दिल्‍ली के त्रिलोकपुरी में दो समुदायों के बीच संघर्ष और पत्‍थरबाजी के बाद इलाक़े मे दहशत

पूर्वी दिल्ली के त्रिलोकपुरी में मंगलवार(20 फरवरी) शाम दो समुदायों के बीच भिड़ंत हो गई। एक दूसरे की घरों की तरफ जमकर ईंट-पत्थर चले। जिससे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस हालात संभालने में जुटी है। उपद्रवी तत्वों को चिह्नित कर गिरफ्तारी  की कोशिश पुलिस कर रही है। इस घटना की जड़ में एक अफवाह बताई जाती है, जिसके चलते पत्थर चलने लगे।अराजक तत्वों ने कुछ दिन पहले पिटाई में घायल दलित व्यक्ति की मौत की अफवाह उड़ा दी थी, जिससे आक्रोशित लोगों ने बवाल कर दिया।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक चार  दिन पहले त्रिलोकपुरी इलाके में एक व्यक्ति को समुदाय विशेष के लोगों ने पीट दिया था। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था। इस बीच मंगलवार(20 फरवरी) को अफवाह उड़ गई कि पिटाई के शिकार व्यक्ति की मौत हो गई है।इसके बाद मुहल्ले में पत्थर चलने लगे। डीसीपी ईस्ट ओमवीर सिंह बिश्नोई ने कहा कि घटना की सूचना रात नौ बजे हुई। पत्थरबाजी करने वाले लोग मुहल्ले के ब्लॉक नंबर 27 और 28 से ताल्लुक रखते हैं। पुलिस अफसर ने बताया कि पीसीआर कॉल मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। मगर तब तक पत्थरबाज घरों में छुप चुके थे। उन्होंने कहा-ब्लॉक 27 और 28 में पुलिस को सख्त निगरानी करने को कहा गया है। पुलिस हेलमेट पहनकर संवेदनशील इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है। पुलिस ने कहा कि हालात नियंत्रण में हैं, अमन कमेटी की सहायता ली जा रही है। अमन कमेटी की स्थापना 2014 के दंगों के बाद हुई थी। अमन कमेटी के मोहम्मद जैनुद्दीन मंसूरी ने कहा कि वह एक स्थानीय समारोह में भाग ले रहे थे,जब उन्हें मुहल्ले में पत्थरबाजी की जानकारी हुई। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *