Don’t know where is jalebi chowk, I m assuming UP. Received this on my wats app ‘hum musalmaan hain, janmon se fir islami hukumat layenge….’ (hope not Photoshopped).. even w/o this, I knw almost every barber, tailor, puncture wala muslim is clear on this! pic.twitter.com/CFXPy9mMwY
एमपी: ईद पर लगा पोस्टर- चीर के बहा दो लहू दुश्मन का, यही मजा है मुसलमान होने का

मध्य प्रदेश के खंडवा में ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले पोस्टर लगाए हैं। पुलिस ने इस मामले में तत्काल कार्रवाई की है, और 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस पोस्टर में लिखे वाक्य काफी भड़काऊ और समाज में नफरत फैलाने वाले हैं। सोशल मीडिया पर आते ही ये पोस्ट वायरल हो गया और ट्विटर और फेसबुक में लोग इसके शेयर करने लगे। इसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए कार्रवाई की और अबतक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। नयी दुनिया की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन ने पत्रकारों को बताया कि शनिवार को ईद मिलादुन्नबी के जुलूस के दौरान कुछ बदमाशों ने शहर के कृष्णा बेकरी के सामने जलेबी चौक पर आपत्तिजनक पोस्टर लगवा दिये। इस पोस्टर में लिखा था, ‘ चीर के बहा दो लहू दुश्मन के सिने का, यही मजा है मुसलमान होने का।’ इस पोस्टर की आगे की लाइनें भी आपत्तिजनक है। आगे पोस्टर में लिखा है, ‘बुजदिल हम नहीं जो पीछे से वार करते हैं, हम तो वो मुसलमान हैं जो शेर का भी जगाकर शिकार करते हैं। हमारे अज्म को हमारे गद्दार जान जाएंगे, अगर इतिहास पढ़ लेंगे तो पहचान जाएंगे, ये हिन्दुस्तान मेरे ख्वाजा का था और रहेगा गलतफहमी में मत रहना की राम राज्य लाएंगे।’