Asian Games 2018: पिता रिक्‍शा चालक, मां तोड़ती हैं चाय के पत्‍ते; बेटी ने गोल्‍ड मेडल जीत रच दिया इतिहास

पश्चिम बंगाल का जलपाईगुड़ी शहर बुधवार (29 अगस्त) को जश्न में डूबा था। हर जगह यहां के रिक्शा चालक की बेटी स्वप्ना बर्मन के चर्चे थे। 18वें एशियाई खेलों में बर्मन ने गोल्डन मेडल जो जीत लिया था। इंडोनेशिया के जकार्ता में जारी खेलों में उन्होंने हेप्टाथलन स्पर्धा में सोने का तमगा अपने नाम किया। ऐसा कर वह भारत की पहली महिला बन गईं, जिन्होंने इस स्पर्धा में गोल्ड जीता। उन्होंने सात स्पर्धाओं में कुल 6026 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया। लेकिन स्वप्ना के लिए यह राह इतनी

» Read more

एशियन गेम्स 2018 में 20 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम भारतीय महिला हॉकी टीम, गोल्ड पर देश की निगाहें

Asian Games 2018: गुरजीत कौर ने आखिरी क्वार्टर में 52वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर भारतीय महिला हॉकी टीम को 20 साल बाद एशियाई खेलों के फाइनल में पहुंचा दिया। जकार्ता में जारी 18वें एशियाई खेलों के 11वें दिन बुधवार (29 अगस्त) को भारत ने गुरजीत के एकमात्र गोल के दम पर सेमीफाइनल में चीन को 1-0 से हराते हुए फाइनल का टिकट कटाया। भारतीय महिला हॉकी टीम ने इससे पहले 1998 में बैंकॉक में हुए एशियाई खेलों के फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में भारत

» Read more

Asian Games 2018: दर्द से कराह रही थीं स्वप्ना बर्मन, हालात से लड़ भारत को दिलाया गोल्ड

Asian Games 2018: स्वप्ना बर्मन ने दांत दर्द के बावजूद जकार्ता एशियाई खेलों की हेप्टाथलन में स्वर्ण पदक जीतकर नया इतिहास रचा। वह इन खेलों में सोने का तमगा जीतने वाली पहली भारतीय हैं। इक्कीस वर्षीय बर्मन ने दो दिन तक चली सात स्पर्धाओं में 6026 अंक बनाए। हेप्टाथलन में 7 तरह की स्पर्धा होती है और वहीं पुरुषों में 10 तरह के ईवेंट्स। स्वप्ना ने हेप्टाथलन में ऊंची कूद (1003 अंक) और भाला फेंक (872 अंक) में पहला तथा गोला फेंक (707 अंक) और लंबी कूद (865 अंक) में दूसरा

» Read more

Asian Games 2018: अरपिंदर सिंह ने जकार्ता में लहराया तिरंगा, भारत को दिलाया 10वां गोल्ड

Asian Games 2018: अरपिंदर सिंह ने जकार्ता में जारी एशियन गेम्स-2018 में पुरुषों की त्रिकूद में 16.77 मीटर कूद लगाकर भारत को 48 साल बाद स्वर्ण पदक दिलाया। राष्ट्रमंडल खेल 2014 में कांस्य पदक जीतने के बाद किसी बड़ी प्रतियोगिता में पदक नहीं जीत पाने वाले अरपिंदर ने अपने तीसरे प्रयास में सर्वश्रेष्ठ कूद लगायी। उज्बेकिस्तान के रसलान कुर्बानोव ने 16.62 मीटर कूद लगाकर रजत और चीन के शुओ काओ ने 16.56 मीटर के साथ कांस्य पदक जीता। अरपिंदर ने हालांकि सत्र में अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 17.09 मीटर से कमतर प्रदर्शन

» Read more

Asian Games 2018: विकास कृष्ण का मेडल पक्का, लगातार 3 पदक जीतने वाले बनेंगे पहले भारतीय मुक्केबाज

