पहलगाम हमले पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, छात्र, रिटायर्ड शिक्षक, वकील समेत 19 गिरफ्तार
पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर टिप्पणी करने के आरोप में पूर्वोत्तर के तीन राज्यों में कम से कम 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी, जिसमें एक नौसेना अधिकारी और एक खुफिया ब्यूरो के अधिकारी भी शामिल थे. असम, मेघालय और त्रिपुरा में गिरफ्तार किए गए लोगों में एक विधायक, एक पत्रकार, छात्र, एक वकील और सेवानिवृत्त शिक्षक शामिल हैं. अधिकांश गिरफ्तारियां सोशल मीडिया पोस्ट के कारण हुई हैं. अकेले असम में अब तक 14 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं.
» Read more