उत्तराखंड उपचुनाव रिजल्ट: बद्रीनाथ में कांग्रेस उम्मीदवार को शुरुआती बढ़त, जानिए हर अपडेट,
उत्तराखंड की दो विधानसभा सीट मंगलौर और बद्रीनाथ पर हुए उपचुनाव की मतगणना शुरू हो गई है. मंगलौर में उपचुनाव में 68.24 प्रतिशत और बद्रीनाथ विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में 49.80 प्रतिशत वोट पड़े थे. मंगलौर में 10 और बद्रीनाथ में चार उम्मीदवार मैदान में हैं. राजनीतिक पार्टियों द्वारा उत्तराखंड की इन दोनों सीटों पर जीत के अपने-अपने दावे किए जा रहे हैं. शुरुआती रूझानों में बद्रीनाथ में कांग्रेस उम्मीदवार को बढ़त मिली हुई है. बद्रीनाथ उपचुनाव नतीजे- उम्मीदवार पार्टी रूझान राजेंद्र भंडारी भाजपा पीछे लखपत सिंह बुटोला कांग्रेस आगे
» Read more