भारतीय मुक्केबाज विकास कृष्ण ने 18वें एशियाई खेलों में बुधवार को पुरुषों की 75 किलोग्राम मिडलवेट स्पर्धा के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के साथ विकास ने इस स्पर्धा में अपने लिए एक पदक पक्का कर लिया है। विकास लगातार तीन एशियाड में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय मुक्केबाज होंगे। उन्होंने 2010 ग्वांग्झू एशियन गेम्स में गोल्ड, जबकि 2014 इंचियोन में ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया था। सेमीफाइनल में विकास कृष्ण का सामना कजाकिस्तान के अबिलखान अमानकुल से होगा। विकास ने क्वार्टर फाइनल में हुए संघर्षपूर्ण मुकाबले

» Read more

India vs England 4th Test: भारत के लिए राहत की खबर, इस घायल दिग्‍गज बॉलर ने नेट में की गेंदबाजी

भारत और इंग्लैंड की टीमों के बीच चौथा टेस्ट मैच गुरुवार से साउथएम्पटन में शुरु होने वाला है। चौथे टेस्ट से पहले भारतीय टीम के लिए एक राहत की खबर आयी है। दरअसल दिग्गज स्पिनर आर. अश्विन ने बुधवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान नेट पर गेंदबाजी की। इंग्लैंड के खिलाफ अहम टेस्ट मैच से पहले आर. अश्विन के फिट होने के संकेत मिलना काफी बड़ी बात है। बता दें कि तीसरे टेस्ट मैच के दौरान आर. अश्विन ग्रोइन इंजुरी के कारण चोटिल हो गए थे। जिसके बाद अश्विन ने

» Read more

एशियाड खेलों में सिल्वर जीतने वाली सुधा सिंह को योगी सरकार बनाएगी गजेटेड अफसर

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 27 अगस्त को इंडोनेशिया में 2018 के एशियाई खेलों में 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली राज्य की खिलाड़ी सुधा सिंह को 30 लाख रुपये का पुरस्कार और राजपत्रित अधिकारी की नौकरी देने की घोषणा की। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सुधा को बधाई देते हुए सरकार की ओर से 30 लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने सुधा को राजपत्रित अधिकारी के पद पर नौकरी दिए जाने का भी एलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा

» Read more

25 हजार करोड़ की कमाई, लेकिन कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा रही BCCI

बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को दुनिया का सबसे ताकतवर और अमीर क्रिकेट बोर्ड माना जाता है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बीते वित्तीय वर्ष में 25000 करोड़ रुपए की कमाई की है। हैरानी की बात है कि इतनी कमाई के बावजूद बीसीसीआई अपने कर्मचारियों का वेतन नहीं बढ़ा रहा है। बता दें कि बीसीसीआई में करीब 100 कर्मचारी काम करते हैं, जो कि बोर्ड के वानखेड़े स्टेडियम स्थित हेडक्वार्टर में कार्यरत हैं। बीसीसीआई के सूत्रों के अनुसार, बोर्ड के कर्मचारियों का वेतन बोर्ड के आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) स्टाफ और

» Read more

मोहम्मद शमी के बाद अब इस क्रिकेटर की पत्नी ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

बांग्लादेश के युवा ऑलराउंडर खिलाड़ी मोसाद्देक हुसैन अपनी पत्नी द्वारा लगाए गए संगीन आरोपों के कारण विवादों से घिर गए हैं। हुसैन की पत्नी शर्मिन समीरा उषा ने उन पर घरेलू हिंसा और दहेज के आरोप लगाए हैं। शर्मिन का दावा है कि हुसैन और उनके परिवार के सदस्यों लगातार दहेज के लिए उन्हें परेशान कर रहे हैं। बता दें कि छह साल पहले ही हुसैन ने अपनी रिश्ते की बहन शर्मिन समीरा उषा से शादी की थी। यूएई में 13 से 28 सितंबर तक होने वाले 50 ओवर के

» Read more

जब डॉन ब्रैडमैन की इस पारी के आगे बेबस नजर आए थे विरोधी, महज तीन ओवर में जड़ दिए थे 100 रन

दुनिया के सबसे महानतम बल्लेबाजों में से एक पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर सर डॉन ब्रैडमैन के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे शानदार औसत 99.94 का रिकॉर्ड है, जिसे आज तक कोई तोड़ नहीं सका है। 1928-1948 तक क्रिकेट खेलने वाले ब्रैडमैन ने अपने करियर में 2 तिहरे शतक जमाए हैं। मौजूदा दौर में क्रिकेट के खेल में कई बदलाव आए हैं, टी-20 फॉर्मेट आने के बाद से खिलाड़ियों का खेलने का अंदाज पहले से काफी बदल गया है। क्रिस गेल ने आईपीएल में 30 गेंदों में शतक जड़ सभी को हैरान

