यूक्रेन के ख़िलाफ़ जंग में जान गंवाने वाले भारतीयों को रूस दे रहा है मुआवज़ा और नागरिकता,
यूक्रेन के ख़िलाफ़ चल रही जंग में धोखे का शिकार हुए और मारे गए भारतीय लोगों के परिजनों के लिए रूस ने मुआवज़ा देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. ऐसे ही दो परिवारों ने बीबीसी हिंदी से बातचीत में इस जानकारी की पुष्टि की है. यहां तक कि इनमें से एक परिवार ने रूस की नागरिकता स्वीकार करने पर अपनी सहमति भी दी है. गुजरात के अश्विन भाई मांगुकिया ने बीबीसी हिंदी को बताया है कि “उन्होंने मेरे खाते में 45 लाख रुपये पहले ही जमा करा दिए हैं.
» Read more