इस्लाम में अल्लाह की तरह पाक क्यों माना जाता है नंंबर 786

786 अंक हमेशा से चर्चा में रहता है। कई फिल्मों में इस नंबर पर आधारित पूरी कहानी होती है। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की फिल्म कुली इसका उदारण हो सकती है। इस अंक का महत्व इस्लाम धर्म में बहुत अधिक माना जाता है। कई लोग इस अंक के नोट भी इकठ्ठे करते हैं माना जाता है कि ये अंक जिसके पास हो उसके घर में हमेशा बरकत रहती है। इसी के साथ इस्लाम धर्म के लोग मानते हैं कि ये अंक बिस्मिल्ला का रुप है। माना जाता है कि अरबी

» Read more

माता के इस शक्ति पीठ मे सूर्य करता है माता लक्ष्मी के चरण स्पर्श, जाने और भी रहस्य

श्री महालक्ष्मी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। माता लक्ष्मी का मंदिर महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित है, जिसकी दूरी मुंबई से 400 कि.मी है। पुराणों के अनुसार शक्ति पीठों में मां शक्ति उपस्थित होकर भक्तों की मनोकामना पूरी करती हैं। ये शक्ति पीठ इसलिए प्रख्यात है क्योंकि माना जाता है कि इस मंदिर में जो भक्त इच्छा लेकर आता है वो पूर्ण हो जाती है। इस मंदिर को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का निवास स्थान माना जाता है। स्थानीय लोग इस मंदिर को अम्बा माता

» Read more

कालाष्टमी 2018 पूजा मुहूर्त: कालभैरव के साथ देवी काली के पूजन का है महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार माना जाता है कि कालाष्टमी के दिन कालभैरव का जन्म हुआ था। ये दिन भगवान शिव के रुप काल भैरव को समर्पित किया जाता है। हिंदू पंचाग के अनुसार हर माह की कृष्ण पक्ष अष्टमी को देवी काली का पूजन किया जाता है। इस दिन कालभैरव के साथ अपने पूर्वजों को याद किया जाता है। कालभैरव की पूजा से घर में नकारात्मक ऊर्जा, जादू-टोने, भूत-प्रेत आदि का भय नहीं रहता है। भगवान शिव के दो रुप हैं एक बटुक भैरव और दूसरा काल भैरव। बटुक भैरव

» Read more

ये हैं गुरु गोविंद सिंह के ये 9 अनमोल वचन

गुरु गोविंद सिंह सिख समुदाय के दसवें गुरु माने जाते हैं। जूलियन कैलेंडर के अनुसार 22 दिसंबर 1666 को पटना, बिहार में सतगुरु गोविंद सिंह का जन्म हुआ था। हिंदी कैलेंडर के अनुसार सप्तमी पौष, शुक्ल पक्ष, विक्रम संवत 1723 को गोविंद सिंह जी का जन्म माना जाता है। नानकशाही कैलेंडर के निर्माण के बाद गुरु गोविंद सिंह जयंती 5 जनवरी को मनाई जाने लगी। सिख समुदाय के बीच गुरु गोविंद सिंह के जन्म उत्सव को ‘गुरु गोविंद जयंती’ या ‘गुरु पर्व’ के रूप में मनाया जाता है। इस शुभ

» Read more

भगवान गणेश की पुत्री हैं माता संतोषी! जानें क्या है कथा

माता संतोषी प्रेम, संतोष, क्षमा, खुशी और आशा की प्रतिक मानी जाती है। ये माना जाता है कि लगातार 16 शुक्रवारों तक माता संतोषी का पूजन करने से भक्तों के जीवन में शांति और समृद्धि आती है। माता संतोषी को दुर्गा का अवतार भी माना जाता है। इसी के साथ माता संतोषी के जन्म को लेकर ये दुविधा रहती है कि वो भगवान गणेश की पुत्री हैं। भगवान गणेश को बल, बुद्धि और विद्या का देवता माना जाता है। इसी के साथ रिद्धि की कृपा बनी रहे तो हम कुशल

» Read more

रोमांस में कमजोर होती हैं ये महिलाएं, बालों से पहचाना जा सकता है स्वभाव

महिलाओं के बाल सिर्फ उनकी पर्सनैलिटी को ही खास नहीं बनाते हैं बल्कि उसके साथ उनके विचार और जीवन से जुड़ी बातें को भी पहचान सकते हैं। व्यक्ति के स्वभाव को जानने के लिए उनके शरीर के हिस्से बहुत मदद करते हैं। यदि किसी महिला के स्वभाव को जानना चाहते हैं तो इसमें उसके बाल आपकी बहुत आसानी से मदद कर सकते हैं। लंबे बाल- जिन महिलाओं के बाल लंबे होते हैं वो कल्पनाओं की दुनिया से बाहर रहती हैं। ये अपनी बातें किसी को बताना पसंद नहीं करती हैं।

» Read more

सूर्य नमस्कार करने से दूर जा सकती है दरिद्रता, जानें माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय

जीवन में सफलता पाने की इच्छा हर व्यक्ति रखता है, लेकिन कई बार मेहनत के बाद भी इच्छित फल नहीं मिल पाते हैं। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार माना जाता है कि घर का प्रभाव करियर और बिजनेस पर भी रहता है। माना जाता है कि घर में शांति रहे तो जीवन में हर सुख बना रहता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार जिस घर में कलह नहीं होती है, उन्हें कभी दरिद्रता का सामना नहीं करना पड़ता है। माना जाता है कि वाणी दोष के कारण ही लोगों को दरिद्रता

» Read more

पवित्र नदियों में किया जाता है स्नान, जानें क्या है माघ मास का पुराणों में महत्व

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पौष मास की पूर्णिमा से लेकर पूरे माघ मास पवित्र नदियों में स्नान करने से मनुष्य कओ समस्त पापों से छुटकारा मिल सकता है और मोक्ष का द्वार खुल जाता है। महाभारत के अनुसार माना जाता है कि माघ माह के दिनों में अनेक तीर्थों का समागम होता है। इस माह में किए गए शुभ कारण जीवन को लाभदायक बना सकते हैं। पद्मपुराण के अनुसार कहा जाता है कि अन्य मास में जप, तप और दान से भगवान विष्णु इतने प्रसन्न नहीं होते हैं जितने माघ

» Read more

हर जगह पैर पसारना हो सकता है नुकसानदायक, जानें किन 7 चीजों की तरफ नहीं किए जाते हैं पांव

हिंदू धर्म में कई ऐसी मान्यताएं हैं जो जीवन में शिष्टाचार सीखाती हैं। माना जाता है कि देवता, गुरु, अग्नि आदि की तरफ पैर करके नहीं बैठना चाहिए। इसी से संबंधित कूर्म पुराण के अनुसार माना जाता है कि हमारे पास की ऐसी 8 चीजों के तरफ पैर करना नुकसानदायक हो सकता है। बचपन से हम सुनते हैं कि मंदिर या किसी भी अन्य धार्मिक स्थान की तरफ पैर नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि भगवान की मूर्ति या अन्य किसी पवित्र वस्तु की तरफ पैर करना उनका अपमान

» Read more

Vaikuntha Ekadashi 2017: भगवान विष्णु के पूजन से खुलते हैं स्वर्ग के द्वार, जानें क्या है इस दिन का महत्व

आज 29 दिसंबर 2017, शुक्रवार को वैकुण्ठ एकादशी मनाई जा रही है। हिंदी पंचाग के अनुसार वैकुण्ठ एकादशी धनुर सौर माह में आती है। इसी के साथ तमिल पंचाग के अनुसार धनुर माह अथवा धनुर्मास को मार्गाज्ही मास भी कहा जाता है। धनुर्मास के दौरान दो एकादशी आती है, जिसमें से एक शुक्ल पक्ष में तो दूसरी कृष्ण पक्ष में आती है। शुक्ल पक्ष की एकादशी को वैकुण्ठ एकादशी के नाम से जाना जाता है, इस एकादशी का व्रत सौर मास पर निर्धारित होता है। इसी कारण से ये कभी