» Read more

एशियन गेम्स में भारत को आठवां गोल्ड, जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा ने जीता सोना

एशियन गेम्स के नौवें दिन भारत को एक और स्वर्ण पदक मिला है। भारतीय टीम के ध्वजावाहक रहे नीरज चोपड़ा ने शानदार प्रदर्शन किया और भालाफेंक में देश को गोल्ड मेडल दिलाया है। नीरज ने अपनी सर्वश्रेष्ठ थ्रो 88.06 मीटर की फेंकी और स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। नीरज ने यह सोने का तमगा पांच में से दो प्रयासों में विफलता के बाद भी हासिल किया। रजत पदक जीतने वाले चीन के किझेन लियू 82.22 मीटर की थ्रो फेंक कर दूसरे स्थान पर तो वहीं पाकिस्तान के नदीम अरशद ने

» Read more

Asian Games 2018: हॉकी में भारत का जबरदस्त प्रदर्शन, 4 मुकाबलों में ठोके 56 गोल, खाए सिर्फ 3

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने रविवार (26 अगस्त) को पूल-ए के अपने चौथे मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 5-3 से हराते हुए 18वें एशियाई खेलों के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत की यह लगातार चौथी जीत है। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में कुल 4 मैच खेले हैं, जिसमें 56 गोल किए और महज 3 गोल ही खाए। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच मे इंडोनेशिया को 17-0, हांगकांग को 26-0 और जापान को 8-0 से हराया था। वह अपना आखिरी पूल मैच 28 अगस्त को श्रीलंका

» Read more

गोल्ड मेडल जीतकर लौटते समय विनेश को हवाई अड्डे पर ही पहलवान ने अंगूठी पहना कर ली सगाई

एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली विनेश फोगाट ने शनिवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सगाई कर ली। विनेश ने पहलवान रह चुके सोमवीर राठी को अपना हमसफर बनाया और अंगूठी पहनाई। रेलवे में एक साथ नौकरी करने के दौरान विनेश और सोमवीर के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को एक-दूसरे का साथ पसंद आने लगा और दोनों ने शादी करने का फैसला किया। विनेश वर्ल्ड चैंपियनशिप के बाद सोमवीर के साथ शादी के बंधन में बंधेगी। बता दें कि शनिवार को एयरपोर्ट के बाहर पार्किंग एरिया के पास

» Read more

Asian Games 2018: तेजिंदर पाल सिंह ने रचा इतिहास, भारत को दिलाया 7वां गोल्ड

भारत के तेजिन्दर पाल सिंह तूर ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 18वें एशियाई खेलों के सातवें दिन शनिवार (25 अगस्त) को शॉट पुट स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीत लिया। तूर ने एशियाई रिकॉर्ड के साथ पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 20.75 मीटर के साथ भारत का परचम लहराया। भारत का इस एशियाई खेलों में यह सातवां स्वर्ण पदक है। 23 साल के तेजेन्दर ने यहां जीबीके मेन स्टेडियम में पहले प्रयास में 19.96, दूसरे प्रयास में 19.15 मीटर का थ्रो किया। हालांकि तीसरा प्रयास उनका फाउल रहा। लेकिन उन्होंने

» Read more

एशियाड में पहली बार शामिल हुआ ब्रिज, भारत के 2 मेडल पक्के

भारत की पुरुष और मिश्रित टीमों के यहां एशियाई खेलों में ब्रिज में सेमीफाइनल में पहुंचने के साथ 25 अगस्त को दो पदक पक्के हो गए। ब्रिज पहली बार एशियाई खेलों में शामिल किया गया है। पुरुष टीम 13 क्वालीफिकेशन राउंड के बाद चौथे स्थान पर थी, जबकि मिश्रित टीम सात क्वालीफिकेशन राउंड के बाद शीर्ष पर थी। शीर्ष स्थान पर रहने वाली टीम सेमीफाइनल में चौथे स्थान पर काबिज टीम से खेलेगी जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें एक दूसरे से भिड़ेंगी। सेमीफाइनल हारने वाली दोनों

» Read more
1 13 14 15 16 17 87