IND vs ZIM: जिम्बाब्वे पर बड़ी जीत के साथ भारत ने पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा, इस मामले में सबसे आगे,
भारतीय टीम ने रविवार को हरारे में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले में जिम्बाब्वे को 100 रन से हराकर बड़ी जीत दर्ज की थी। बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया पहले मैच की हार को भुलाकर दूसरे मैच में वापसी करने में सफल रही थी जिससे पांच मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच गई है। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में दो विकेट पर 234 रन बनाए।
» Read more