आजादी के जश्न से पहले जम्मू से आई दिल तोड़ने वाली खबर, आतंकियों से मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी शहीद
जम्मू के डोडा में आतंकियों से हुए मुठभेड़ में सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए. सेना ने आंतकियों के खिलाफ कल शाम एक ऑपरेशन शुरू किया था. जम्मू कश्मीर के डोडा जिले के अस्सार इलाके में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ के दौरान सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए. यह मुठभेड़ देश भर में स्वतंत्रता दिवस समारोह से एक दिन पहले हुई है. सुरक्षा बलों ने ऑपरेशन के दौरान एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ करने के बाद एक अमेरिकी निर्मित एम4 राइफल, गोला-बारूद और रसद सामग्री भी बरामद की
» Read more