» Read more

दिखने में संसद भवन जैसा ये चौसठ योगिनी मंदिर है ‘तांत्रिक विश्वविद्यालय’ रहती है योगिनीयों की भीर

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के चौसठ योगिनी मंदिर को तांत्रिक अनुष्ठान के लिए जाना जाता है। इस मंदिर को स्थानीय लोग तांत्रिक विश्वविद्यालय के नाम से भी जानते हैं। इस विश्वविद्यालय मे ना तो कोई शिक्षक है और ना ही छात्र है। तांत्रिक कर्मकांड के लिए लोग यहां आधी रात को आते हैं। माना जाता है कि करीब 1200 साल पहले 9वीं सदी के पास प्रतिहार वंश के राजाओं ने इस मंदिर को बनवाया था। इस मंदिर में 101 खंबे और 64 कमरे हैं जिसमें हर एक खंबे में

» Read more

भगवान कृष्ण ने शिव के इस अवतार को ऐसा श्राप दिया जिसके कारण नहीं की जाती है इस अवतार की पूजा

हिंदू धर्म की कई कथाएं समाज में प्रचलित हैं। माना जाता है कि इस सृष्टि को हिंदू धर्म के त्रिदेव ब्रह्मा, विष्णु और महेश ने बनाया और इसी कारण से त्रिदेव परम पूजनीय माने जाते हैं। पुराणों के अनुसार माना जाता है कि भगवान शिव के 19 अवतार हुए हैं और उन सभी में से 18 अवतारों को पूजनीय माना गया है। भगवान शिव के ऐसा अवतार है जो अपनी गलती के कारण शापित हुआ और किसी सम्मान का हकदारी नहीं बन पाया। भगवान शिव का वो 19 वां अवतार

» Read more

सर्दियों में तुलसी के पौधे को सूखने से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान उपाय

प्राचीन काल से तुलसी को घर में रखा जाता है। तुलसी के बहुत महत्वपूर्ण माना जाता रहा है। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की पूजा की जाती है। तुलसी के पौधे को हिंदू धर्म में पवित्र और धार्मिक पौधा माना जाता है। कई धार्मिक कथाओं में तुलसी का जिक्र किया गया है। तुलसी के पौधे के बारे में ज्योतिषियों का कहना है कि तुलसी का पौधा घर में बहुत शुभ होता है। तुलसी को भगवान कृष्ण के भोग में रखना जरूरी माना जाता है। हर रोज घर में तुलसी

» Read more

कथा: अहंकार की रस्सी तोड़कर ही मिल सकते हैं भगवान के दर्शन

पौराणिक कथा के अनुसार एक गुरुदेव अपने शिष्यो को अंहकार से संबंधित शिक्षा की कहानी सुना रहे थे। उन्होनें एक नदी के बारे में बताना शुरु किया जो सदाबहार थी। उस नदी के दोनों तरफ नगर बसे हुए थे। नदी के पार महान और विशाल मंदिर था। नदी के एक तरफ राजा था जो बहुत ही अहंकारी था। राजा के एक दास था जो बहुत ही विनम्र और सज्जन स्वभाव का व्यक्ति था। एक बार राजा और दास नदी के दूसरी तरफ गए। राजा के मन में देव मंदिर देखने

» Read more

स्तंभेश्वर महादेव मंदिर: दिन में एक बार दर्शन देकर हो जाता है गायब, समुद्र खुद करता है शिवलिंग का अभिषेक

भारत के गुजरात में भगवान शिव का एक ऐसा मंदिर स्थित है, जहां वह दिन में एक बार दर्शन देकर समुद्र में गायब हो जाता है। मंदिर में स्थित शिवलिंग का जलाभिषेक खुद समुद्र करता है। यह मंदिर गुजरात के वडोदरा के पास अरब सागर में स्थित है। गुजरात के भरूच जिले में स्थित यह मंदिर समुद्र की तेज लहरों में अपने आप गायब हो जाता है और कुछ देर बार खुद बाहर आ जाता है। इसका नाम स्तंभेश्वर महादेव मंदिर है। इसमें चार फुट ऊंचा और दो फुट घेरे

» Read more
1 14 15 16 17 18 24