इस साल भारत में नहीं होगा एशिया कप, यहां मैच नहीं खेलना चाहता था पाकिस्‍तान

पाकिस्तान के साथ जारी कूटनीतिक तनाव के चलते भारत से एशिया कप की मेजबानी छीन ली गई है और अब इसे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित कराने का फैसला किया गया है। टूर्नामेंट का आयोजन इस वर्ष 13 से 28 सितंबर तक दुबई और अबूधाबी में होगा। हालांकि, इस इवेंट की मेजबानी बीसीसीआई द्वारा ही की जाएगी। बीसीसीआई के कार्यकारी सचिव अमिताभ चौधरी मंगलवार को मलेशिया के क्वालालम्पुर में आयोजित एशियन क्रिकेट काउंसिल (एसीसी) की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद उन्होंने बताया कि एसीसी की सर्वसम्मति

» Read more

मीडिया पर भड़कीं पीटी उषा, खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने दिया जवाब

राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में खिलाड़ियों की जीत पर उन्हें राज्यों से जोड़कर पेश किए जाने पर देश की पूर्व एथलीट पीटी ऊषा ने मीडिया पर निशाना साधा है। उन्होंने मीडिया की रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए ट्वीट किया-रिपोर्टर-हरियाणा का लड़का जीता, दिल्ली की लड़की, चेन्नई की लड़की, पंजाब के बेटे ने मेडल जाीता…क्या बिना स्टेट का जिक्र हम यह सब नहीं कर सकते। क्या आपने कभी सुना है कि अमेरिका की मीडिया में यह कि फ्लोरिडा ब्वॉय या टेक्सास गर्ल की जीत या फिर ऑस्ट्रेलिया में मेलबर्न गर्ल की

» Read more

IPL 2018: पाकिस्‍तानी उड़ा रहे थे IPL और शाहरुख खान का मजाक, भारतीयों ने यूं बंद करवाई बोलती

भारत और दुनिया भर के क्रिकेट प्रेमियों के बीच T20 लीग IPL बेहद लोकप्रिय है। IPL के 11वें संस्‍करण का शनिवार (7 अप्रैल) को धूम-धड़ाके के साथ आगाज हुआ। IPL का रोमांच धीरे-धीरे बढ़ता ही जा रहा है, लेकिन पाकिस्‍तानी क्रिकेट प्रशंसक सोशल मीडिया पर IPL 2018 को ट्रोल करने में जुटे हैं। सीमा पार के प्रशंसकों ने IPL की तुलना पाकिस्‍तान सुपर लीग (पीएसएल) से करनी शुरू कर दी। एक महिला प्रशंसक ने इसके लिए शाहरुख खान और फवाद खान की तस्‍वीरों का इस्‍तेमाल किया। फवाद की स्‍टायलिश तस्‍वीर

» Read more

21वें राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दबदबा, बैडमिंटन में मलेशिया को हरा हासिल किया 10वां गोल्‍ड

भारत की मिश्रित बैडमिंटन टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पांचवें दिन सोमवार को इतिहास रचते हुए पहली बार स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। भारतीय टीम ने मिश्रित टीम स्पर्धा के फाइनल में मौजूदा विजेता मलेशिया को 3-1 से मात देते हुए पहली बार सोने का तमगा हासिल किया। एक समय भारत 2-0 से आगे था, लेकिन मलेशिया ने अगला मैच जीत भारत की मुश्किलों को बढ़ा दिया। लेकिन, लंदन ओलम्पिक-2012 में भारत को कांस्य दिलाने वाली सायना नेहवाल ने रोचक मुकाबले में जीत हासिल करते हुए भारत

» Read more

Commonwealth Games 2018: पुरुष टेबल टेनिस में भारत ने जीता गोल्‍ड, अब तक मिले कुल 18 पदक

भारतीय पुरुष टेबल टेनिस टीम ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के पाचवें दिन सोमवार को नाइजीरिया को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने नाइजीरिया को 3-0 से मात दी। फाइनल का पहला मैच एकल वर्ग का था जहां अनुभवी खिलाड़ी अचंता शरथ कमल ने पहला गेम 4-11 से हारने के बाद वापसी करते हुए बोडे अमियोडून को अगले तीन गेम में 11-5, 11-4 और 11-9 से हराकर भारत को 1-0 से आगे कर दिया। दूसरे एकल मुकाबले में भारत के साथियान

