चेतन भगत का ट्वीट- कांग्रेस ज्वाइन करूंगा, लेकिन सभी बन गये अप्रैल फूल

मशहूर लेखक चेतन भगत अक्सर अपने ट्वीट्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने को लेकर ट्वीट कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है। उन्होंने रविवार (01 अप्रैल) को ट्वीट कर कहा कि वह जल्द ही कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने जा रहे हैं। चेतन भगत ने ट्वीट किया – ‘अब और नहीं सह सकता, देश को ठीक करने की जरूरत है। कांग्रेस ज्वाइन करने जा रहा हूं। कर्नाटक कैंपेन में समर्थन करूंगा। राहुल गांधी के साथ बेहतर भारत बनाऊंगा। इस बड़े कदम के लिए आपकी शुभकामनाओं की जरूरत है, डिटेल्स यहां है…।’ अपने ट्वीट के साथ उन्होंने डिटेल्स के लिए एक लिंक भी शेयर किया।

चेतन भगत ने अपने ट्वीट के साथ डिटेल्स के लिए जो लिंक शेयर किया है, वह विकीपीडिया का था। विकीपीडिया के इस लिंक में बताया गया है कि आज (01 अप्रैल) को अप्रैल फूल डे है। दरअसल, चेतन ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करने की बात मजाक में कही थी। उनके इस ट्वीट के बाद ट्विटर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ट्विटर यूजर ने चेतन के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘आपकी अगली किताब के लिए सलाह दे रहा हूं- जिंदगी की सबसे बड़ी गलती।’

 

वहीं, दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा- ‘अरे नहीं, ये स्वीकार्य नहीं है।’ इसके अलावा एक ट्विटर यूजर ने लिखा- ‘आपसे ऐसी उम्मीद नहीं थी, आपके पास जरूर क्वालिफिकेशन नहीं है, कांग्रेस में केवल बूटलिक्कर का ही उज्ज्वल भविष्य है, आप अपने तर्कसंगत विचारों के लिए कांग्रेस में सम्मान की अपेक्षा नहीं कर सकते।’

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *