शांत किया। विवाद तब शुरू हुआ जब गुरुवार को उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) रनबीर सिंह ने गांव सोदाग,

» Read more

सीबीआइ ने केजरीवाल के मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ दर्ज की FIR

हवाला आॅपरेटरों की मदद से करोड़ों रुपए के कालेधन को सफेद करने के मामले में फंसे दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन मुश्किल में आ गए हैं। केद्रीय जांच ब्यूरो ( सीबीआइ) ने धन शोधन के एक मामले में सत्येंद्र जैन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सीबीआइ जैन के खिलाफ धन शोधन के आरोपों की प्राथमिक जांच कर रही थी। उसी प्राथमिक जांच को अब प्राथमिकी में बदल दिया गया है ताकि मामले की विस्तृत जांच की जा सके। सीबीआइ ने गुरुवार को जैन से लगभग आठ घंटे तक

» Read more
1 870 871 872 873 874 888