» Read more

IPL 2018, केवल 14 गेंदों में 50 रन बना कर क्या बोले केएल राहुल, पढ़ें

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का बुखार लोगों के सिर चढ़ कर बोल रहा है। रविवार (08-04-2018) को किंग्स इलेवन पंजाब ने दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच के हीरो रहे किंग्स इलेवन पंजाब के तूफानी बल्लेबाज के. एल. राहुल। के. एल. राहुल ने इस मुकाबले में सबसे तेज अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। उनसे पहले यह रिकॉर्ड युसूफ पठान के नाम था। युसूफ पठान ने साल 2014 में महज 15 गेंदों में यह कारनामा किया था। लेकिन अब के. एल. राहुल ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया

» Read more

CWG 2018: महिला हॉकी टीम ने ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड को हराया

भारतीय महिला हॉकी टीम ने एक गोल से पिछड़ने के बाद शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रमंडल खेलों में पूल ए के तीसरे मैच में ओलंपिक चैंपियन इंग्लैंड को 2-1 से हरा दिया। पिछले दो राष्ट्रमंडल खेलों में पांचवें स्थान पर रही भारतीय टीम अब अंक तालिका में इंग्लैंड से पीछे दूसरे स्थान पर है और उसका सेमी फाइनल में प्रवेश तय लग रहा है। भारत के लिए गुरजीत कौर और नवनीत कौर ने क्रमश: 42वें और 48वें मिनट में गोल दागे। इससे पहले इंग्लैंड की कप्तान अलेक्जेंड्रा डेनसन ने 35वें

» Read more

CWG 2018: टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं ने लहराया परचम, देश को मिला 7वां स्वर्ण पदक

ऑस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन भी भारत का जलवा बरकरार है। 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में अभी तक भारत के हिस्से सात गोल्ड मेडल आ चुके हैं। टेबल टेनिस में भी भारतीय महिलाओं ने देश का परचम लहरा दिया है। टेबल टेनिस में भारतीय महिलाओं की टीम ने सिंगापुर को हराते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर लिया है। इस टीम में मनिका बत्रा, मधुरिका पाटकर और मौमा दास शामिल हैं। ओक्सेनफोर्ड स्टूडियोज में खेल गए फाइनल में भारत ने सिंगापुर को 3-1 से मात

» Read more

जाने क्यों पूरी दुनिया के सामने शर्मिंदा होना पड़ा भारत की जिमनास्टिक्‍स टीम को, जुर्माना भी लगा

कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत की जिमनास्टिक्स टीम को उस वक्त शर्मिंदा होना पड़ा, जब उनके पहनावे पर राष्ट्रीय प्रतीक गायब मिलने पर उनके कुछ प्वाइंट काट लिए गए। बता दें कि अन्तर्राष्ट्रीय खेल नियमों के मुताबिक हर खिलाड़ी के पहनावे पर उसके देश का राष्ट्रीय चिन्ह होना जरुरी है। चूंकि भारतीय जिमनास्टिक्स टीम की खिलाड़ियों अरुणा बुद्धा रेड्डी, प्रानीति नायक और प्रानीति दास के पहनावे पर यह गायब मिला, इसके लिए टीम को सजा के तौर पर कुछ प्वाइंट गंवाने पड़े। इतना ही नहीं शुक्रवार को वूमेंस टीम फाइनल के

» Read more

CWG 2018: चौथे दिन भारतीय एथलीट्स का जलवा, शूटिंग-वेटि‍लिफ्टिंग में मेडल्‍स

हरियाणा की 16 साल की निशानेबाज मनू भाकर ने करियर के पहले राष्ट्रमंडल खेलों में ही सोना जीतकर अपनी क्षमता साबित कर दी है। गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में रविवार को चौथे दिन मनू ने महिलाओं की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा का स्वर्ण अपने नाम किया और साथ ही रिकॉर्ड भी कायम किया। इसी स्पर्धा में दिग्गज निशानेबाज हीना सिद्धू ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। हरियाणा के झज्जर जिले की रहने वाली 16 वर्षीया मनु ने इस स्पर्धा के फाइनल में कुल 240.9 अंक हासिल

» Read more

CWG 2018: वेंकट राहुल रागला ने वेटलिफ्टिंग में जीता स्वर्ण पदक, भारत को मिला चौथा गोल्ड

आंध्र प्रदेश के 21 वर्षीय निवासी वेंकट राहुल रंगाला ने यहां जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को तीसरे दिन पुरुषों की 85 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा के फाइनल में जीत हासिल कर भारत को चौथा स्वर्ण पदक दिलाया। वेंकट तीसरे दिन भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले दूसरे भारोत्तोलक हैं। इससे पहले, शनिवार को ही सतीश कुमार शिवालिंगम ने पुरुषों की 77 किलोग्राम भार वर्ग स्पर्धा में भारत को सोने का तमगा दिलाया। वेंकट ने करारा स्पोर्ट्स एरीना-1 में आयोजित इस स्पर्धा में स्नैच और क्लीन एंड जर्क में

» Read more

सहवाग ने बताया आखिर क्यों विराट कोहली के बाद रोहित या धवन को नहीं मिलनी चाहिए टीम की कप्तानी

भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्तमान में किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को कहा कि वह चाहते हैं कि विराट कोहली के बाद कोई गेंदबाज भारतीय राष्ट्रीय टीम का कप्तान बने। सहवाग ने किंग्स इलेवन पंजाब और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच रविवार को होने वाले मैच से पहले सहवाग ने ये बात मीडिया के सामने कही। सहवाग से पूछा गया कि उन्हें किंग्स इलेवन के कप्तान के रूप में रविचंद्रन अश्विन से क्या उम्मीद है, तो इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, ‘‘ मैं

» Read more

VIDEO: चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स की यलो आर्मी संग लौट आए हैं महेंद्र सिंह धोनी, देखिए माही का स्‍वैग

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच शनिवार को इस सीजन का पहला मैच के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। लगभग दो साल बाद चेन्नई की टीम इस टूर्नामेंट में वापसी कर रही है। इस साल एक बार फिर चेन्नई की कप्तानी सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में होगी। इस टीम में पुराने दिग्गज सुरेश रैना और रवींद्र जडेजा भी हैं। मैच से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ऑफिसियल ट्विटर हैंडल एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में चेन्नई के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी, शेन वॉटसन,

» Read more

CWG 2018, India vs Pakistan Hockey Match Live Streaming : पाकिस्तान के खिलाफ भारत 2-0 से आगे

आस्ट्रेलिया के गोल्ड कोस्ट में जारी 21वें राष्ट्रमंडल खेलों में शनिवार को तीसरे दिन भारतीय प्रशंसकों को बेसब्री से भारत की पुरुष टीम और चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के बीच होने वाले हॉकी मैच का इंतजार है। पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के साथ ही भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में अपने अभियान का आगाज करेगी। इस प्रतियोगिता में भारतीय पुरुष हॉकी टीम पूल बी में पाकिस्तान, मलेशिया, वेल्स और इंग्लैंड के साथ शामिल है। भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैचों का अपना एक अलग इतिहास रहा है। यह

» Read more

कॉमनवेल्थ गेम: वेटलिफ्टिंग में भारत का दबदबा कायम, अब सतीश कुमार शिवलिंगम ने जीता गोल्ड

राष्ट्रमंडल खेलों के तीसरे दिन शनिवार(सात अप्रैल) को भारत को फिर खुशखबरी मिली। जब भारोत्तोलक खिलाड़ी सतीश कुमार शिवालिंगम ने  21वें राष्ट्रमंडल खेलों में देश के लिए एक और स्वर्ण पदक जीता।सतीश ने भारत को  यह पदक पुरुषों के 77 किलोग्राम भारवर्ग में दिलाया। उन्होंने मैच में 144 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया तो वहीं क्लीन एंड जर्क में 173 का सर्वश्रेष्ठ भार उठाया। कुल मिलाकर उनका स्कोर 317 रहा। खास बात रही कि  उन्हें क्लीन एंड जर्क में तीसरे प्रयास की जरूरत नहीं पड़ी। वहीं इस मुकाबले में इंग्लैंड के जैक

» Read more
1 24 25 26 27 28 87