गायत्री प्रजापति की अवैध संपत्तियों पर चला बुलडोजर

जेल में बंद पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की अवैध संपत्तियों पर सरकारी बुलडोजर चल रहा है। जिससे लखनऊ के बाद अब अमेठी के अवैध निर्माण ढहाए जा रहे हैं। इस पर अमेठी के उपजिलाधिकारी शैलेंद्र मिश्र ने कहा कि पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति एक तालाब पर अवैध निर्माण कर लिया था। लेकिन प्रशासन ने अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवा दिया है। बाकी इनके खिलाफ मुकदमें पंजीकृत कराए जा रहे हैं। इसके बाद आगे भी मंत्री की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलेगा।

अमेठी के एसडीएम ने कहा कि अमेठी के पूर्व विधायक गायत्री प्रजापति आवास विकास कालोनी में तालाब पर अवैध निर्माण किया था। लेकिन प्रशासन ने अवैध निर्माण को गिरवा दिया है। इसके बाद इसी तालाब पर प्रजापति के एक करीबी बैजनाथ सिंह अवैध मकान का निर्माण शुरू किया था मगर प्रशासन ने इसकों भी गिरवा दिया है। गायत्री प्रजापति पुरानी सरकार में कैबिनेट मंत्री थे।

इस दौरान वे अमेठी से लखनऊ दिल्ली तक कई जगह सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करा लिए थे। लेकिन सपा सरकार में इनके खिलाफ शिकायत करने वाले जेल भेज दिए जाते थे। जिससे प्रजापति के भ्रष्टाचार दबे थे। लेकिन उत्तर प्रदेश में योगी राज आने के बाद गायत्री के भ्रष्टाचार की पोल खुलने लगी है। प्रजापति बलात्कार के आरोप में पास्को एक्ट के तहत जेल में बंद हैं। इनके कई और करीबियों के अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलने वाला है। अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलवाने की जिम्मेदारी प्रवीण सिंह रामशंकर पांडेय श्याम बहादुर दुबे और खाकी वर्दी के पास थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *