NDTV Exclusive: संभल हिंसा को लेकर SIT जांच पर क्या बोले सपा सांसद जिया उर रहमान बर्क?
संभल हिंसा पर यूपी SIT के नोटिस पर समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद जिया उर रहमान बर्क (Zia Ur Rahman Barq) ने बुधवार को कहा कि वह एसआईटी की जांच में शामिल होंगे. एनडीटीवी इंडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि उनके ऊपर गलत आरोप लगाए गए हैं. वह देश के जिम्मेदार नागरिक हैं और उन्हें संविधान पर पूरा भरोसा है. जो नोटिस दिया गया है उनकी जांच में वह पूरा सहयोग देंगे. उनको 8 अप्रैल को SIT ने पूछताछ के लिए बुलाया है. वह वहां जाएंगे. संभल
» Read more