Train Accident: मोदी सरकार पर बरसा विपक्ष, खरगे-राहुल ने बताया लापरवाही, ममता बनर्जी ने लगाए ये आरोप,
पश्चिम बंगाल में कंचनजंघा एक्सप्रेस हादसे पर विपक्ष ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी ने इसे घोर लापरवाही का नतीजा बताया। उधर ममता बनर्जी का कहना है कि केंद्र सरकार को यात्रियों की नहीं बल्कि चुनाव की चिंता है। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी रेलवे स्टेशन के पास सोमवार को भीषण ट्रेन हादसा हुआ। सियालदाह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस (13174) को पीछे से मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 60 लोग घायल हैं।
» Read more