छेड़ने वाले हो जाए सावधान, मनचलों से बचने के लिए इस लड़की ने अपनी शॉर्ट्स में लगाए कांटे और फिर…

बस हो या ट्रेन, मेट्रो हो या फिर ऑटो हर जगह महिलाओं को छेड़ने वाले कुछ मनचले आपको मिल ही जाएंगे। जो भीड़ का फायदा उठाकर अपनी करतूत को अंजाम देने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे मनचलों से लड़कियां हमेशा परेशान रहती हैं। कुछ इसका विरोध करती हैं लेकिन ज्यादातर चुप रह जाती हैं। जिस वजह से ऐसे लोगों का हौसला और बुलंद हो जाता है। इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह वीडियो चीन की है, जहां एक लड़की ने मनचलों को सबक सिखाने के लिए एक अनोखा तरीका खोज निकाला है। जब आप इस वीडियो को देखेंगे तो आप भी इस लड़की की तारीफ करते नहीं थकेंगे। वीडियो में दिखाया गया है कि बस में भीड़ नहीं है इसके बावजूद भी एख शख्स उसके करीब आने की कोशिश कर रहा है। लेकिन तभी इस लड़की ने कुछ ऐसा किया जो वह शख्स सोच भी नहीं सकता था।

दरअसल, इस लड़की ने अपनी शॉर्ट्स में कांटे लगाए हुए थे। जिस बात का अंदाजा छेड़ने वाले शख्स को नहीं था। लड़की को टॉच करते ही शख्स को जोर का झटका लगा और वह तुरंत पीछे की तरफ आ गया।

इस नजारा को देखने के बाद आपके चेहरे पर हंसी भी आ सकती है। लेकिन लड़की की ये ट्रिक उसके लिए काफी मददगार साबित हुई। अगर आप भी कुछ अलग और नया करने की चाहत रखते हैं तो एक बार इस ट्रिक को मेट्रो या बस में ट्रेवल करते समय आजमा सकती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *