8 महीने की प्रेग्नेंट मॉडल ने किया रैंप वॉक, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरें

न्यूयॉर्क फैशन वीक में चीन की माइया रुथ ली नाम की एक 8 महीने की प्रेग्नेंट मॉडल ने रैंप वॉक कर सभी को चौंका दिया। इस फैशन वीक में अलग-अलग जगहों से कई मॉडल आई हुईं थीं। इन सभी मॉडल्स के बीच माइया रुथ ली आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इसकी वजह उनका प्रेग्नेंट होना था। 8 महीने की प्रेग्नेंट यह मॉडल सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही। ऐसा करने के पीछे इस मॉडल का मकसद रूढ़िवादी सोच को धराशायी करना था। दुनिया के अधिकतर देश यह दावा करने से पीछे नहीं हटते कि वो अब पहले से काफी विकसित हो चुकी है। लेकिन उन जगहों पर रहने वाले लोग की सोच शायद अभी भी रूढ़िवादी है। अक्सर लोग मॉडल का मतलब स्लीम सी खूबसूरत दिखने वाली लड़की को समझते हैं। फैशन शो में अपने परफेक्ट फिगर के साथ मॉडल को रैंप वॉक करते देखना लोग काफी पसंद करते हैं। ऐसे में लोगों की इस सोच पर चोट करते हुए चीन की इस मॉडल ने बिल्कुल अलग अंदाज में रैंप वॉक किया। मॉडलिंग करते समय माइया रुथ ली ने डिजाइनर कपड़े पहन रखे थे जिनमें उनका बेबी बंप बिल्कुल साफ नजर आ रहा था।

न्यूयॉर्क फैशन वीक में शामिल सभी लोगों ने उनकी इस बाहदुरी की काफी तारीफें भी की। माइया रुथ ली ने मॉडलिंग के दौरान की कुछ तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया। जहां उनकी तस्वीरों पर लोगों ने जमकर लाइक और कमेंट भी किया। इससे पहले पिछले साल भारत में भी एक फैशन शो के दौरान सुपरमॉडल कैरल ग्रैसिया ने भी ऐसा ही कुछ किया था।

कैरल ग्रैसिया भी गर्भावस्था के दौरान एक फैशन डिज़ाइनर के लिए रैंप पर चलीं थीं। इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर भी ऐसा कर चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *