Video: दलित महिला को पूजा पंडाल में घुसने से रोकते हुए पुजारी ने पूजा का सामान फेंककर किया अपमानित

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में एक दलित महिला को न सिर्फ़ मंदिर में घुसने से रोका गया बल्कि पुजारी द्वारा उसके पूजा के समान को फेंककर उसे अपमानित भी किया  गया।  महिला पूजा करने के लिए मंदिर पहुंची थी। लेकिन पुजारी ने उसे मंदिर परिसर के बाहर ही रोक दिया था। दलित महिला का आरोप है कि पुजारी ने न केवल उसका पूजा का सामान फेंका। बल्कि उसे बुरी तरह अपमानित किया था। पीड़ित महिला ने मंदिर में जाने से रोके जाने को लेकर सरकार को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। कहा कि आज जो स्थिति दलित महिलाओं को झेलनी पड़ रही है, वह सिर्फ और सिर्फ सरकार के कारण बनी हुई है। महिला ने इस संबंध में स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है। जानकारी होने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच-पड़ताल कर रही है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह मामला थाना रसूलाबाद क्षेत्र का है। यहीं के एक गांव में रहने वाली जयदेवी पास में ही बने पूजा पंडाल में गई थीं। लेकिन पंडाल के पुजारी ने उनकी थाली हटा दी थी। उस दौरान उन्होंने पुजारी से पंडाल के अंदर जाने के लिए कहा। लेकिन उसने महिला को अनुमति नहीं दी। ऐसे में पीड़ित महिला ने थाना रसूलाबाद में इस संबंध में शिकायत दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *